অসমীয়া   বাংলা   बोड़ो   डोगरी   ગુજરાતી   ಕನ್ನಡ   كأشُر   कोंकणी   संथाली   মনিপুরি   नेपाली   ଓରିୟା   ਪੰਜਾਬੀ   संस्कृत   தமிழ்  తెలుగు   ردو

ओस्टियोपोरोसिस

परिचय

हड्डियों जीवित ऊतक होता हैं जिनमें निरंतर पुन: स्थापन की प्रक्रिया चलती रहती है। रोज नई हड्डियों बनती हैं और पुरानी खत्म होती रहती हैं। उम्र बढ़ने के साथ हड्डियों के खत्म होने की प्रक्रिया, नई हड्डियां बनने की प्रक्रिया, के मुकाबले ज्यादा तेज हो जाती है और इस कारण हड्डियाँ कमजोर हो जाती हैं। गतिशील, और आत्मनिर्भर बने रहने के लिए, व्यक्ति को अपनी हड्डियों को स्वस्थ रखना चाहिए। शरीर के आँख, हृदय जैसे अन्य महत्वपूर्ण अंगो की तरह हड्डियों को भी बराबर की देखभाल की जरूरत होती है।

ओस्टियोपोरोसिस क्या होता है?

ओस्टियोपोरोसिस का शब्दिक अर्थ है “छिद्रिल हड्डियाँ”। यह एक ऐसी बीमारी है जिसमें हड्डियाँ कमजोर हो जाती हैं और उनमें आसानी से फ्रेक्चर हो जाता है। इसी कारण, इस रोग को “भुरभुरी हडिडयों का रोग” कहते है इस रोग से ग्रस्त व्यक्ति की हड्डी जोरदार आलिंगन या कार के झटके तक से टूट सकती है। फ्रेक्चर पूद्थों, रीढ़ तथा कलाइयों में होते हैं। इनमें पुट्ठों में होने वाले फ्रेक्चर सबसे गंभीर होते हैं क्योंकि उनके कारण व्यक्ति स्थाई असमर्थता का शिकार हो अपनी आत्मनिर्भरता हमेशा के लिए खो सकता है।

ओस्टियोपोरोसिस के होने की चेतावनी देने वाली कोई प्रकट लक्षण नहीं होते। रोगी इस “खमोश सेंधमार” की मौजूदगी से तब तक अनजान रहता है, जब तक फ्रेक्चर या दर्द जैसी जटिलताएँ पैदा नहीं होती। अच्छी खबर यह है की अब शुरू में ही इसका पता लगाने वाली जांचे उपलब्ध हैं।

यह सबों को हो सकता है, जवानों से लेकर वृद्धों तक और पुरूषों से लेकर महिलाओं तक। एक गलतफहमी यह है की यह रोग केवल महिलाओं को होता है। हालाँकि, वे इस रोग की मार ज्यादा झेलती हैं, लेकिन यह भी हो सकता है। पुरूष भी इससे प्रभावित होते हैं, हालाँकि अपेक्षाकृत कम संख्या में। 50 की उम्र की चार में से एक महिला और 50 की उम्र के पुरूषों में आठ में से एक पुरूष इस रोग से ग्रस्त होते हैं। यहाँ तक कि दमे इत्यादि के लिए कोर्टिकोस्टीराइड जैसी दवाएँ लेने वाले बच्चे तक इस भयानक बीमारी का शिकार हो सकते हैं।

ओस्टियोपोरोसिस के बारे में कुछ तथ्य

ओस्टियोपोरोसिस और उम्र का बढ़ना एक ही चीज नहीं हैं। यह एक निवार्य और उपचार्य रोग है। यानी इसकी रोकथाम और इलाज संभव है।

  • ओस्टियोपोरोसिस के रोगियों में अस्सी प्रतिशत महिलाएँ हैं।
  • 60 वर्ष से ज्यादा की उम्र वाली महिलाओं में तीन में से एक को इस रोग के कारण फ्रेक्चर होता है।
  • पुट्ठों के फ्रेक्चर (इस रोग में होने वाला सबसे आम फ्रेक्चर) के पचास प्रतिशत रोगियों को लम्बे समय तक देखभाल के जरूरत होती है।
  • महिलाओं में गर्भाशय, गर्दन और स्तनों के कैंसरों के कूल जितने रोगी पाए जाते हैं, उससे कहीं अधिक संख्या में महिलाओं को पुट्ठो का फ्रेक्चर होता है।

