অসমীয়া   বাংলা   बोड़ो   डोगरी   ગુજરાતી   ಕನ್ನಡ   كأشُر   कोंकणी   संथाली   মনিপুরি   नेपाली   ଓରିୟା   ਪੰਜਾਬੀ   संस्कृत   தமிழ்  తెలుగు   ردو

आकांक्षात्मक जिले

आकांक्षात्मक जिले

  • अरुणाचल प्रदेश
  • कल्कि पुराण तथा महाभारत(प्रभु पर्वत) में उल्‍लेखित और अरूणाचल प्रदेश में मिले पुरातात्विक अवशेषों से पता चलता है प्रदेश की एक समृद्ध सांस्‍कृतिक परंपरा रही है।अर्थव्‍यवस्‍था और जीवनयापन का मुख्‍य आधार झूम खेती है।आलू और बागवानी की फसलें- सेब, संतरे और अनन्‍नास जैसी नगदी फसलों को यहाँ काफी बढ़ावा मिला है। राज्‍य के प्रमुख पर्यटन स्‍थल-तवांग, दिरांग, बोमडिला, टीपी और ईटानगर आदि हैं।

  • असोम
  • असोम पूर्वोत्‍तर भारत का प्रहरी और पूर्वोत्‍तर राज्‍यों का प्रवेशद्वार है। प्रदेश की मुख्‍य खाद्य फसल चावल और कृषि पर आधारित उद्योगों में चाय का प्रमुख स्‍थान है। जूट, कपास जैसी नगदी फसलों के साथ संतरा, केला, अनन्‍नास, सुपारी आदि जैसी बागवानी फसलें भी प्रदेश में होती हैं। काज़ीरंगा राष्‍ट्रीय उद्यान और मानस बाघ परियोजना (राष्‍ट्रीय उद्यान) में मिलने वाले एक सींग वाले गैंडे और रॉयल बंगाल टाइगर विश्‍व भर में प्रसिद्ध हैं।

  • कर्नाटक
  • कर्नाटक का लगभग 2,000 वर्ष का लिखित इतिहास उपलब्‍ध है। कर्नाटक का सिलिकान वैली के रुप में प्रसिद्ध बंगलुरू शहर देश का सबसे बड़ा जैव भंडार भी है। 'एक राज्‍य : कई दुनिया' के रूप में जाना जाने वाला कर्नाटक दक्षिण भारत का प्रमुख पर्यटन केंद्र बन रहा है। कर्नाटक में धरोहर वाले महल, घने वन और पवित्र स्‍थलों की भरमार है। 'होमस्‍टे' नामक नई अवधारणा ने राज्‍य में पर्यटन के नए आयाम जोड़ दिए हैं। हंपी और पट्टकल को विश्‍व धरोहर स्‍थल घोषित हैं।

  • केरल
  • पश्चिमी घाट की पहाड़ियों से घिरा हुआ केरल प्रांत भारतीय प्रायद्वीप का दक्षिण पश्चिमी भाग है। उत्तरपूर्व मानसून (अक्टूबर-नवंबर) और दक्षिण-पश्चिम मानसून (जून-अगस्त) इसे सदैव हराभरा रखते हैं। पहाड़ों, घाटियों और झीलों की वजह से इसे 'देवताओं का देश' की उपाधि से नवाजा जाता है। प्रदेश की लंबी और आपस में जुड़ी हुईं झीलें मछलियों और सीपियों की समृद्ध स्रोत हैं। झीलों के किनारे नारियल के बाग और धान के खेत इसकी समृद्धि को और बढ़ा देते हैं।

