অসমীয়া   বাংলা   बोड़ो   डोगरी   ગુજરાતી   ಕನ್ನಡ   كأشُر   कोंकणी   संथाली   মনিপুরি   नेपाली   ଓରିୟା   ਪੰਜਾਬੀ   संस्कृत   தமிழ்  తెలుగు   ردو

आम की सुरक्षा के लिए विकसित ‘ट्रैप’

नया ट्रैप

फलों के राजा ‘आम’ को कीटों से सुरक्षित रखने के लिए भारतीय बागवानी अनुसंधान संस्थान, बेंगलुरु ने एक नया ट्रैप विकसित किया है। इससे न सिर्फ किसानों को राहत मिलेगी बल्कि निर्यातकों के लिए भी यह काफी फायदेमंद होगा। उम्मीद है कि इससे आम की फसल में कीटों से होने वाले 27 फीसदी नुकसान को समाप्त किया जा सकेगा।

27 फीसदी फसल खराब

आम के उत्पादन क्षेत्र और उत्पादकता के लिहाज से विश्व में भारत का पहला स्थान है। भारत के 23.1 लाख हैक्टर क्षेत्र में 12.75 मिट्रिक टन आम की फसल होती है। इस शानदान उत्पादन में एक कीट जिसका नाम बैक्टोसिरा डोरसलिस है, आम में रोग पैदा करके काफी नुकसान पहुंचाता है। इस कीट की वजह से आम की उपज 27 फीसदी तक खराब हो जाती है।

अनुकूल और कम लागत वाला ट्रैप

इस समस्या को देखते हुए संस्थान ने पर्यावरण के अनुकूल और कम लागत वाला एक सरल ट्रैप विकसित किया है। यह ट्रैप मेल एनहिलेशन टेक्नीक (मैट) पर कार्य करता है। यह ट्रैप प्लाMango Trap2स्टिक के एक कंटेनर से तैयार किया जाता है जिसमें प्लाईवुड का एक टुकड़ा रखा होता है। प्लाईवुड के इस टुकड़े को मिथाइल यूजीनॉल और डाईक्रोलोवोस से उपचारित किया जाता है। यह ट्रैप नर कीटों को आकर्षित करता है। नर कीटों के न होने से मादा कीट प्रजनन नहीं कर पाती हैं जिससे आम की उपज का संक्रमण से बचाव होता है। एक एकड़ के लिए ऐसे छह से आठ ट्रैप काफी होते हैं।

उत्पादन में बढ़ोत्तरी

इस ट्रैप के प्रयोग से स्वस्थ आम के फलों का उत्पादन बढ़ जाता है जिसका फायदा किसानों और निर्यातकों दोनों को होता है। इसके शुरूआती परिणाम काफी उत्साहजनक रहे हैं। नई तकनीक को अपनाने वाले किसानों को इन कीटों से होने वाली हानि कम करने में मदद मिली। इस नई तकनीक के विकास से भारत का आम निर्यात अमेरिका, जापान, न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया को फिर से शुरू हो सकेगा। इन देशों ने पूर्व में भारतीय आमों के आयात पर इस कीट की वजह से रोक लगा दी थी।

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा इस नई तकनीक का पेटेंट हासिल करने की कोशिश की जा रही है।

स्त्रोत : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद,भारत सरकार

अंतिम बार संशोधित : 2/22/2020



© C–DAC.All content appearing on the vikaspedia portal is through collaborative effort of vikaspedia and its partners.We encourage you to use and share the content in a respectful and fair manner. Please leave all source links intact and adhere to applicable copyright and intellectual property guidelines and laws.
English to Hindi Transliterate