অসমীয়া   বাংলা   बोड़ो   डोगरी   ગુજરાતી   ಕನ್ನಡ   كأشُر   कोंकणी   संथाली   মনিপুরি   नेपाली   ଓରିୟା   ਪੰਜਾਬੀ   संस्कृत   தமிழ்  తెలుగు   ردو

एकीकृत कृषि

क्या करें ?

  • कृषि जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल फसल/फसलपद्धति/समन्वित कृषि पद्धति को बढ़ावा दें
    पशु धन, मछली पालन, बागवानी, दुग्ध उत्पादन, कृषि वानिकी इत्यादि अपनाकर फसल/फसल प्रणाली में विविधता लाए।
  • चैक डॅमों, तालाबों, खेत तालाब, उथले/मध्यम तरह के ट्‌यूबवेलों, कुओं इत्यादि को सिंचाई का साधन बनाएं।
  • सिंचाई की प्रभावी पद्धति, भूसमतलीकरण भूमि, मेड़बंधी, कंटूर बंडिंग, खाई निर्माण, मल्चिंग, रिज एवं फरो पद्धति इत्यादि जैसी कम जल प्रयोग और नमी संरक्षण की तकनीकों को अपनाएं।

क्या पायें ?

राष्ट्रीय सतत कृषि मिशन(वर्षा आधारित) के तहत् सहायता

क्र.सं.

सहायता का पैमाना

सहायता की मात्रा

स्कीम

) एकीकृत कृषि पद्धति

1

चावल, गेंहू, मोटे अनाज/तिलहन/ रेशम/दाल आधारित फसलें

आदान लागत का 50 % जो रु.10,000/- प्रति हेक्टेयर तक सीमित होगा। अधिकतम देय सहायता,2 हेक्टेयर प्रति लाभार्थी तक सीमित होगी।

राष्ट्रीय सतत कृषिमिशन (एनएमएसए)

2

बागवानी आधारित कृषि पद्धति (फलदार पौधरोपण फसल/फसल पद्धति)

आदान लागत का 50% जो रु. 25,000/-प्रति हे. तक सीमित होगा। अधिकतम अनुमेय सहायता, 2 हे. प्रति लाभार्थी तक सीमित होगी।

राष्ट्रीय सतत कृषिमिशन (एनएमएसए)

3

वृक्ष आधारित फसल पद्धति)

आदान लागत का 50% जो रु.15,000/-प्रति हे। तक सीमित होगा। अधिकतमअनुमेय सहायता, 2 हे. प्रति लाभार्थी तक सीमित होगी।

राष्ट्रीय सतत कृषिमिशन (एनएमएसए)

4 पशुपालन आधारित कृषि पद्धति

४. 1

संकरित गायें मिश्रित खेती चारा भैंसें मिश्रित खेती चारा

एकीकृत प्रणाली के कुल आदान लागत का 50% या अधिकतम सीमा रु.40,000/- प्रति हे. है। इस 50% आदान लागत में पशुओं की लागत एवं एक वर्ष का चारा सम्मिलित है। ( पशुऔ में 2 दुधारु पशुओं है। फसल प्रणाली सम्मिलित है) यह सहायता अधिकतम 2 हे.प्रति लाभार्थी तक सीमित है।

राष्ट्रीय सतत कृषिमिशन (एनएमएसए)

4 .2

छोटे पशु (रुमिनैन्ट्‌स) मिश्रित कृषि़ चारा मुर्गी पालन/बतख पालन/बकरी/भेड़ पालन

एकीकृत प्रणाली के कुल आदान लागत का 50% या अधिकतम सीमा रु.25,000/- प्रति हेक्टेयर है। इस 50% आदान लागत में पशुओं की लागत एवं एक वर्ष का चारा सम्मिलित है।(पशुओं में 10 पशु/५० पक्षी 1हेक्टेयर फसल प्रणाली (सीएस) सम्मिलित है) यह सहायता अधिकतम2 हे.प्रति लाभार्थी तक सीमित है।

राष्ट्रीय सतत कृषिमिशन (एनएमएसए)

5

मत्स्य आधारित कृषि पद्धति

एकीकृत प्रणाली की कुल आदान लागत का 50% जिसमें मछली पालन की लागत शामिल है। अधिकतमअनुदान रु.25,000/- प्रति हेक्टेयर है। यह सहायता अधिकतम हेक्टेयर प्रति लाभार्थी तक सीमित है।

राष्ट्रीय सतत कृषिमिशन (एनएमएसए)

8

सिल्वी पाश्चर आधारित कृषि पद्धति

घास के साथ प्लांटेशन हेतु कुल आदान लागत का 50% या अधिकतम 15000रु.प्रति है अनुदान देय है।

राष्ट्रीय सतत कृषिमिशन (एनएमएसए)

7 सहायक गतिविधियां

 

वर्मी कम्पोस्ट इकाई/जैविक आदान उत्पादन इकाई/हरी खाद

लागत का 50% जो अधिकतम रु.125/-प्रति घन फुट तक सीमित होगा। स्थायी संरचना के लिए रु. 50,000/- प्रति इकाई और एचडीपीई वर्मी बेड के लिए रु.8,000/- प्रति इकाई/हरी खाद के लिए लागत का 50% जो अधिकतम रु.2,000/- प्रति हे. तक होगा और प्रति लाभार्थी 2 हेतक सीमित होगा।

राष्ट्रीय सतत कृषिमिशन (एनएमएसए)

 

ग्रीन हाउस (टयूबूलर संरचना)

लागत का 50 प्रतिशत अथवाअधिकतमराशिरु.467.50 प्रति वर्ग मीटर तथा लघु सीमांत कृषकों हेतु राज्य योजना मद से अतिरिक्त २५ प्रतिशत अनुदान (एक कृषक को अधिकतम 4000/- वर्ग मीटर क्षेत्र हेतु अनुदान देय)

राष्ट्रीय सतत कृषिमिशन (एनएमएसए)

 

प्लास्टिक टनल

लागत का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतमराशि रु.30/- प्रति वर्ग मीटर, (एक कृषक को अधिकतम 1,000/- वर्ग मीटर क्षेत्र हेतु अनुदान देय)

राष्ट्रीय सतत कृषिमिशन (एनएमएसए)

 

फार्म पोण्ड (खेत तलाई)

लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतमराशि 52500 रु.एवं 50 प्रतिशत या अधिकतम राशि रु.75000 मय प्लास्टिक लाईनिंग कार्य के साध जो भी कम हो।

राष्ट्रीय सतत कृषिमिशन (एनएमएसए)

 

डीजल पम्पसेट/सिंचाई हेतु विधुत कनेक्शन

लागत का 50 प्रतिशत या अधिकतमराशि 15000 रू

राष्ट्रीय सतत कृषिमिशन (एनएमएसए)

किससे सम्पर्क करें?

जिला कृषि अधिकारी/जिला बागवानी अधिकारी/ परियोजना निदेशक (आत्मा)

स्त्रोत : किसान पोर्टल,भारत सरकार

अंतिम बार संशोधित : 2/21/2020



© C–DAC.All content appearing on the vikaspedia portal is through collaborative effort of vikaspedia and its partners.We encourage you to use and share the content in a respectful and fair manner. Please leave all source links intact and adhere to applicable copyright and intellectual property guidelines and laws.
English to Hindi Transliterate