অসমীয়া   বাংলা   बोड़ो   डोगरी   ગુજરાતી   ಕನ್ನಡ   كأشُر   कोंकणी   संथाली   মনিপুরি   नेपाली   ଓରିୟା   ਪੰਜਾਬੀ   संस्कृत   தமிழ்  తెలుగు   ردو

व्यवहार में उतारना

परिचय

वाणी के सदस्यों ने मांग की कि दस्तावेज का विस्तृत परीक्षण होना चाहिए और सूक्ष्म समायोजन करने के लिए खुद सदस्यों द्वारा दो वर्षों तक इसे परखा जाना चाहिए| पिछले दो  वर्षों में सदस्य मार्गदर्शी सिद्धांतों का पालन करते रहे हैं और इन्हें व्यवहार में उतारने की प्रक्रिया उभर कर सामने आ रही है|

वाणी की आम सभा का निर्णय

क) वाणी की सदस्य संस्थाओं के लिए

वाणी की सांगठनिक सदस्यता के लिए वाणी एक सदस्यता समीक्षा समिति का गठन करेगी| समिति हर वर्ष अपनी बैठक करेगी तथा यह सत्यापित करने हेतु रिपोर्टों का अध्ययन करेगी कि सदस्य संगठन वाणी द्वारा स्वीकृति मार्गदर्शी सिद्धांतों पर पालन कर रहे हैं यह नहीं|

सभी सदस्य संगठनों को हर वर्ष 31 अक्तूबर को यह उससे पूर्व वाणी सचिवालय में आडिटड लेखा विवरण, रिपोर्ट और अन्य प्रासंगिक जानकारी/सूचना जमा करनी होगी|

वाणी की वालंटरी एक्शन एयर बुक में इन संगठनों विवरण शामिल किया जाएगा| वाणी हर वर्ष इस ईयर बुक का प्रकाशन करेगी|

ख)अन्य बाहरी संगठनों के लिए

वाणी स्वैच्छिकवाद और अच्छे प्रबंध के तौर-तरीकों को उजागर करने के लिए पोस्टरों और कलेंडरों का प्रकाशन कर व्यापक प्रचार-प्रसार करेगी| वाणी अपने समस्त सांगठनिक सदस्यों, नेटवर्कों और अन्य प्रमुख स्वैच्छिक विकास संस्थाओं को प्रोत्साहित करेगी कि वे इन पोस्टरों व कलेन्डरों को अपने कार्यालय में लगाएँ जो उन्हें मूल्य-आधारित स्वैच्छिक कार्य तथा सांगठनिक तौर-तरीकों का निरंतर स्मरण कराएंगे|

वाणी क्षेत्रीय नेटवर्कों को मार्गदर्शी सिद्धांत अपनाने हेतु सक्रियता से प्रोत्साहित करेगी और राज्य/जिला स्तर पर भी इस प्रक्रिया की शुरुआत करेगी और राज्य/क्षेत्रीय नेटवर्क भी पारदशी व जवाबदेही सांगठनिक तौर-तरीकों के मानदंडों की सच्चाई जांचने के लिए सदस्यता समीक्षा प्रक्रिया अपना सकते हैं|

सदस्यता  समीक्षा समिति

वाणी की कार्य समिति ने एक सदस्यता समीक्षा समिति गठित की जिसमें कार्यसमिति के तीन सदस्य शामिल हैं|

सदस्यता  समीक्षा समिति ने अपने लिए निम्नलिखित दो कार्य निर्धारित किये:

क)   वाणी के लिए एक बहुल, विश्वसनीय और उत्तरदायी सदस्यता आधार निर्मित करना और उसे बनाये रखना|

ख)   मार्गदर्शी सिद्धांतों के अनुसार ऐसा सदस्यता मानदंड तैयार करना जिसका पालन करना सरल होगा तथा जिसका स्वरुप पारदर्शी होगा |