  • गुजरात
  • भारत के पश्चिमी तट पर स्थित गुजरात महात्‍मा गांधी की जन्‍मभूमि स्थल पोरबंदर तथा पुरातत्‍व और वास्‍तुकला के स्थल पाटन व लोथल के लिए प्रसिद्ध है। गिरि वन का शेर अभयारण्‍य और कच्‍छ का रण आकर्षण के स्थल विश्व प्रसिद्ध स्थल है। प्रदेश कपास, तंबाकू और मूंगफली का उत्‍पादन करने में प्रमुख भूमिका के साथ कपड़ा, तेल और साबुन जैसे महत्‍वपूर्ण उद्योगों के लिए कच्‍चा माल उपलब्‍ध कराता है। 41 बंदरगाहों के साथ कांडला प्रदेश का प्रमुख बंदरगाह है।

  • गोवा
  • गोवा भारतीय प्रायद्वीप के पश्चिमी तट पर स्थित है। इसके उत्‍तर में तेरेखोल नदी बहती है, जो गोवा को महाराष्‍ट्र से अलग करती है। इसके दक्षिण में कर्नाटक का उत्‍तर कन्‍नड़ जिला और पूर्व में पश्चिमी घाट तथा पश्चिम में अरब सागर है। पणजी, मडगांव, वास्‍को, मापुसा, तथा पोंडा राज्‍य के प्रमुख शहर हैं। राज्य की 90 प्रतिशत जनसंख्‍या मत्‍सय उद्योग में लगी है इसलिए प्रदेश में मत्‍स्‍यकी का एक प्रमुख स्‍थान है ।

  • छत्तीसगढ़
  • संघ के 26वें राज्‍य और कभी मध्यप्रदेश का भाग रहे छत्तीसगढ़ को प्राचीनकाल में दक्षिण कोशल के नाम से जाना जाता था। इस क्षेत्र का उल्‍लेख रामायण और महाभारत में भी मिलता है। छत्‍तीसगढ़ में वन, खनिज और भूजल प्राकृतिक संसाधनों का असीम भंडार है और कोयला, कच्‍चा लोहा, चूना पत्‍थर, बॉक्‍साइट, डोलोमाइट तथा टिन के विशाल भंडार राज्‍य के विभिन्‍न हिस्‍सों में फैले हुए हैं। प्रदेश में सांस्‍कृतिक और आकर्षक प्राकृतिक विविधता भी है।

  • पंजाब
  • पंजाब देश के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है। देश के भौगोलिक क्षेत्र का केवल 1.5 प्रतिशत हिस्सा होने के बावजूद और शस्य गहनता 186 प्रतिशत से अधिक होने से पिछले दो दशकों में 40 से 50 प्रतिशत चावल तथा 50 से 70 प्रतिशत गेहूं उत्पादित करके 'देश की खाद्य टोकरी तथा भारत का अनाज भंडार' खिताब हासिल किया। प्रदेश में लघु उद्योग इकाइयों की संख्या 1.54 लाख तथा मझोली इकाइयों की संख्या 375 है।

  • मणिपुर
  • भारत की पूर्वी सीमा पर स्थित यह प्रदेश में जैव-विविधता के मामले में बहुत समृद्ध है। विश्व में सिरोइ लिलि पुष्प सिर्फ मणिपुर में पाया जाता है। राज्य की जूको घाटी में दुर्लभ-प्रजाति जूको लिलि पाई जाती है। प्रदेश में दुर्लभ आर्किड तथा फर्न भी पाए जाते हैं। राज्य में घाटी और पर्वत राज्य के दो प्रमुख भौगोलिक क्षेत्र हैं। घाटी को चावल का कटोरा कहा जाता है।

  • मध्य प्रदेश
  • किसी देश या राज्य की भौगोलिक स्थिति, उस स्थान की ऐतिहासिक घटनाओं और आर्थिक विकास को बहुत अधिक प्रभावित करती है। यह अपने नागरिकों और उनके व्यवहार के दृष्टिकोण को भी प्रभावित करती है। भौगोलिक रूप से देश के केंद्रीय स्थान पर स्थित मध्यप्रदेश, वास्तव में भारत के हृदय समान है।