चुनौतीयां

इस रोग में जिस मुख्य चुनौती से जूझना पड़ता है, वह है जागरूकता की कमी। मीनोपौज की आवस्था (वह अवस्था जब मासिक चक्र रूक जाता है) में पहुँच चुकी हर दूसरी महिला को ओस्टियोपोरोसिस होने की संभवना होती नही, लेकिन अस्सी प्रतिशत महिलाएँ इस जोखिम से बेखबर होती हैं। जोखिम के दायरे में आने वाली ज्यादातर महिलाओं का कोई निरोधक उपचार नहीं होता, क्योंकी ज्यादातर डॉक्टर इस रोग और इसके परिणामों से अनजान बने रहते हैं और वे पूरी शक्ति के साथ इसका उपचार नहीं करते।

देश में वृद्धों की संख्या में होने वाली बढ़ोतरी को देखते हुए, ओस्टियोपोरोसिस के कारण होने वाले फ्राक्चर पहले से ही काम के अतिरिक्त बोझ से दबी स्वास्थ्य देखभाल व्यवस्था के लिए एक बड़ी चुनौती और भार बन सकते हैं। भारत के अनेकों भागों की जनसंख्या में विटामिन डी की कमी है। वह शायद एक अतिरिक्त कारण है जो भारतियों को इस रोग का अधिक शिकार बनाता है।

प्रभावित होने वाली हड्डियाँ

ओस्टियोपोरोसिस से सभी हड्डियाँ प्रभावित होती हैं। लेकिन, पुट्ठों, रीढ़ व कलाई की हड्डियाँ सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं और उन्हीं में फ्रेक्चर की संभवना सबसे अधिक होती है।

लक्षण

शुरू में इस रोग के होने का बिल्कुल पता नहीं लगता। बाद  में प्रकट होने वाले लक्षण हैं कमर दर्द, लम्बाई  का घटना और रीढ़ का झुकना।

निदान

बहुत अधिक बढ़ जाने तक साधारण एक्स – रे से इसकी पहचान नहीं की जा सकती। अत: डॉक्टर इसका पता लगाने के लिए विशेष प्रकार के एक्स - रे का प्रयोग करते हैं जिसे “बोन डेन्सिटोमीट्रि” कहा जाता है। यह जाँच अब हर शहर में उपलब्ध है और इसमें 2000/- तक खर्च आ सकता है। साधारण एक्स-रे की भांति इसमें विकिरण के संपर्क में आने का जोखिम नहीं होता।

प्राथमिक जाँच

नीचे दी गई “ओस्टियोपोरोसिस के जोखिम की एक मिनट की जाँच आपको यह जानने में मदद  कर सकती है की क्या आप एस रोग से प्रभावित होने के जोखिम से गुजर रहे हैं। अगर इन सवालों में से एक या ज्यादा का जवाब ‘हाँ’ में है, तो अंको इस रोग का जोखिम हो सकता है और डॉक्टर से परामर्श किए जाने की जरूरत है।

अंतराष्ट्रीय ओस्टियोपोरोसिस फाउन्डेशन – ओस्टियोपोरोसिस सोसायटी ऑफ इंडिया ( IOG – OSI ) “ जोखिम की एक मिनट की जाँच”

क्या आपके माता या पिता में से किसी को छोटे-मोटे गिरने या टक्कर से पुट्ठों में फ्रेक्चर हुआ था ?

  • क्या आपको छोटी- मोटी टक्कर या गिरने से किसी हड्डी में फ्रेक्चर हुआ था।
  • महिलाओं के लिए:  क्या 45 की उम्र के बाद आपका मासिक चक्र बंद हो गया था ?
  • महिलाओं के लिए क्या आपका मासिक चक्र 12 महीने या ज्यादा के लिए बंद हुआ था (गर्भावस्था को छोड़ कर)?
  • पुरूषों के लिए:  क्या आप कभी नापूंसकता, कामेच्छा की कमी या टेस्टोस्टीरोन स्तरों से संबंधित किसी अन्य लक्षण का शिकार हुए हैं ?
  • क्या आपने छह महीने से ज्यादा के लिए कोर्टिस्टिरोन स्तरों से संबंधित किसी अन्य लक्षण का शिकार हुए हैं ?
  • क्या आपने छः माह से ज्यादा के लिए कोर्टीस्टिराइड गोलियां ( कोर्टीजन, प्रेडनिसोन इत्यादि ) ली हैं ?
  • क्या आपकी लम्बाई में 5 सें. मी. से ज्यादा कमी आई है ?
  • क्या आप नियमित रूप से अधिक शराब का सेवन करते हैं  ( पीने की सुरक्षित सीमाओं से बाहर जाकर ) ?
  • क्या आप रोजाना 20 से ज्यादा सिगरेट पिता हैं ?
  • क्या आपको अक्सर दस्त लगते हैं (कोइलियाक या कोहन रोग से जनित समस्या के कारण ) ?

