অসমীয়া   বাংলা   बोड़ो   डोगरी   ગુજરાતી   ಕನ್ನಡ   كأشُر   कोंकणी   संथाली   মনিপুরি   नेपाली   ଓରିୟା   ਪੰਜਾਬੀ   संस्कृत   தமிழ்  తెలుగు   ردو

माहवारी से सम्बन्धित रूढ़ियाँ

माहवारी से सम्बन्धित रूढ़ियाँ

परम्परागत रूप से हमारे देश में माहवारी को अशुद्ध  माना जाता है| कई जगहों पर तो स्त्री को अलग रहने के लिए कहा जाता है| इस अवधि में वह अछूत बन जाती है| इस समय उसे लोगों मो छूने, पूजा करने या रसोई में जाने से रोका जाता है| अलग थलग किये जाने से उसके मन पर बुरा असर पड़ता है| महिलाओं और लड़कियों के लिए यह रिवाज बड़ा ही असुविधाजनक है| हमें चाहिए कि लोगों को माहवारी की वास्तविकता बताएं और उन्हें समझाएं कि इसके दौरान स्त्रियों को अलग करने की कोई जरुरत नहीं है|

शरीर की रचना और माहवारी का कारण समझ लेने के बाद इस रूढ़ि को मानने कोई आधार नहीं रह जाता है| हाँ माहवारी के दिनों में संभोग से बचने का रिवाज ठीक है| उन दिनों में संभोग करने से संक्रमण का खतरा बढता है| इसके अलावा खून डिम्ब नालों की ओर जा सकता है| इसलिए स्त्री को अशुद्ध मानने का विचार त्याग देना चाहिए परन्तु माहवारी हो रही तो स्वास्थ्य सिधान्तों के अंतर्गत संभोग से बचना उचित होगा|

मासिक धर्म शुद्धिकरण के रूप में

असलियत तो यह है कि हर महीने के शरीर से होने वाला यह रक्तस्राव उसके गर्भाशय को शुद्ध बनाता है| यह उसकी अंदरूनी झिल्ली के साथ ही गर्भाशय के छोटे मोटे संक्रमण भी साफ कर देता है| इस तरह संक्रमण के पुराने और असाध्य होने से बचाव हो जाता है| यहाँ यह याद दिला देना उचित होगा कि गर्भाशय की झिल्ली के गिरने में डिम्बनालों की कोई भूमिका नहीं होती| इसलिए डिम्बनालों में संक्रमण पुराना होकर गंभीर रूप ले सकता है|

स्रोत:- जननी/ जेवियर समाज सेवा संस्थान, राँची|

अंतिम बार संशोधित : 1/7/2020



© C–DAC.All content appearing on the vikaspedia portal is through collaborative effort of vikaspedia and its partners.We encourage you to use and share the content in a respectful and fair manner. Please leave all source links intact and adhere to applicable copyright and intellectual property guidelines and laws.
English to Hindi Transliterate