  • महाराष्ट्र
  • महाराष्ट्र पश्चिम मध्य-भारत का करने वाला एक ऐसा राज्य है जो तेज गति से चलनी वाली अपनी राजधानी मुंबई, जिसे देश की आर्थिक राजधानी के रुप में भी जाना जाता है, से पहचाना जाता है। मुंबई को उसके बॉलीवुड उद्योग ने भी नई पहचान दी है। आईटी की प्रगति वाले पुणे के साथ महाराष्ट्र प्रगतिशील कृषि और पश्चिमी घाट की प्राकृतिक संपन्नता और प्रचुरता के लिए भी जाना जाता है।

  • मिजोरम
  • मिज़ोरम पर्वतीय प्रदेश है।अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण यह राज्य सामरिक दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण राज्य है। मिज़ोरम में प्राकृतिक सौंदर्य बिखरा पड़ा है तथा इस क्षेत्र में प्रकृति की विभिन्न छटाएं देखने को मिलती है। यह क्षेत्र विभिन्न प्रजातियों के प्राणियों तथा वनस्पतियों से संपन्न है। प्रदेश की कृषि की मुख्य प्रणाली झूम या स्थानांतरित कृषि है।

  • मेघालय
  • मेघों का आलय यानी बादलों का घर, मेघालय एक पहाड़ी राज्य है। खासी, जयंतिया और गारो आदिवासी समुदाय इस प्रदेश में निवास करते हैं। प्रदेश की मिट्टी और जलवायु अनुकूल होने के कारण प्रदेश में बागवानी के साथ शीतोष्ण, उपोष्ण और उष्ण कटिबंधीय फलों और सब्जियों के उत्पादन की अच्छी संभावनाएं हैं। प्रमुख पर्यटन स्थल शिलांग चोटी से पूरे शहर का नजारा दिखाई देता है। प्रदेश का गोल्फ कोर्स देश के बेहतरीन गोल्फ कोर्सों में से एक है।

  • राजस्थान
  • भारत के उतर-पचिमी भाग में स्थित राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान का आकार- पतंगाकार, विषमकोणीय चतुभ्र्सुजाकार और इसका क्षेत्रफल लगभग जर्मनी के बराबर है। राजस्थान के मध्य से गुजरने वाली अरावली पर्वत श्रृंखला इसे दो भागों में विभाजित करती है। यह विश्व की पुरातन श्रेणियों में से एक और पर्यटन का केन्द्र भी है। जनसंख्या की दृष्टिसे राजस्थान देश में सातवां स्थान है।

  • सिक्किम
  • सिक्‍किम की रक्षा देवी मानी जाने वाली विश्‍व की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा, हरे-भरे पौधों, जंगलों, दर्शनीय घाटियों और पर्वतमालाओं और अव्‍वल सांस्‍कृतिक धरोहर के लिए यह प्रदेश प्रसिद्ध है। सिक्‍किम जैव विविधताओं से भरा दुनिया के 18 प्रमुख क्षेत्रों में एक है। प्रदेश बड़ी इलायची का सबसे अधिक उत्‍पादन करने वाला राज्‍य है और इसके अधिकांश भू-भाग में इलायची का उत्‍पादन होता है ।

  • हरियाणा
  • यह राज्‍य पौराणिक भरत वंश की जन्‍मभूमि माना जाता है जिसके नाम पर इस देश का नाम भारत पड़ा। हमारे महान महाकाव्‍य महाभारत में हरियाणा की चर्चा हुई है।हरियाणा का औद्योगिकी आधार विशाल है । हरियाणा में हर चीज का उत्पादन होता है। कारों, ट्रैक्‍टरों, मोटरसाइकिलों, साइकिलों, रेफ्रिजरेटरों, वैज्ञानिक उपकरणों आदि का सबसे बड़ा उत्पादक है। हरियाणा विश्‍व बाजार में बासमती चावल का सबसे बड़ा निर्यातक है। राजधानी क्षेत्र दिल्‍ली हरियाणा से जुड़ा है।

