অসমীয়া   বাংলা   बोड़ो   डोगरी   ગુજરાતી   ಕನ್ನಡ   كأشُر   कोंकणी   संथाली   মনিপুরি   नेपाली   ଓରିୟା   ਪੰਜਾਬੀ   संस्कृत   தமிழ்  తెలుగు   ردو

कोडरमा जिले की मिट्टी का स्वास्थ्य

भूमिका

कोडरमा जिले में भूमि को इनटिसोल्स, इनसेप्टिसोल्स एवं अलफिसोल्स मृदा श्रेणी का पाया गया है। जिले की कुल भौगोलिक क्षेत्र का 41.4 प्रतिशत भूमि अलफिसोल्स, 34.6 प्रतिशत इनसेप्टिसोल्स तथा 22.9 प्रतिशत इनटिसोल्स मृदा श्रेणी के अंतर्गत चिन्हित किया गया है।

मृदा पी.एच.

जिले में मिट्टी का पी.एच. मान 4.6 से 7.8 तक पाया गया है। इस क्षेत्र की 81.0 प्रतिशत मिट्टी अम्लीय था 4.1 प्रतिशत मिट्टी क्षारीय पाई गई है। करीब 25.9 प्रतिशत मिट्टी अम्लीय समस्या (पी.एच. मान 5.5 से कम) से ग्रस्त है और अच्छी उपज के लिए ऐसी अम्लीय समस्या ग्रस्त भूमि के सुधार हेतु इनका उचित उपचार किया जाना जरूरी है।

तालिका 1: जिले के भूमि में विभिन्न मृदा-क्रिया का वर्गीकरण

मृदा-क्रिया

क्षेत्र

(’00 हें.)

कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत

ज्यादा प्रबल अम्लीय (पी.एच. 4.5-5.0)

279

11.6

प्रबल अम्लीय (पी.एच.5.1-5.5)

344

14.3

मध्य अम्लीय (पी. एच. 5.6-6.0)

644

26.7

कम अम्लीय (पी.एच. 6.1-6.5)

684

28.4

उदासीन (पी.एच. 6.6-7.3)

333

13.8

कम क्षारीय (पी.एच. 7.4-7.8)

99

4.1

अन्यान्य

27

1.1

कुल

2410

100.00

जैविक कार्बन

जिले की मिट्टी में 0.04 से 2.78 प्रतिशत जैविक कार्बन की मात्रा पाई गई है। कुल भौगोलिक क्षेत्र का 46.7 प्रतिशत भूमि में जैविक कार्बन का स्तर निम्न से मध्यम तथा 52.4 प्रतिशत भूमि में अधिक पाया गया है।

तालिका 2: जिले के भूमि में जैविक कार्बन का स्तर

जैविक कार्बन

(प्रतिशत)

क्षेत्र

(’00 हें.)

कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत

निम्न (0.50 प्रतिशत से कम)

737

30.6

मध्यम (0.50-0.75 प्रतिशत)

387

16.1

अधिक (0.75 प्रतिशत से अधिक)

1259

52.2

अन्यान्य

27

1.1

कुल

2410

100.00

उपलब्ध नेत्रजन

जिले की मिट्टी में उपलब्ध नेत्रजन की मात्रा 43 से 723 किलो प्रति हेक्टेयर तक पाया गया है। क्षेत्र की अधिकाधिक भूमि में उपलब्ध नेत्रजन का स्तर मध्यम (62.1 प्रतिशत) तथा 22.1 प्रतिशत में निम्न स्तर की पाई गई है।

तालिका 3: जिले के भूमि में उपलब्ध नेत्रजन का स्तर

उपलब्ध नेत्रजन

(किलो/हें.)

क्षेत्र

(’00 हें.)

कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत

निम्न (280 से कम)

533

22.1

मध्यम (280-560)

1496

62.1

अधिक (560 से अधिक)

354

14.7

अन्यान्य

27

1.1

कुल

2410

100.00

उपलब्ध स्फूर (फ़ॉस्फोरस)

क्षेत्र की भूमि में उपलब्ध स्फूर की मात्रा 1.0 से 20.6 किलो प्रति हेक्टेयर पाई गई है।  इनमें 76.8 प्रतिशत भूमि में निम्न तथा 22.1 प्रतिशत भूमि में उपलब्ध स्फूर मध्यम स्तर का पाया गया है।

तालिका 4: जिले के ऊपरी सतह भूमि में उपलब्ध स्फूर का स्तर

उपलब्ध स्फूर

(किलो/हें.)

क्षेत्र

(’00 हें.)

कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत

निम्न (10 से कम)

1851

76.8

मध्यम (10-15)

532

22.1

अन्यान्य

27

1.1

कुल

2410

100.00

उपलब्ध पोटाश

इस जिले की मिट्टी में उपलब्ध पोटाश की मात्रा 69 से 1232 किलो प्रति हेक्टेयर तक पाया गया है। बहुतायत मिट्टी में उपलब्ध पोटाश का स्तर अधिक (44.1 प्रतिशत) तथा 32.8 प्रतिशत मध्यम स्तर की पाई गई है।

तालिका 5: जिले के भूमि में उपलब्ध पोटाश का स्तर

उपलब्ध पोटाश

(किलो/हें.)

क्षेत्र

(’00 हें.)

कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत

निम्न (108 से कम)

531

22.0

मध्यम (108-280)

789

32.8

अधिक (280 से अधिक)

1063

44.1

अन्यान्य

27

1.1

कुल

2410

100.00

उपलब्ध सल्फर

यहाँ की मिटटी में 0.29 से 68.36 मि.ग्रा. प्रति किलो उपलब्ध सल्फर विद्यमान पाया गया है, जिनमें क्षेत्र की 33.1 प्रतिशत भूमि निम्न, 19.1 प्रतिशत मध्यम तथा 46.7 प्रतिशत भूमि में अधिक उपलब्ध सल्फर का स्तर पाया गया है।

तालिका 6: जिले के भूमि में उपलब्ध सल्फर का स्तर

उपलब्ध सल्फर

(मि.ग्रा./किलो)

क्षेत्र

(’00 हें.)

कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत

निम्न (10 से कम)

789

33.1

मध्यम (10-20)

460

19.1

अधिक (20 से अधिक)

1125

46.7

अन्यान्य

27

1.1

कुल

2410

100.00

कोडरमा जिले की भूमि में सूक्ष्म पोषक तत्वों की स्थिति

कोडरमा जिले के कुल भौगोलिक क्षेत्र की भूमि में सूक्ष्म पोषक तत्वों की क्रिटिकल लिमिट के अनुसार उपलब्ध लोहा (98.9 प्रतिशत), उपलब्ध मैंगनीज (98.9 प्रतिशत), उपलब्ध कॉपर (89 प्रतिशत) एवं उपलब्ध जिंक (82.0 प्रतिशत) की स्थिति पर्याप्त पाई गई है। क्षेत्र की भूमि में उपलब्ध बोरॉन की कमी (23.9 प्रतिशत) है, जबकि 75.0 प्रतिशत भूमि में उपलब्ध बोरॉन पर्याप्त पाई गई है।

तालिका 7: जिले के भूमि में उपलब्ध बोरॉन का स्तर

उपलब्ध पोटाश

(किलो/हें.)

क्षेत्र

(’00 हें.)

कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत

मूल्य-निर्धारण

0.25 से कम

345

14.3

अपर्याप्त

0.25-0.50

231

9.6

0.5-0.75

314

13.0

पर्याप्त

0.75 से अधिक

1493

62.0

अन्यान्य

27

1.1

 

कुल

2410

100.00

 

स्त्रोत: कृषि विभाग, झारखण्ड सरकार

अंतिम बार संशोधित : 9/19/2019



© C–DAC.All content appearing on the vikaspedia portal is through collaborative effort of vikaspedia and its partners.We encourage you to use and share the content in a respectful and fair manner. Please leave all source links intact and adhere to applicable copyright and intellectual property guidelines and laws.
English to Hindi Transliterate