अमृत पानी एक जैविक कीटनाशक है , जो फसलों में लगने वाले तरह- तरह के कीटों को नष्ट करता है | यह एक फसल जैव वर्द्धक है आवश्यक सामग्री गुड़ - 1 कि. ग्रा. ताजा गोबर - 10 कि. ग्रा. पेड़ के नीचे की मिट्टी - 1 कि. ग्रा. पानी - 10 लिटर गोमूत्र - 1 लिटर बड़ा मटका - 1 बनाने की विधि एक बड़े मटके में 10 लिटर पानी डाल के फिर गोबर, गुड़, गोमूत्र, पेड़ के नीचे की मिट्टी डाल कर अच्छी तरह से डंडे की सहायता से मिला लें | अच्छी तरह मिलाने के बाद मटके के मूंह को सूती कपड़े से बांध कर ढक दें और मटके को छायेदार जगह पर 10 दिनों के लिए रख दें | 10 दिनों के बाद अमृत पानी तैयार हो जाएगा | इस अमृत पानी को 100 लिटर पानी के साथ मिलाकर एक एकड़ खेत में छिडकाव करें | तैयार होने की आवधि 10 दिन लाभ ये अच्छी जैविक कीटनाशक की तरह कार्य करता है | इसके प्रयोग से फसल की पैदावार बढ़ती है | फसल के फुल और फल स्वास्थ लगते है | जैविक कीटनाशक कैसे बनायें देखिए यह विडियो स्त्रोत: परिवेश सोसाइटी