অসমীয়া   বাংলা   बोड़ो   डोगरी   ગુજરાતી   ಕನ್ನಡ   كأشُر   कोंकणी   संथाली   মনিপুরি   नेपाली   ଓରିୟା   ਪੰਜਾਬੀ   संस्कृत   தமிழ்  తెలుగు   ردو

विकासपीडिया पोर्टल कृषि और इसके संबंधित पहलुओं पर जानकारी का एक केंद्र है, जो अध्ययन सामग्री और प्रशिक्षण मॉड्यूल दोनों के रूप में महत्वपूर्ण पाया गया है

विकासपीडिया पोर्टल कृषि और इसके संबंधित पहलुओं पर जानकारी का एक केंद्र है, जो अध्ययन सामग्री और प्रशिक्षण मॉड्यूल दोनों के रूप में महत्वपूर्ण पाया गया है

1. आपको विकासपीडिया के बारे में कैसे पता चला?

विकासपीडिया के बारे में मैनें ईटीसी, हेहल में प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जानकारी पाई।Anil kumar

2. आप इसका उपयोग कैसे करते हैं?

यहां ईटीसी, हेहल में प्रशिक्षण कार्यक्रमों के समन्वयक के रूप में कार्य करता हूँ; मैंने ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर के रुप में प्रतिभागियों की जानकारी के लिए विकासपीडिया सूचनाओं का साझा किया है।

3. यह आपको कैसे प्रभावित करता है?

विकासपीडिया पोर्टल कृषि और उसके संबंधित पहलुओं पर जानकारी का एक केंद्र है, जो अध्ययन सामग्री और प्रशिक्षण मॉड्यूल दोनों के रूप में महत्वपूर्ण है। हमारे पास ब्लॉक और जिला स्तर के अधिकारियों के कई प्रशिक्षण कार्यक्रम होते रहते हैं; उनको जानकारी का साझा किया है ताकि वे प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने से पहले खुद को नवीन जानकारियों से परिचित कर सकें।

4. इसका उपयोग करके आप अपने और दूसरों के जीवन में कैसे अंतर कर रहे हैं?

हम बहुत लंबे समय से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं और इस पोर्टल के संपर्क में आने के बाद हमें अन्य राज्यों के विभिन्न अभ्यासों के बारे में पता चला है। इसलिए इससे हमें हमारे क्षितिज को विस्तारित करने और हमारे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विस्तार करने में मदद मिली है। विकासपीडिया पोर्टल पर अपलोड की गई कई सफल कहानियां इतनी प्रेरणादायक हैं कि हमने अपने अधिकारियों की मदद से सफलता की कहानियों को संकलित करने की गतिविधि भी उठाई है।

5. लोगों को कोई संदेश देना चाहेंगें?

पोर्टल की आसान उपलब्धता और पहुंच ने सभी के लिए इसका उपयोग करना आसान बना दिया है। हमारे ब्लॉक प्रबंधकों के समर्थन से, हमारे किसान अब आसानी से जानकारी तक पहुंच सकते हैं और अपनी जानकारी पोर्टल पर साझा कर सकते हैं।विकासपीडिया अपनी सफलता की कहानियों को साझा करने का उत्तम माध्यम है।


श्री अनिल कुमार,

प्रशिक्षण समन्वयक,

विस्तार प्रशिक्षण केंद्र (ईटीसी), कृषि विभाग,

रांची(झारखण्ड)

अंतिम बार संशोधित : 2/14/2020



© C–DAC.All content appearing on the vikaspedia portal is through collaborative effort of vikaspedia and its partners.We encourage you to use and share the content in a respectful and fair manner. Please leave all source links intact and adhere to applicable copyright and intellectual property guidelines and laws.
English to Hindi Transliterate