অসমীয়া   বাংলা   बोड़ो   डोगरी   ગુજરાતી   ಕನ್ನಡ   كأشُر   कोंकणी   संथाली   মনিপুরি   नेपाली   ଓରିୟା   ਪੰਜਾਬੀ   संस्कृत   தமிழ்  తెలుగు   ردو

ई-पशुहाट पोर्टल

ई-पशुहाट पोर्टल का उद्देश्य बोवाइन जर्मप्लाज्म की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्रदा करना है। इस पोर्टल को गोजातीय उत्पादकता राष्ट्रीय मिशन के अंतर्गत प्रारंभ किया गया है।

E-PashuHaat

लक्ष्य और उद्देश्य

  • पशुधन जर्मप्लाज्म और अतिरिक्त संबंधित सेवाओं के लिए ई-व्यापार बाजार पोर्टल।
  • केन्द्र, राज्य, सहकारी और निजी एजेंसियों प्रजनक के साथ किसानों को जोड़ना ।
  • जर्मप्लाज्म की उपलब्धता पर समय आधारित वास्तविक प्रामाणिक जानकारी।
  • केन्द्र और राज्य सरकारों के लिए जानकारी का केंद्रीकृत भंडार।

सेवाओं की उपलब्धता

  • विभिन्न संगठनों/स्त्रोतों में फ्रोजन वीर्य, भ्रूण और पशु प्रमाणीकरण की उपलब्ध सुविधा तक किसानों/प्रजनक की सीधी पहुँच बनाना आसान।
  • देश के 56 वीर्य स्टेशनों (20 राज्यों), 4 केंद्रीय झुंड पंजीकरण योजना (CHRS) (4 राज्यों) और 7 केंद्रीय पशु प्रजनन फार्म (CCBFs) (6 राज्यों) से किसानों को जोड़ना।
  • पशु/फ्रोजन वीर्य आईडी, संतान विवरण (नरपशु निर्देशिका), दर और अन्य नियम व शर्तों की जानकारी प्रदान करना।
  • किसानों को राज्यों की संस्थाओं/कृषि विश्वविदयालयों का विवरण जैसे पता, सपर्क नंबर, फोटो गैलरी आदि भी प्राप्त होंगी।

परिणाम

योजना के मुख्य परिणाम हैं-

  • गुणवत्ता नियंत्रित जर्मप्लाज्म का प्रचार
  • ज्ञात आनुवंशिक योग्यता के साथ रोग मुक्त जर्मप्लाज्म की उपलब्धता
  • खरीददार के लिए उपलब्ध मूल्यांकन
  • गोजातीय प्रजनकों के लिए वन-स्टॉप पोर्टल
  • जानवरों की खरीद-बिक्री में बिचौलियों की कोई भूमिका नहीं
  • पशु स्वस्थ्यता कार्ड के साथ टैग्ड जानवर बिक्री के लिए उपलब्ध
  • देश में स्वदेशी गोजातीय नस्लों का प्रचार
  • दूध उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि

हेल्प डेस्क

ज्यादा जानकारी के लिए,उपयोगकर्ता टोल फ्री नं-1800-8437-100 पर कॉल कर सकते हैं।

संबंधित सामग्री

  1. ई-पशुहाट पोर्टल पर ई-लर्गिंन संसाधन
  2. ई-पशुहाट पोर्टल पर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

स्रोत: ई-पशुहाट पोर्टल

अंतिम बार संशोधित : 2/21/2020



© C–DAC.All content appearing on the vikaspedia portal is through collaborative effort of vikaspedia and its partners.We encourage you to use and share the content in a respectful and fair manner. Please leave all source links intact and adhere to applicable copyright and intellectual property guidelines and laws.
English to Hindi Transliterate