অসমীয়া   বাংলা   बोड़ो   डोगरी   ગુજરાતી   ಕನ್ನಡ   كأشُر   कोंकणी   संथाली   মনিপুরি   नेपाली   ଓରିୟା   ਪੰਜਾਬੀ   संस्कृत   தமிழ்  తెలుగు   ردو

राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (एफएक्यू)

राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार पर अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (एफएक्यू)

  1. राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार की श्रेणियां क्या हैं?
  2. राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार के लिए आवेदन करने के लिए कौन पात्र है?
  3. क्या आवेदक व्यक्तिगत राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार के लिए एक से अधिक क्षेत्रों में आवेदन कर सकता है?
  4. आयु पात्रता क्या है?
  5. राष्ट्रीय बाल कल्याण के लिए पुरस्कार की राशि कितनी है?
  6. क्या कोई न्यूनतम शैक्षिक अर्हता अपेक्षित है?
  7. यदि किसी व्यक्तिगत/ संस्था ने अतीत में राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार प्राप्त किया है तो क्या वह व्यक्तिगत/संस्था पुन: इस पुरस्कार के लिए आवेदन करने हेतु पात्र है?
  8. आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि क्या है?
  9. क्या आवेदन राज्य सरकार द्वारा पृष्ठांकित होना चाहिए अथवा इसे मंत्रालय को सीधे भेजा जा सकता है?
  10. पुरस्कार समारोह कब होगा?
  11. पुरस्कार कौन प्राप्त कर सकता है?
  12. क्या पुरस्कार विजेताओं तथा उनके अभिरक्षकों के लिए बोर्डिंग एवं लाजिंग की कोई सुविधा उपलब्ध है?
  13. क्या पुरस्कार विजेताओं तथा उनके अभिरक्षकों को यात्रा भत्ता की कोई प्रतिपूर्ति की जाएगी?
  14. क्या पुरस्कार विजेता के साथ किसी अभिरक्ष की अनुमति है?

राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार की श्रेणियां क्या हैं?

राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार की दो श्रेणियां हैंi) राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार (व्यक्तिगत) ii) राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार (संस्था) ।

राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार के लिए आवेदन करने के लिए कौन पात्र है?

क. व्यक्तिगत: ये पुरस्कार ऐसे व्यक्तियों को दिए जाते हैं जिन्होंने कम से कम सात वर्ष के लिए बाल विकास, बाल संरक्षण और बाल कल्याण के क्षेत्रों में बच्चों की सेवा में उत्कृष्ट योगदान दिया है तथा बच्चों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

ख. संस्था: ये पुरस्कार ऐसी संस्थाओं को दिए जाते हैं जिन्होंने कम से कम 10 साल से बाल विकास, बाल संरक्षण और बाल कल्याण के क्षेत्रों में से किसी में बच्चों के हित में असाधारण कार्य किया है तथा बच्चों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डाला है।

क्या आवेदक व्यक्तिगत राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार के लिए एक से अधिक क्षेत्रों में आवेदन कर सकता है?

हां, आवेदक सभी तीन क्षेत्रों (यानी बाल विकास, बाल संरक्षण और बाल कल्याण) के लिए आवेदन कर सकता है।

आयु पात्रता क्या है?

18 साल से ऊपर के आवेदक व्यक्तिगत पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं।

राष्ट्रीय बाल कल्याण के लिए पुरस्कार की राशि कितनी है?

राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार (व्यक्तिगत) में 1, 00,000/- (एक लाख) रुपये का नकद पुरस्कार,प्रत्येक पुरस्कार विजेता को एक प्रशस्ति पत्र तथा एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा। राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार (संस्थान) में 5.00,000/- रुपये का पुरस्कार, एक प्रशस्ति पत्र तथा एक प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

क्या कोई न्यूनतम शैक्षिक अर्हता अपेक्षित है?

आवेदन करने/सिफारिश करने के लिए कोई न्यूनतम शैक्षिक अर्हता अपेक्षित नहीं है।

यदि किसी व्यक्तिगत/ संस्था ने अतीत में राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार प्राप्त किया है तो क्या वह व्यक्तिगत/संस्था पुन: इस पुरस्कार के लिए आवेदन करने हेतु पात्र है?

नहीं , यदि किसी व्यक्तिगत/ संस्था ने अतीत में राष्ट्रीय बाल कल्याण पुरस्कार प्राप्त किया है तो वह व्यक्तिगत/ संस्था पुन: इस पुरस्कार के लिए आवेदन करने हेतु पात्र नहीं है।

आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि क्या है?

आवेदन पूरे वर्ष स्वीकार किए जाएंगे। तथापि, 31 अगस्त तक प्राप्त किए गए आवेदनों पर विचार अगले साल जनवरी में प्रदान किए पुरस्कार के लिए किया जाएगा तथा 31 अगस्त के बाद प्राप्त आवेदकों पर विचार अगले वर्ष के लिए किया जाएगा।

क्या आवेदन राज्य सरकार द्वारा पृष्ठांकित होना चाहिए अथवा इसे मंत्रालय को सीधे भेजा जा सकता है?

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध वेब पोर्टल पर व्यक्तिगत/ संस्था सीधे आवेदन कर सकता है। भारत का कोई नागरिक / केंद्र सरकार / राज्य सरकार का प्राधिकारी भी इस पोर्टल के माध्यम से आवेदन की सिफारिश कर सकता है।

पुरस्कार समारोह कब होगा?

ये पुरस्कार गणतंत्र दिवस सप्ताह से पहले वाले सप्ताह में दिए जाएंगे।

पुरस्कार कौन प्राप्त कर सकता है?

पुरस्कार संस्थान के प्रमुख / स्वयं व्यक्ति द्वारा प्राप्त किया जाएगा।

क्या पुरस्कार विजेताओं तथा उनके अभिरक्षकों के लिए बोर्डिंग एवं लाजिंग की कोई सुविधा उपलब्ध है?

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा दिशानिर्देशों के अनुसार पुरस्कार विजेताओं तथा उनके अभिरक्षकों के लिए बोर्डिंग एवं लाजिंग की व्यवस्था की जाएगी।

क्या पुरस्कार विजेताओं तथा उनके अभिरक्षकों को यात्रा भत्ता की कोई प्रतिपूर्ति की जाएगी?

आने और जाने के लिए एसी-।। टीयर से यात्रा की लागत की प्रतिपूर्ति की जाएगी।

क्या पुरस्कार विजेता के साथ किसी अभिरक्ष की अनुमति है?

नहीं।

स्त्रोत: महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार

अंतिम बार संशोधित : 2/21/2020



© C–DAC.All content appearing on the vikaspedia portal is through collaborative effort of vikaspedia and its partners.We encourage you to use and share the content in a respectful and fair manner. Please leave all source links intact and adhere to applicable copyright and intellectual property guidelines and laws.
English to Hindi Transliterate