অসমীয়া   বাংলা   बोड़ो   डोगरी   ગુજરાતી   ಕನ್ನಡ   كأشُر   कोंकणी   संथाली   মনিপুরি   नेपाली   ଓରିୟା   ਪੰਜਾਬੀ   संस्कृत   தமிழ்  తెలుగు   ردو

हमारे बारे में

हमारे बारे में

विकासपीडिया सामाजिक विकास के क्षेत्र में देश की विशिष्ट जरूरतों को लक्षित करने के लिए एक सूचना पोर्टल है। इस बहुभाषी पोर्टल का विकास, विशेषकर वंचित(अनरीच) रहे भारत के गरीब समुदाय तक सूचना, सूचना एवं प्रौद्योगिकी उत्पाद और सेवाओं को पहुँचाने के विशिष्ट उद्देश्य के साथ एक एकल खिड़की के रूप में किया गया है। यह ज्ञान को साझा करने और विकासमान बने रहने के लिए सूचना एवं प्रौद्योगिकी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देता है।

विकासपीडिया सरकार, नागरिक समाज समूहों/गैर सरकारी संगठनों और निजी संस्थानों के बीच गरीबी और विकास  के अंतर की जानकारी उपलब्ध करा कर उस अंतर को कम करने हेतु प्रयासरत है। एक सर्वश्रेष्ठ लक्ष्य के रूप में, राष्ट्रीय स्तर के सहयोग से सेवा उन्मुख, लोगों के अनुकूल और विकासनुरूप सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईसीटी) को समुदायों के सेवा प्रदाता के रूप विकसित करना है। भारत का ग्रामीण परिदृश्य विभिन्न संस्थानों द्वारा उपलब्ध उत्क्रष्ट सूचना एवं प्रौद्योगिकी (आईसीटी) सेवाओं,विशेषकर साझा सेवा केन्द्रों के माध्यम से उपलब्ध सेवाओं का लाभ लेने के लिए तैयार है। इसी क्रम में विकासपीडिया स्थानीय भाषाओं में आवश्यक सामग्री और सेवाओं की पेशकश करता है जिससे लोगों के जीवन में परिवर्तन आता है।

इस पोर्टल का विकास भारत विकास प्रवेशद्वार-एक राष्ट्रीय पहल के एक भाग के रुप में सामाजिक विकास के कार्यक्षेत्रों की सूचनाएं/जानकारियां और सूचना एवं प्रौद्योगिकी पर आधारित उत्पाद व सेवाएं देने के लिए किया गया है। भारत विकास प्रवेशद्वार, भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआइटी),की एक पहल और प्रगत संगणन विकास केंद्र (सी-डैक), हैदराबाद के द्वारा कार्यान्वित है।

प्रगत संगणन विकास केन्द्र(सी-डैक), भारत सरकार द्वारा संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की एक वैज्ञानिक संस्था (पूर्व में इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग) के रूप में मार्च 1988 में स्थापित किया गया था। सी-डैक, मुख्य रूप से एक अनुसंधान एवं विकास केन्द्र के रूप में डिजाइन और विकास, इलेक्ट्रॉनिक्स के विस्तार और उन्नत सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के उत्पादों और समाधान सहित सुपर कंप्यूटर-परम श्रृंखला का निर्माण करने वाली संस्था है।

सी-डैक,हैदराबाद ई-सुरक्षा, ई-लर्निंग, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन, ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर, वीएलएसआई और एंबेडेड सिस्टम डिजाइन के डोमेन में अनुसंधानरत है।

अंतिम बार संशोधित : 1/16/2017



© C–DAC.All content appearing on the vikaspedia portal is through collaborative effort of vikaspedia and its partners.We encourage you to use and share the content in a respectful and fair manner. Please leave all source links intact and adhere to applicable copyright and intellectual property guidelines and laws.
English to Hindi Transliterate