অসমীয়া   বাংলা   बोड़ो   डोगरी   ગુજરાતી   ಕನ್ನಡ   كأشُر   कोंकणी   संथाली   মনিপুরি   नेपाली   ଓରିୟା   ਪੰਜਾਬੀ   संस्कृत   தமிழ்  తెలుగు   ردو

जैविक उत्प्रेरक

मटका खाद

यह बहुत  जल्दी तैयार होने वाली खाद है | जिसे बहुत कम खर्च में तैयार किया जा सकता है |

आवश्यक सामग्री

  1. गाय का गोबर             -     1 भाग
  2. गोमूत्र                    -     1 भाग
  3. पानी                    -     1 भाग
  4. गूड़                      -     250 ग्रा.

 

तैयार करने की विधि

  1. गोबर, गोमूत्र, पानी एवं गुड को अच्छी तरह घोलकर मिला लें|
  2. घोल को मिट्टी के घड़े में डाल दें |
  3. घोल सहित मिट्टी के घड़े के ऊपर ढक्कन या पट्टी बांधकर 7-10 दिनों के लिए जमीन  में दबा दे |
  4. 10 दिनों के बाद घड़े को जमीन से निकाल लें |
  5. 10 दिनों के बाद खाद तैयार हो जाती है |
  6. तैयार खाद को निकाल कर सूती कपड़े से छान लें |
  7. छाने हूए तरल खाद को पंप द्वारा या बिना छाने हुए झाडु द्वारा खेतों में या फसलों में छिड़काव करे |

प्रयोग विधि

  1. घड़े से निकली हुई तरल खाद को 7-8 गुना पानी में मिला लें |
  2. अच्छे परिणाम के लिए बुनाई से 15 दिनों को पूर्व या बनाई के एक सप्ताह बाद इसका प्रयोग करें |
  3. एक एकड़ में 200 ली. खाद एवं पानी के मिश्रण का छिड़काव करें |

 

लाभ

यह खाद एक प्रकार का उत्प्रेरक का कार्य करती है |

 

फसलों में करे जैविक कीट नियंत्रक का प्रयोग

स्त्रोत: परिवेश सोसाइटी

 

अंतिम बार संशोधित : 2/22/2020



© C–DAC.All content appearing on the vikaspedia portal is through collaborative effort of vikaspedia and its partners.We encourage you to use and share the content in a respectful and fair manner. Please leave all source links intact and adhere to applicable copyright and intellectual property guidelines and laws.
English to Hindi Transliterate