অসমীয়া   বাংলা   बोड़ो   डोगरी   ગુજરાતી   ಕನ್ನಡ   كأشُر   कोंकणी   संथाली   মনিপুরি   नेपाली   ଓରିୟା   ਪੰਜਾਬੀ   संस्कृत   தமிழ்  తెలుగు   ردو

मई माह के कृषि कार्य

जैट्रोफा

कटाई-छंटाई: पौधों को गोल छाते का आकार देने के लिए दो वर्ष तक कटाई-छंटाई आवश्यक है| प्रथम कटाई में रोपण के 7-8 महिने पश्चात पौधों को भूमि से 30-45 से.मी. छोड़कर शेष ऊपरी हिस्सा काट देना चाहिए |

संकर धान

(1)   बोआई हेतु प्रतिवर्ष संकर धान का नया बीज विश्वसनीय एवं अधिकृत बीज वितरक से प्राप्त करना चाहिए | झारखण्ड राज्य के लिए संकर धान की बिरसा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा प्रो एग्रो 6444 किस्म का अनुमोदन किया गया है |

(2)   खेत की अंतिम तैयारी से पूर्व 100 किलोग्राम गोबर की सड़ी खाद तथा नेत्रजन, स्फुरद, व पोटाश, 500:500:500 ग्राम प्रति 100 वर्ग मीटर की दर से डालें |

अरहर

अरहर की बुआई के लिए बिरसा अरहर 1, बहार, आय सी पो एच 2671 इन किस्मों की अनुशंषा की जाती है |

सरगुजा

देशी हल के द्वारा खेतों को दो बार गहरी जुताई कर पाता लगा देने से खेत सरगुजा की बुआई के लिए अच्छी तरह तैयार हो जाता है | अंतिम जुताई के समय लिंडेन धूल 25 कि. ग्रा. प्रति हेक्टेयर की दर से जमीन में मिला देने से दीमक का प्रकोप कम होता है |

हल्दी

उन्नत किस्में: झारखंड के लिए राजेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित किस्म राजेन्द्र सोनिया अनुसंशित है | यह करीब 210 दिन में तैयार हो जाता है | इसमें कुरकुमीन 8 से 8.5% है |

धान

(1)  धान की बुआई के लिए अंनुशषित किस्म: टांड जमीन (सीधी बुवाई): बिरसा गोडा 102, बिरसा धान 108, बिरसा विकास धान 109, बिरसा विकास धान 110 तथा वन्दना; मध्यम जमीन (रोपाई): बौनी किस्में (आई आर 36, आई आर 64, ललाट; सुगंधित धान (रोपाई) आर 10 तथा बिरसामती; नीची जमीन (रोपाई): स्वर्णा (एम टी यू 7029, तथा सम्भा महसुरी (बी पी टी 5204); संकर धान (रोपाई) प्रो अग्रो 6444; मध्यम व नीची जमीन बिरसा धान 202 तथा राजश्री |

(2)  बुआई के पहले एवं अंतिम जुताई के समय 20 किलो स्फुरद (120 किलो किंगल सुपर फास्फेट) तथा 20 किलो पोटाश (50 किलो म्यूरेट ऑफ़ पोटाश) खाद का प्रयोग करें | सीधी बुआई में नत्रजन खाद का व्यवहार बुआई के समय न करें |

आम

आम के पौधों को 10 X 10 मी. की दूरी (आम्रपाली/ मल्लिका को 5 मी. X 5 मी.) पर लगाना चाहिए | पौधा लगाने से पहले खेत में रेखांकित करके पौध लगाने का स्थान सुनिश्चित कर लेते है | तत्पश्चात 90 X 90 X 90 से.मी. आकार के गड्ढे खोद कर मिट्टी फैला देनी चाहिए |

लीची

लीची के छोटे पौधों में स्थापना के समय नियमित सिंचाई करनी चाहिये | जिसके लिये सर्दियों में 5-6 दिनों तक गर्मी में 3-4 दिनों के अंतराल पर थाला विधि से सिंचाई करनी चाहिए |

केला

केले के लिए ड्वार्फ कैवे कैवेंडिश, रोवस्टा, मालभोग, चिनिया, चम्पा, अल्पान, मुठिया/ कुठिया तथा बत्तीसा | इन किस्मों का चुनाव करना चाहिए |

नींबू वर्गीय फल

बगीचा लगाने के लिए 5 मी. X 5 मी. दूरी पर वर्गाकार विधि में रेखांकन करके 60 सेमी X 60 सेमी X 60 सेमी आकार के गड्ढे तैयार करने चाहिए |

पशुपालन

सांप काटने पर काटे हुए जगह से 3 इंच ऊपर और नीचे बांध देना चाहिए | काटे हुए स्थान पर ब्लेड से चीरा लगाकर थोड़ा खून निकाल देना चाहिए तथा घाव में पोटाश का पाउडर भर देना चाहिए |

आँख आना

बोरिक ऐसिड को गुनगुने पानी में मिलाकर आँखे धोनी चाहिए | इससे अच्छी तरह से साफ़ करने के बाद सोफ्रामाईसिन लोशन आँख में 5-5 बूंद करके दोनों आँखों में देना चाहिए, अथवा लोकुला आई ड्रॉप देना चाहिए |

 

स्त्रोत: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड)

अंतिम बार संशोधित : 2/22/2020



© C–DAC.All content appearing on the vikaspedia portal is through collaborative effort of vikaspedia and its partners.We encourage you to use and share the content in a respectful and fair manner. Please leave all source links intact and adhere to applicable copyright and intellectual property guidelines and laws.
English to Hindi Transliterate