सदस्यों के लिए चैकलिस्ट

सदस्यता समीक्षा समिति ने किसी भी स्वैच्छिक विकास संगठन के लिए तीन मूलभूत गुण पारिभाषित किए हैं जो इस प्रकार हैं:-

जनतान्त्रिक, पारदर्शी, जवाबदेही

प्रत्येक गुण की सही प्रकार से जाँच की जानी  है और इसलिए इसे तीन भागों में विभक्त कर एक चैकलिस्ट बनाई गई है

गुण

 

संकेतक

जनतांत्रिक

1

आम सभा की नियमति बैठक हो तथा उसमें सामूहिक फैसले लिए जाएँ|

 

2

आम सभा में प्रातिनिधिक सदस्य हों तथा किसी एक परिवार का वर्चस्व न हो

 

3

संगठन धर्मनिरपेक्ष हो|

पारदर्शी

1

क़ानूनी रूप से गठित हो

 

2

उसका स्पष्ट रूप से कथित विजन-मिशन दस्तावेज हो|

 

3

स्पष्ट रूप से परिभाषित सेवा शर्तें और मुआवजा पैकेज हो|

 

4

वार्षिक रिपोर्ट उपलब्ध हो|

 

5

लेखा रिपोर्ट उपलब्ध हो

 

6

साथ ही संगठन जनतान्त्रिक हो|

जवाबदेही

1

मुख्य पदाधिकारी लक्ष्यों के अनुरूप काम करें

 

2

स्टाफ कार्यों के अनुरूप हो

 

3

व्यय कार्यकलापों के अनुरूप हों|

 

4

साथ ही संगठन पारदर्शी हो\

 

संगठनों की परिचयात्मक रुपरेखा

संकेतकों के आकलन में सहायक तथ्य और आंकड़े एकत्र कर सांगठनिक रुपरेखा तैयार की गयी और कुछ परीक्षणों के बाद उसे अंतिम रूप दिया गया|

अनुभाग क. पहचान और कार्यक्रम पर मुख्य पदाधिकारी हस्ताक्षर करेगा क्योंकि इसका सम्बन्ध संगठन के कार्य से है|

अनुभाग ख. वित्तीय स्थिति पर लेखा प्रभारी हस्ताक्षर करेगा|

अनुभाग ग. सांगठनिक ढांचा का सम्बन्ध नियमों-उपनियमों तथा मानवशक्ति से है| इस अनुभाग में सदस्यों के सुझाव मांगे गए हैं| सचिव द्वारा हस्ताक्षरित यह पूर्ण दस्तावेज प्रमाणीकृत है|

फौलोअप और नवीनतम जानकारी जोड़ना

वाणी ने निर्णय लिया है है कि सदस्यों की परिचयात्मक रुपरेखा प्रकाशित कर हर साल उसमें नवीनतम जानकारी जोड़ी जाएगी| इस रुपरेखा को सचिवालय सांगठनिक रुपरेखा के आधार पर तैयार करेगा|

 

रिकार्ड किये गए आइटम

सांगठनिक रुपरेखा से स्रोत

1

पहचान

क 1, क 2, क 3

2

विजन/मिशन

क 5

3

कार्यकलाप/विषय के प्रकार

क 9 (केवल पहली तीन प्राथमिकताएं)

4

लक्ष्य समूह

क 10

5

कर्मचारी

संलग्नक ग 1 से पुर्णतः वर्गीकृत

6

महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ

ग 2 और gग 3 का सारांश

7

वार्षिक टर्नओवर

ख 1

8

प्रमुख कार्यकलाप

पहले वर्ष के लिए क 11 और बाद के वर्षों के लिए प 2 (सिर्फ 3 से 4 कार्यकलाप)

 

 

स्रोत: जेवियर समाज सेवा संस्थान, राँची|

अंतिम बार संशोधित : 2/22/2020



© C–DAC.All content appearing on the vikaspedia portal is through collaborative effort of vikaspedia and its partners.We encourage you to use and share the content in a respectful and fair manner. Please leave all source links intact and adhere to applicable copyright and intellectual property guidelines and laws.
English to Hindi Transliterate