অসমীয়া   বাংলা   बोड़ो   डोगरी   ગુજરાતી   ಕನ್ನಡ   كأشُر   कोंकणी   संथाली   মনিপুরি   नेपाली   ଓରିୟା   ਪੰਜਾਬੀ   संस्कृत   தமிழ்  తెలుగు   ردو

पौधा संरक्षण

क्या करें?

  • गर्मी के मौसम में खेतों की गहरी जुताई करें|
  • फसलों की प्रतिरोधी किस्मों जैसे बीटी कपास आदि का चयन करें एवं फसल चक्र, अन्तःफसल, ट्रैप कॉप अपनाकर कीट नियंत्रण करें|
  • लाइट ट्रैप व चिपकने वाली ट्रैप का प्रयोग करें|
  • जैविक नियंत्रण के लिए परजीवी एवं कीट जीवों (मित्र कीट) का उपयोग करें|
  • कीट नियंत्रण के सेक्स फिरोमोन ट्रैप, न्यूक्लियर पोलिहाइड्रोसिस विषाणु (एनपीवी). स्यूडोमोनास और ट्राईकोग्राम कार्ड का प्रयोग करें|
  • जैविक व नीम आधारित कीटनाशकों को प्रोत्साहित करें|
  • यदि ऊपर लिखे हुए ऊपर काम न आये तो ही रासायनिक कीटनाशकों को प्रयोग विशेषज्ञों को सिफारिश के अनुसार ही करें और निम्नलिखित सावधानियां बरतें
  1. रासायनिक कीटनाशकों का प्रयोग करते समय सुरक्षा के उपाय अपनाएँ
  2. कीटनाशकों का छिड़काव करते समय सुरक्षा के साधन जैसे जैसे मास्क, दस्ताने आदि का प्रयोग करें|
  3. हमेशा छिड़काव हवा की दिशा में करें और अपने आप को छिड़काव से सुरक्षित रखें|
  4. कीटनाशकों, पादप रक्षा यंत्रों आदि को बच्चों और पालतू पशुओं को पहुँच से दूर, ताले में रखें|
  5. कीटनाशक क्रय करते समय इनकी पैकिंग व वैधता की तारीख अवश्य देख लें|
  6. कीटनाशक विष से प्रभावित होने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें तथा कीटनाशक के डिब्बे व निर्देश पुस्तिका साथ ले जाएँ|
  7. कीटनाशी का प्रयोग दिए गये अनुदेश के अनुसार करें|
  8. व्वयहृत बर्तनों को दिए गए अनुदेश के अनुसार नष्ट करे दें|

क्या पायें?

क्रम सं.

सहायता का प्रकार

सहायता का पैमाना/अधिकतम सीमा

स्कीम/घटक

1

पौधा संरक्षण निदेशालय, फरीदाबाद, हरियाणा अपने 31 केन्द्रों द्वारा किसानों के लाभ के लिए कार्यक्रम चलाते हैं|

 

एन०एम०ई०टी०/

एस० एम०पी०पी०

a

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम किसानों एन०जी०ओ० कीटनाशनी डीलर के लिए गाँवों तथा शहरों में कर्यक्रम

रु० 38,900 प्रति प्रशिक्षण

 

b

पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रगतिशील किसानों तथा प्रसार कार्यकर्ताओं के लिए

रु० 1,52,100 प्रति प्रशिक्षण

 

c

कृषक प्रक्षेत्र पाठशाला विभिन्न सी०आई०पी०एम०सी० द्वारा सुनियोजित किया गया जाता है|

रु० 29,700 प्रति फार्म स्कूल

 

d

कृषि विज्ञानं केंद्र द्वारा कृषि प्रक्षेत्र पाठशाला

रु० 29,200 प्रति फार्म स्कूल

 

2

आई०पी०एम० कीटनाशी समन्वित पोषण प्रबंधन इत्यादि

खर्च का 50%, अधिकतम रु० 5,000 प्रति हेक्टेयर

ऑइलपाम क्षेत्र का विस्तार पर विशेष कार्यक्रम

3

पौधा संरक्षण रसायन, जैविक कीटनाशी का वितरण

खर्च का 50%, अधिकतम रु० 500 प्रति हेक्टेयर

एन०एफ़०एस०एम०

4

खरपतवार नाशक का वितरण

खर्च का 50%, अधिकतम रु० 500 प्रति हेक्टेयर

एन०एफ़०एस०एम०

5

बागवानी फसलों में समन्वित कीट प्रबंधक

रु० 1,000 प्रति हेक्टेयर अधिकतम 4 हेक्टेयर प्रति लाभुक

एच०एन०एम०ई० एच०

किससे सम्पर्क करें?

जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी आत्मा|

 

स्रोत: - कृषि एवं गन्ना विकास विभाग, झारखण्ड सरकार

अंतिम बार संशोधित : 2/22/2020



© C–DAC.All content appearing on the vikaspedia portal is through collaborative effort of vikaspedia and its partners.We encourage you to use and share the content in a respectful and fair manner. Please leave all source links intact and adhere to applicable copyright and intellectual property guidelines and laws.
English to Hindi Transliterate