  • हिमाचल प्रदेश
  • देवभूमि के रूप में विख्यात हिमाचल प्रदेश पश्चिमी हिमाचल की गोद में बसा हुआ है। पूरे प्रदेश में प्रस्‍तर और काष्‍ठ के मंदिर बने हुए हैं। प्रदेश लोकगाथाओं और सौंदर्य की भूमि है। व्‍यापक कृषि जलवायु परिस्थितियों से यहां विभिन्न बागवानी फल-सेब, नाशपाती, आड़ू, बेर, खुबानी, गुठली वाले फल, आम, लीची, अमरूद और झरबेरी उगाये जाते हैं। प्रदेश के पांच नदी थालो-चिनाब, रावी, व्‍यास, सतलुज और यमुना में बहुत अधिक पनबिजली क्षमता है।

  • आंध्र प्रदेश
  • आन्ध्र प्रदेश एक खनिज समृद्ध राज्य है, जो खनिज संपदा के मामले में भारत में दूसरे स्थान पर है। कृष्णा गोदावरी घाटी में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम के विशाल भंडार हैं। प्रदेश देश भर में जल विद्युत उत्पादन के मामले(11% की हिस्सेदारी) में पहले स्थान पर है। इसके साथ आन्ध्र प्रदेश देश के प्रमुख धान उत्पादन राज्यों में से एक है।

  • आकांक्षात्मक जिलों में काम करने वाली एजेंसियां
  • आकांक्षात्मक जिलों में काम करने वाली एजेंसियां

  • उत्तराखंड
  • उत्तराखंड का उल्‍लेख प्राचीन हिंदू धर्मग्रंथों में केदारखंड, मानसखंड और हिमवंत के रूप में हुआ है। पवित्र स्‍थलों और तीर्थस्‍थलों के कारण देवताओं की धरती - 'देवभूमि' कहे जाने वाले इस प्रदेश में अनेक नदियों के उदगम स्थल के साथ सभी प्रमुख नदियों पर अनेक पनबिजली संयंत्र हैं, जिनमें बिजली का उत्‍पादन होता है। कैलाश मानसरोवर के यात्रा मार्ग के साथ विश्‍व प्रसिद्ध फूलों की घाटी, पिंडारी ग्‍लेशियर, रूपकुंड, दयारा बुग्‍याल और लैंसडाउन आदि जैसे पर्वतीय स्‍थल हैं।

  • उत्‍तर प्रदेश
  • प्रदेश में भारतीय संस्कृति का बहु-सांस्कृतिक स्वरुप अनादिकाल से खिला होने से इंद्रधनुषी भूमि है। भौगोलिक भूमि और कई सांस्कृतिक विविधताओं की प्रचुरता और संपन्नता के साथ यह प्रदेश ऐतिहासिक नायकों की गतिविधियों का क्षेत्र रहा है। उत्तर प्रदेश के मैदानों, बारहमासी नदियों, घने जंगलों की उपजाऊ मिट्टी की समृद्धि और विस्तार ने भारत के इतिहास में कई सुनहरे अध्यायों का योगदान दिया है।

  • ओडिशा
  • राजाओं और राज्यतंत्र की भूमि रहा ओडिशा राज्य प्राकृतिक स्रोतों का समृद्ध गढ़ है। भगवान जगन्नाथ की भूमि के नाम से विख्यात ओडिशा कई प्रकार के खनिज स्रोतों से पूरी तरह संपन्न है। मंदिरों के शिल्प, शास्त्रीय नृत्य, धर्म, मेले और पर्व-त्योहार, अद्वितीय हस्तकला और हस्तनिर्मित वस्तुएं, हरे-भरे जंगल, गुफाएं, खूबसूरत नीली पहाड़ियां हमेशा से पूरी दुनिया के इतिहासकारों, सैलानियों और पर्यटकों का आकर्षित करते रहे हैं।

