অসমীয়া   বাংলা   बोड़ो   डोगरी   ગુજરાતી   ಕನ್ನಡ   كأشُر   कोंकणी   संथाली   মনিপুরি   नेपाली   ଓରିୟା   ਪੰਜਾਬੀ   संस्कृत   தமிழ்  తెలుగు   ردو

भिन्डी के गुण

भूमिका

भिन्डी को तो शायद ही कोई हो जो पसंद न करता हो। यह सेहत का खजाना होती है। भिन्डी में फेक्टोस होने की वजह से यह क्षारीय होती है और जिलेटिन की वजह से एसीडिटी, अपच के शिकार लोगों को ठंडक पहुंचाती है। जिन लोगों को पेशाब से सम्बंधित समस्याएं होती हैं, उन्हें डॉक्टर खासतौर से भिंडी खाने की हिदायत देते हैं। भिन्डी स्वास्थ्य व पोषक दोनों में उच्च है। यह विटामिन, फाइबर, एंटीऑक्सिडेंट एवं खनिज का अच्छा स्रोत है। भिन्डी में कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम,फास्फोरस, आयरन जैसे मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाया जाते हैं।

भिन्डी के फायदे

1-भिन्डी भिन्डी में विटामिन ए, बी, सी बहुत ही प्रचुर मात्रा में पाया जाता है ,इसमे प्रोटीन और खनिज लवणों का एक अच्छा स्रोत है।

2- भिन्डी गैस्टिक,अल्सर के लिए प्रभावी दवा है।

3- मृदुकारी भिन्डी संवेदनशील बड़ी आंत की सतह की रक्षा करती हैं। जिससे ऐठन रुक जाती हैं। इसके सेवन से आंत में जलन नहीं होती है।

4- भिन्डी के लस के नियमित सेवन से गले,पेट,मलाशय और मूत्रमार्ग में जलन नहीं होती है ।

5- भिन्डी का काढ़ा पीने से सुजाक, मूत्रकृच्छ, और ल्यूकोरिया में फायदा होता हैं ।

6- बीजरहित ताजा दो भिन्डी प्रतिदिन खाना श्वेतप्रदर, नंपुसकता, धातु गिरना रोकने में सहायक है।

7- इसमें मौजूद विटामिन बी,गर्भ को बढ़ने में मदद करता है और जन्मजात विकृतियों को रोकता है।

8- मधुमेह में इसके रेशे ब्लड शुगर को नियंत्रित रखते है।

9- इसका विटामिन सी श्वास रोगों से बचाता है।

10 – इसके सेवन से त्वचा अच्छी दिखती है. भिन्डी को उबाल कर,मसल कर इसे त्वचा पर थोड़ी देर लगा कर रखें । धोने के बाद आप पायेंगे कि त्वचा बहुत मुलायम और ताजगी भरी लग रही है।

11- इसका सेवन कोलोन कैंसर से बचाता है। इसका विटामिन ए म्यूकस मेम्ब्रेन बनाने में मदद करता है,जिससे पाचन क्रिया बेहतर होती है।

12- इसके नियमित सेवन से किडनी की सेहत में सुधार होता है।

13- मोटापे को दूर करता है, कई बार शरीर में विटामिन्स की कमी से ज़्यादा खाने का मन करता है। इसलिए भिन्डी में मौजूद विटामिन्स उसकी कमी को दूर कर अनावश्यक भूख को मिटाते हैं।

14- इसके विटामिन हड्डियों को मज़बूत बनाता है, यह रक्त की कमी को भी दूर करता है।

15- कोलेस्टेरोल को कम करती है।

16- इसके विटामिन्स आँखों,बाल और इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाते हैं।

17- यह गर्मी से बचाती है।

स्रोत: आयुर्वेद

अंतिम बार संशोधित : 2/21/2020



© C–DAC.All content appearing on the vikaspedia portal is through collaborative effort of vikaspedia and its partners.We encourage you to use and share the content in a respectful and fair manner. Please leave all source links intact and adhere to applicable copyright and intellectual property guidelines and laws.
English to Hindi Transliterate