 

अच्छी खबर यह है कि अब इस रोग का निदान और उपचार अपेक्षाकृत आसानी से किया जा सकता है। जीवन शैली में थोड़े से परिवर्तन ला कर ओस्टियोपोरोसिस का खतरा कम किया जा सकता है।

रोकथाम

सभी लोगों, खासकर किशोर- किशोरियां, को ऐसा भोजन काफी मात्रा में लेना चाहिए जिसमें कैल्सियम अधिक मात्रा में हो, जैसे दूध व दूध से बनी चीजें – पनीर, दही, योगर्ट, लस्सी इत्यादि, बीन्स, पालक, गिरियाँ और सूखे फल। विटामिन डी और कैल्सियम की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए, वृद्ध लोग कैल्सियम की गोलियां ले सकते हैं। वे बाजार में उपलब्ध हैं।नियमित व्यायाम काफी लाभकारी होता है। धूम्रपान आर अधिक मात्रा में कोला/कॉफ़ी चाय हड्ड्यों को नुकसान पहुंचाते हैं। तेज रफ्तार से घूमने और एयरोबिक्स से हड्डियाँ मजबूत बनी रहती हैं। हड्डियों की देखभाल स्वस्थ रूप में वृद्ध होने का एक अनिवार्य अंग होनी चाहिए।

हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने वाली जीवन शैली

 

काफी सारा दूध और रोजाना व्यायाम बहुत जरूरी हैं। व्यायाम हड्डियों के गिर्द की मांसपेशियों को मजबूती देता है। नियमित रूप से तेज रफ्तार से घूमना या वजन उठाने का कोई व्यायाम किया जा सकता है। व्यायाम संतूलन और, विभिन्न अंगों के बीच तालमेल को भी सुधारता है और गिरने की संभावनाओं को कम करता है। शराब, तम्बाकू, ज्यादा कॉफ़ी, चाय तथा कोला पीने से बचना चाहिए।

 

ओस्टियोपोरोसिस का उपचार

हड्डियों को और ज्यादा खत्म होने से रोकने, खत्म हुई हड्डियों को फिर से बनाने तथा फ्रेक्चर के खतरे को कम करने के लिए अब प्रभावी उपचार उपलब्ध है। मीनोपोज के बाद की अवस्था से गुजरती महिलाओं के लिए इस्ट्रोजन (हार्मोन प्रतिस्थापन चिकित्सा, एचआरटी) या कैल्सिटोनिन, बाईफोस्फोनेट, कैल्सियम व विटामिन डी के रूप में। अपने अनुकूल उपचार चुनने के लिए डॉक्टर से परामर्श किया जाना चाहिए

फ्रेक्चर से बचाव

कुछ सरल उपाय हैं जिन्हें अपना कर बुजुर्ग लोग फ्रेक्चर से अपना बचाव कर सकते हैं। बूढ़े होने के साथ गिरने का खतरा बढ़ता चला जाता है। अत: व्यक्ति को अपने घर व नजदीक के वातावरण का ध्यान रखना चाहिए और उन्हें जिनता संभव हो, सुरक्षित बनाना चाहिए। नीचे कुछ सरल व व्यावहारिक उपाय दिए गए हैं :

 

  • डोर-मैट, कालीन जैसी किसी भी चीज, जिनसे आप फिसल या गिर सकते हैं, उनके बारे में सावधानी बरतिए।
  • रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों को इतनी ऊँचाई पर रखिए की आपको झुकने या ऊपर उचकने की जरूरत न पड़े।
  • बरामदों, सीढियाँ तथा दरवाजों के रास्तों में पर्याप्त रोशनी होनी चाहिए।
  • स्नानगृहों का निर्माण सही तरह कराया जाना चाहिए कि उनमें पानी न रुके और फिसलन न हो।
  • दृष्टि को ठीक बनाए रखने के लिए आँखों की नियमित जाँच करानी चाहिए।
  •  

    परिवहन व्यवस्था तथा सार्वजनिक स्थलियाँ ऐसी होनी चाहिए की उनमें वृद्ध लोगों को आसानी हो।

    ओस्टियोपोरोसिस के बारे में जानकारी के स्रोत :

    ओस्टियोपोरोसिस पर अधिक जानकारी के लिए अंतराष्ट्रीय ओस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन के वेबसाइट www.osteofound.org पर जाइए या osteoporosis_society_india@hotmail.com पर ओस्टियोपोरोसिस सोसायटी ऑफ इंडिया से सम्पर्क कीजिए।

     

    स्त्रोत: हेल्पेज इंडिया/ वोलंटरी हेल्थ एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया

     

     

     

    अंतिम बार संशोधित : 2/21/2020



    © C–DAC.All content appearing on the vikaspedia portal is through collaborative effort of vikaspedia and its partners.We encourage you to use and share the content in a respectful and fair manner. Please leave all source links intact and adhere to applicable copyright and intellectual property guidelines and laws.
    English to Hindi Transliterate