  • झारखंड
  • झारखंड पूर्वी भारत का एक राज्य है। यह अपने झरनों, पारसनाथ पहाड़ी के सुरुचिपूर्ण जैन मंदिरों और बेतला नेशनल पार्क के हाथियों और बाघों के लिए जाना जाता है। राज्य की राजधानी रांची पार्क का प्रवेश द्वार है। इसमें 17 वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर, एक हिंदू मंदिर और झारखंड युद्ध स्मारक शामिल हैं। टैगोर हिल नोबेल पुरस्कार से सम्मानित लेखक रवींद्रनाथ टैगोर को सम्मानित करने वाला एक स्मारक है।

  • तमिलनाडु
  • दक्षिण भारतीय राज्य तमिलनाडु अपने द्रविड़ शैली के हिंदू मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। मदुरै में मीनाक्षी अम्मान मंदिर में उच्च 'गोपुरम' टॉवर हैं जो रंगीन आकृतियों के साथ अलंकृत हैं। पम्बन द्वीप पर रामनाथस्वामी मंदिर एक तीर्थस्थल है। भारत के सबसे दक्षिणी छोर पर कन्याकुमारी शहर सूर्योदय अनुष्ठान का स्थल है। राजधानी चेन्नई सन् 1644 के सेंट जॉर्ज किले (औपनिवेशिक) के साथ समुद्र तटों और अन्य अनेक पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाती है।

  • त्रिपुरा
  • बांग्लादेश से 3 तरफ से घिरा त्रिपुरा राज्य पूर्वोत्तर भारत में एक पहाड़ी राज्य है। आदिवासी संस्कृतियों और धार्मिक समूहों के विविधताओं का घर। राजधानी अगरतला में मुगल उद्यानों के बीच उज्जयन्ता पैलेस स्थापित है, और सफेद संगमरमर के गुंबद और मीनारें से युक्त गेडु मियां की मस्जिद है। शहर के दक्षिण में रुद्रसागर झील के बीच नेहरमहल ग्रीष्मकालीन महल स्थित है जो हिंदू और इस्लामी स्थापत्य शैली का मिश्रित रुप है।

  • नवपरिवर्तन
  • नवपरिवर्तन

  • नागालैंड
  • नागालैंड पूर्वोत्तर भारत का एक पहाड़ी राज्य है। सरमती पर्वत श्रृंखला नागालैंड और म्‍यांमार के बीच एक प्राकृतिक सीमा रेखा खींचती है। प्रदेश में स्लेश या बर्न के नाम से झूम कृषि की जाती है।प्रदेश विभिन्न देशज जनजातियों का घर है। प्रदेश का राज्य संग्रहालय प्राचीन हथियार, औपचारिक ढोल और अन्य पारंपरिक नागा सांस्कृतिक कलाकृतियों को प्रदर्शित करता है।

  • पश्चिम बंगाल
  • हिमालय और बंगाल की खाड़ी के बीच स्थित पश्चिम बंगाल भारत का पूर्वी राज्य है, इसकी राजधानी, कोलकाता (पूर्व में कलकत्ता), पूर्व में ईस्ट इंडिया कंपनी ट्रेडिंग और ब्रिटिश राज की राजधानी के रूप में प्रसिद्ध, ऐतहासिक स्थापत्य इमारतों के साथ विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान रखती है। औपनिवेशिक स्थलों में प्रतिष्ठित विक्टोरिया मेमोरियल व अन्य स्थलों में शांति निकेतन के साथ प्राकृतिक स्थल सुंदरबन प्रमुख है। क्रिकेट का ईडन गार्डन भी इसकी पहचान है।

  • बिहार
  • बिहार पूर्वी भारत का एक राज्य है जिसकी राजधानी पटना है।

    © C–DAC.All content appearing on the vikaspedia portal is through collaborative effort of vikaspedia and its partners.We encourage you to use and share the content in a respectful and fair manner. Please leave all source links intact and adhere to applicable copyright and intellectual property guidelines and laws.
    English to Hindi Transliterate