অসমীয়া   বাংলা   बोड़ो   डोगरी   ગુજરાતી   ಕನ್ನಡ   كأشُر   कोंकणी   संथाली   মনিপুরি   नेपाली   ଓରିୟା   ਪੰਜਾਬੀ   संस्कृत   தமிழ்  తెలుగు   ردو

क्लिनिक का दूसरा दौरा

शुरुआती  प्रक्रिया

  • मरीज से दर्द या खून गिरने की जानकारी लें
  • ट्रस्टमिसो की दो गोली खाने के लिए दें या इसे मार्ग में भी रखा सकता है है?
  • उसे कुछ देर तक क्लिनिक पर ही बिस्तर पर लेटने कहें दवा देने के बाद महिला एवं उसके पति से निम्म बातों पर चर्चा अवश्य  करें
  • दवा के दुष्प्रभाव एवं प्रकिया के दौरान होने वाली जटिलता,
  • सफलता एवं असफलता की संभावना,
  • गर्भपात के दौरान या बाद गर्भनिरोधक का इस्तेमाल
  • उल्टी होना
  • तेज बुखार
  • दस्त होना
  • थकावटपेट दर्द एवं चक्कर

दवा के दुष्प्रभाव

प्रश्न- दूसरी दवा लेने के कितने दिन बाद गर्भपात हो जायेंगा?

जबाव-- 75% में दवा के चार से छः घंटे बाद गर्भपात की प्रकिया शुरू हो जाती है| यह गर्भपात 1 से 5 दिनों में इनमें पूर्ण हो जाता है| मगर 25% महिलाओं में खून गिरने की प्रक्रिया करीब 15 दिनों तक होती है और इस दौरान उनका पूर्ण गर्भपात होता है| कभी कभी गर्भपात अपूर्ण भी रह जाता है|

प्रश्न – किसी महिला को यह कैसे पता चलेगा कि गर्भपात अधुरा ही रह गया है?

इसके लक्षण हैं?

जबाव – यूँ तो अधूरे गर्भपात की जानकारी चिकित्सा ही क्र सकते हैं पर कुछ लक्षण इस प्रकार है:-

  • मीसो की गोली खाने के 24 घटें के अन्दर कम खून गिरना या खून का बिलकुल न गिरना क्योंकि पूर्ण गर्भपात में तीव्र दर्द के साथ थक्कों भरा खून दो चार घंटे मन आता है|

सवाल- दवा द्वारा गर्भपात की मुख्य जटिलता क्या है?

जबाव-

  1. अत्यधिक रक्तस्राव
  2. अधुरा गर्भपात
  3. गर्भधारण का चलता रहना
  4. दवा के बाद तेज बुखार आना
  5. दवा के 24 घंटें तक तनिक भी खून न गिरना|

उपुर्युक्त सभी स्थितियों में शल्य चिकित्सा द्वारा गर्भपात को पूर्ण करवा लेना चाहिए| डॉक्टर के सलाह द्वारा तुरंत ही इलाज पूरा करवा लें| अन्यथा यह परेशानी का कारण बन सकता है|

सवाल- असफलता की संभावना कितनी है?

जबाब – 2 से 5% तक असफलता की संभावना है|

सवाल- अत्यधिक रक्तस्राव किसे कहते है?

जबाव – यदि किसी महिला को दो घंटे में 4 या अधिक गद्दी खून से गीले हो जाये तो या अत्यधिक रक्तस्राव की स्थिति है|

निर्देशों जो मरीज को घर भेजने से पहले देखना है

  • घर भेजने से पहले एक बार मरीज के योनि की जाँच कर लें|
  • यदि उल्टी बुखार हो तो उसकी दवा दे दें|
  • पतला दस्त, चक्कर और थकावट जैसा महसूस हो सकता है| इसलिए सुथरे बाजार के सैनिटरी पैड इस्तेमाल करे|
  • यदि 24 घंटें तक तनिक भी खून न गिरे तो तुरंत आकर चिकित्सा से सलाह लें
  • जब तक बिलकुल ही खून का गिरना न रुके| पति के साथ सम्बन्ध न बनायें|
  • 15वें दिन क्लिनिक अवश्य आएं|

 

स्रोत:- जननी/ जेवियर समाज सेवा संस्थान, राँची|

अंतिम बार संशोधित : 2/21/2020



© C–DAC.All content appearing on the vikaspedia portal is through collaborative effort of vikaspedia and its partners.We encourage you to use and share the content in a respectful and fair manner. Please leave all source links intact and adhere to applicable copyright and intellectual property guidelines and laws.
English to Hindi Transliterate