दलहन दलाई यंत्र यह 2.0 अश्वशक्ति की थ्री फेज विद्युत मोटर चलित इकाई है जो अरहर,उड़द,चना,मूंग तथा मसूर का छिलका निकालकर दाल बनाने के लिए प्रयोग की जाती है। इसमें कार्बोरेन्डम रोलर, फीड हॉपर तथा दाल निकलने का मार्ग बनाया गया है।दलाये जाने वाले उत्पाद को पहले पानी में भिगोकर (प्रिकंडीशन) तथा धूप में सूखाकर बाद में इकाई में डाला जाता है और दो बार में दलाई पूरी कर ली जाती है। यंत्र की विशेषताएं समग्र माप, मि.मी. भार, किग्रा. क्षमता, किग्रा./घंटा आवश्यक श्रम. श्रमिक कार्य घंटे/क्वि. अनुमानित मूल्य रू. लंबाई चौड़ाई ऊँचाई 770 630 1020 90 100 1.0 30,000 बहुउद्देशीय पिसाई यंत्र यह एक अश्वशक्ति सिंगल फेज़ विद्युत मोटर चलित उपकरण है जिससे अनाज, धनियाँ तथा दलहनों की बारीक/मोटी पिसाई तथा चने की दलाई की जाती है। इस इकाई के लिए 8-10 प्रतिशत नमी युक्त कम तैलीयता का अनाज सबसे उपयुक्त हैं। इसमें हॉपर, भराई समायोजक, उर्ध्वाधर पाट आदि लगाए गए हैं। यंत्र की विशेषताएं समग्र माप, मि.मी. भार, किग्रा. क्षमता, किग्रा./घंटा आवश्यक श्रम. श्रमिक कार्य घंटे/क्वि. अनुमानित मूल्य रू. लंबाई चौड़ाई ऊँचाई 840 580 670 69 25 - 30 2-5 19,000 स्त्रोत: मध्यप्रदेश कृषि,किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग,मध्यप्रदेश