चना बीज उपचार बीज जनित रोगों से बचाने हेतु बीज का उपचार करना आवश्यक है। ग्राम बेवीस्टन से उपचारित करें। बीज शोधन के पहले बीज उपचार करें जिससे कवकनाशी की परत जम जाए। बीज शोधन ग्राम राइज़ोनियम कल्चर का उपयोग करें। एक किलो बीज के शोधन के लिए 5 ग्राम ट्राइकोडर्मा और फोरफोरस प्रदायी जैव उर्वरक का उपयोग करें। राइज़ोनियम जेपोनीकम के तुरन्त बने पीट कल्चर से शोधित करें। बोनी के पहले बीजों को गीला करें और कल्चर को अच्छी तरह मिला लें। राज्य की कृषि वि.वि. विभागों से कल्चर प्राप्त करें। बीज दर और बोनी बोनी के लिए अनुकूल समय 15 अक्टूबर से 15 नवम्बर है। देशी किस्मों के लिए बीज दर 75 से 80 किलो प्रति हेक्टेयर है। बड़े बीज या संकुल या काबुली चने किस्मों के लिए बीज दर 80 से 100 किलो प्रति हेक्टेयर है। बुआई बोने की छोटी मशीन या सीधे भी की जा सकती है। मालाबासा से भी बुआई की जा सकती है। बीजों को फैलाना नही चाहिए,इससे नुकसान होता है। पौधे से पौधे की दूरी 10 से.मी. होनी चाहिए। बीज को 8 से.मी. से गहरा नहीं बोना चाहिए। बोनी के लिए जो बीज उपयोग में लाए उनकी अंकुरण क्षमता 90 प्रतिशत होती चाहिए। कतार से कतार की दूरी 30 से.मी. होनी चाहिए। अल्सी बीज उपचार 1 ग्राम बाविस्टीन या टॉपासेन एम. अथवा 2.5 ग्राम थाईरम दवा प्रति कि.ग्रा. बीज की दर से उपचारित करें। बीज दर और बोनी 25 से 30 कि.ग्रा. बीज प्रति हे. से कतारों से कतारों की दूरी 25 से 30 से.मी. एवं पौधों की दूरी 5-7 से.मी. रखें। फसल पश्च तकनीक सुखाना सुखाना एक बहुत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जिससे फसल का भंडारण किया जाता है और कीट इत्यादि से भी बचाया जाता है। सुरक्षित भंडारण हेतु सरसों की नमी 8 प्रतिशत होनी चाहिए।यदि नमी 8 प्रतिशत से ज्यादा है तो कीट का आक्रमण हो सकता है। फसल को जमीन पर धूप में सुखाया जाता है जिससे नमी 8 प्रतिशत या कम हो जाए। भंडारण पूसा बिन या एल्यूमिनियम के पात्र या मिट्टी के बर्तन या गनी बैग में भंडारण किया जाता है। सूरजमुखी बीज उपचार बीज को, मिट्टी और बीज से उत्पन्न होने वाले रोगों से बचाने के लिए उपचारित करना चाहिए। बीज उपचार के लिए 55 डि.से. गर्म पानी में 8 से 12 मिनट तक रखें। बीज को उपचारित करने के लिए 1 कि.ग्रा. बीज को 3 ग्राम कैपटन या थाईरम या सेरासन या एग्रोसन या बेसीकोल से उपचारित करना चाहिए। बीज उपचार का कार्य छाया में करना चाहिए। पहले से उपचारित बीजों को फिर से उपचारित करें। बीज शोधन वर्तमान में सूरजमुखी के बीजों के लिए शोधक नहीं है। बीज दर और बोनी उन्नत किस्मों की बीज की मात्रा 10 कि.ग्रा./हे एवं संकर किस्मों का बीज 6-7 कि.ग्रा./हे की दर से उपयोग करें। बीज दर का मान निम्नलिखित सूत्र से भी निकाला जा सकता है। बोनी के लिए क्षेत्रफलग्राम में वजन ------------------------------------ दूरी 100 पी.पी. जी.पी. जहां पी.पी.--- शोधन प्रतिशत जी.पी.--- अंकुरण प्रतिशत बीज का वास्तविक मान---- शोधन प्रतिशत जी.पी. ---------------------------- 100 जहां जी.पी. -- अंकुरण प्रतिशत स्त्रोत : एमपीकृषि,किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग,मध्यप्रदेश सरकार