भूमि भूमि(Bhoomi) जमीन दस्तावेज के प्रबंधन से संबंधित देश की पहली ई-शासन परियोजना है जिसे आम आदमी के फायदे के लिए सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया गया है। इस परियोजना के अंतर्गत, कर्नाटक राज्य के हरेक तालुके में भूमि रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए कियोस्क स्थापित किए गए हैं, जिसका उद्देश्य है- माँग के आधार पर भूमि रिकार्ड के कागजात जनता को दिखाना सुरक्षित सूचना तक पहुँच को संभव बनाने के लिए उंगलियों के निशान (बायो-मीट्रिक) की जाँच व्यवस्था टच स्क्रीन कियोस्क का इस्तेमाल कर भूमि रिकॉर्ड के दस्तावेज एवं म्यूटेशन की स्थिति की जानकारी दस्तावेज में किसी प्रकार के संशोधन, पहले-आओ, पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध कराना भूमि अभिलेख कागजात की ऑनलाइन जाँच व्यवस्था देंखे भूमि के बारे में ज़्यादा जानने के लिए। सामान्य महिति सामान्य महिति, कर्नाटक सरकार के ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग का एक पहल है जिसके तहत लोगों को राज्य के सभी छोटे इलाके में उपलब्ध सभी आधारभूत सुविधाओं की सूचना मिल सके। यह राज्य के सभी 21 क्षेत्रों के 387 पैमानों (पैरामीटर) पर जानकारी उपलब्ध कराता है। यहाँ जानकारी टोला, गाँव, होबली, ग्राम पंचायत, तालुका पंचायत इलाके, जिला पंचायत इलाके, विधानसभा और संसदीय, जिला स्तरीय और राज्यस्तरीय आधार पर पाई जा सकती है। यह जानकारी सभी जिलों के संबंधित जिला पंचायतों के स्तर पर एकत्रित की जाती है और यह पूरी गतिविधि आऱपीडीआर के पीएमई विभाग द्वारा संचालित की जाती है।देंखे सामान्य महिति के बारे में ज़्यादा जानने के लिए। ई-ग्रंथालय ई-ग्रंथालय दरअसल एक सॉफ्टवेयर है जो राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एन.आई.सी) द्वारा पूरे देश में क्रियान्वित करने के लिए मानकीकृत किया गया है। इसकी मुख्य भूमिकाएं कुछ इस तरह से हैं- बारकोड इंटरफेस के साथ अधिग्रहण, नामावली, ओपैक, वितरण और प्रशासन विस्तृत सहायता और खोज जो सदस्य नहीं हैं, उनके लिए अतिथि खाता और वेब सुविधाएँ उपलब्ध कराना देंखे ई-ग्रंथालय के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए। सहकारा दर्पण सहकारिता अंकेक्षण निदेशालय सहकारा दर्पण दरअसल एक द्विभाषी पोर्टल है जिसका विकास प्रशासनिक पारदर्शिता लाने के लिहाज से किया गया है। यह राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एन.आई.सी) कर्नाटक और सहकारिता अंकेक्षण निदेशालय के प्रसासन का पहल है। यह पोर्टल 30,000 से अधिक सहकारी संस्थानों की वित्तीय स्थिति तथा उनकी कमजोरी और मजबूती को दिखाता है।सहकारा दर्पण की मुख्य विशेषताएँ- बैलेंस शीट की देखभाल लाभ और हानि का खाते में सम्मिलन खाता-निर्माण खाता –व्यवसाय आनुपातिक विश्लेषण गलतियों की जांच (प्रशासनिक, वित्तीय, और रिकॉर्ड की देखरेख) सहकारी समितियों का वर्गीकरण देंखे सहकारा दर्पणके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए। सारथी और वाहन परिवहन विभाग सारथी और वाहन स्थानीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के तमाम लेन-देन, जिसमें शुल्क और कर, पंजीकरण के हरेक स्तर, लाइसेंस, परमिट और एनफोर्समेंट, फिटनेस, शुल्क औऱ कर दर शामिल हैं अर्थात् कार्य आधारित व्यवस्था का हरेक स्तर, शामिल है।यह निम्नलिखित सेवाएँ मुहैया कराता है- बिना मानवीय हस्तक्षेप के ऑनलाइन व्यवस्था काम के दौरान ही ऑनलाइन दस्तावेजों की उपलब्धता पुलिस विभाग के परिवहन प्रभाग के साथ एकीकृत होना देंखे सारथी और वाहनके बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए। रिटर्न फाइलिंग व्यवस्था (आरएफएस) यह व्यवस्था बेंगलुरु के 130 से भी ज्यादा सर्कल विभागों में शुरू की गई है जहाँ कर की दरों के बारे में जानकारी मिल सकती है। यह कर प्रशासन के कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाता है।यहाँ कर के दर सहित संबंधित सूचनाओं के साथ कर अनुसूची उपलब्ध है।इसकी मुख्य विशेषताएँ हैं - पूरे राज्य में स्थानीय विभागों के स्तर पर मानकीकरण वितरकों की सेवाओं में सुधार हरेक समय परिशुद्धता हरेक स्तर पर दस्तावेजों की सुरक्षा वितरकों की सूचना हरेक समय देंखे रिटर्न फाइलिंग व्यवस्था के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए। ई-मैन ई-मैन एक वेब-आधारित सॉफ्टवेयर है जो तकनीकी प्रभाग द्वारा उपभोग्य व अनुपभोग्य सामग्रियों के एकीकृत रूप से देखभाल के लिए बनाया गया है। यह सॉफ्टवेयर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एन.आई.सी) की कई राज्य आधारित ईकाइयों में लगाया और क्रियान्वित किया गया है। यह सॉफ्टवेयर वस्तुओं को जारी करने, उनकी माँग और स्वीकृति, स्टॉक में नयी चीजों को लाने और पुराने को वापस करने की सुविधा प्रदान करता है।इस सॉफ्टवेयर की मुख्य विशेषताएँ हैं - स्टोर की देखभाल स्टोर से रसीद, अंक और वापसी विभिन्न मापदंड पर स्टॉक रिपोर्ट का सृजन हरेक प्राप्तकर्ता के लिए हरेक लेन-देन की स्वयं ई-मेल हार्डवेयर की असफलता पर एएमसी के तहत कॉल रिपोर्टिंग हार्डवेयर की असफलता के संबंध में एएमसी वेंडर के लिए सुविधाओं को देखना देंखे ई-मैन के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए। आस्थि टेरिज़ (संपत्ति कर) यह सॉफ्टवेयर संपत्ति कर की गणना और परिगणन के लिए विकसित किया गया है। एक बार अगर कोई सरकारी अधिकारी जब वार्षिक किराया दर और संपत्ति कर निर्धारित कर देता है तो यह सॉफ्टवेयर खुद-ब-खुद रकम की गणना कर देता है। यह कंप्यूटरीकृत व्यवस्था कर्नाटक के ग्राम पंचायतों में सरकार द्वारा शुरू की गई है ।मुख्य विशेषताएँ - डिमांड नोट और नोटिस की कंप्यूटरीकृत छपाई कंप्यूटरीकृत नकद खिड़कियों से कर का बंटवारा स्थानीय भाषा में मदद पारदर्शी व्यवस्था देंखे आस्थि टेरिज़ के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए। बाल श्रम निरोध गतिविधि व्यवस्था (सीएलईएआईएस) कर्नाटक राज्य बाल श्रम निरोध परियोजना ने निम्नलिखित कार्यक्रम से संबंधित मुद्दों पर डाटा इंट्री, प्रश्न और ग्राफ तैयार करने के लिए इसे शुरू किया है। प्रवर्तन (लागू करने की) गतिविधि अभियोजन के मामले न्यूनतम मजदूरी के मामले वसूली के मामले डीसी द्वारा बकाये की वसूली बाल श्रम की पहचान ब्रिज स्कूल बच्चों की श्रेणीगत पहचान बंधुआ बाल मजदूर बाल श्रम उन्मूलन गतिविधि (ग्रामीण विकास और जनसंपर्क विभाग में) बाल श्रम उन्मूलन गतिविधियां- शहरी विकास विभाग क्षमता निर्माण औऱ प्रशिक्षण की गतिविधि पर्यावरण निर्माण गतिविधि सामाजिक कोष की विस्तृत सूचना देखें बाल श्रम निरोध गतिविधि व्यवस्था के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए। कृषि मराटा वाहिनी यह एक वेब आधारित कृषि उत्पादों के मूल्य की ऑनलाइन जानकारी देने वाली व्यवस्था है। यह रोजाना कन्नड़ और अंगरेजी में 4 बजे शाम को बाजार आधारित मूल्य की सूचना देता है। इस पोर्टल से प्राप्त जानकारी का इस्तेमाल कर व्यापारी और किसान अपने कृषि उत्पादों के लिए प्रतियोगी और सही मूल्य पाने में करते हैं। देखें कृषि मराटा वाहिनी के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए । आहारा खाद्य, नागरिक वितरण और उपभोक्ता मामलों के विभाग ने आहार नाम की योजना शुरू की है। यह वेब आधारित पहल सरकारी खाद्य योजनाओं को गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों (लाभान्वितों) में लोकप्रिय बनाने के लिए की गई है। यह विभाग निम्नांकित बातों पर 50 लाख बीपीएल परिवारों को ऑनलाइन सूचनाएँ उपलब्ध कराता है- उपयुक्त मूल्य के 20,000 दूकानों की सूचना सभी जिलों में आवश्यक उत्पादों के रोजाना खुदरा मूल्य रोजाना खुदरा मूल्य में अंतर मासिक खुदरा मूल्य और महीने के अंत में खुदार मूल्य मासिक और थोक मूल्य थोक औरर खुदरा मूल्य का तुलनात्मक विश्लेषण नागरिकों का चार्टर और योजनाओं का विवरण, टीपीडीएस औऱ दूसरे ब्योरे जिलेवार खाद्यान्नों का वितरण देखें आहारा के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए । लेखा परीक्षण व्यवस्था (एएमएस) कर्नाटक सरकार के वित्त विभाग के कंट्रोलर (लेखा प्रबंधन) और एक्स-ऑफिशियो सचिव कार्यालय ने लेखा परीक्षण व्यवस्था की शुरुआत की है, ताकि सार्वजनिक वित्तीय व्यवस्था और जवाबदेही को एकीकृत और सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने निम्नांकित बातों के लिए सरकारी जवाबदारी के परीक्षण के लिए एक वेबसाइट भी बनाया है- जांच रपटों में आपत्तियों और निरीक्षणों का लेखा लेखा अनुच्छेद का लेखन, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की रपट (नागरिक, व्यावसायिक, राजस्व, रसीद, जिला पंचायत) में शामिल करने की समीक्षा महालेखा परीक्षक की रपट (नागरिक, व्यावसायिक, राजस्व रसीद, जिला पंचायत) में शामिल करने के लिए विभागीय अनुच्छेद और समीक्षा स्थायी बनाने के लिए अनुदान और जरूरतों पर विभागीय टिप्पणियां पीएसी औऱ सीओपीयू की रपट पर कार्रवाई का विवरण दसवीं कक्षा के लिए ऑनलाइन पाठ्यपुस्तकें कर्नाटक सरकार के राज्य शिक्षा शोध और प्रशिक्षण विभाग (डीएसईआरटी) ने दसवीं कक्षा के लिए पाठ्यपुस्तकें ऑनलाइन मुहैया कराने की शुरुआत की है। विभाग ने विज्ञान,हिन्दी, अंगरेजी, कन्नड़, गणित, जीव विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, मराठी, तमिल, तेलुगु और उर्दू की दसवीं की किताबें हरेक भाषा- जैसे कन्ऩड़, अंगरेजी, हिन्दी, मराठी, तेलुगु, उर्दू और तमिल में ऑनलाइन उपलब्ध कराई है। सभी किलाबें पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध हैं। देखें ऑनलाइन पाठ्यपुस्तकों के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए। रैयत मित्र कृषि विभाग कर्नाटक सरकार का यह पोर्टल किसानों को बेहतर उपज के लिए रोजाना आधार पर कृषि संबंधी सूचनाएँ, खबरें और टिप्स उपलब्ध कराता है।पूरे राज्य में 745 रैयत मित्र केन्द्रों के जरिए ये सूचनाएँ मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है।देखें रैयत मित्र के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए । कैस्केट -2003 शिक्षा विभाग के लिए कैस्केट-2003 एक ऐसा सॉफ्टवेयर है जो इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों के प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थियों की मदद करता है। यह परियोजना लगातार दसवें साल सफलतापूर्वक चल रही है। सीईटी की सफलता ने दूसरे पाठ्यक्रमों जैसे डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, नर्सिंग, आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथी के कोर्स के लिए भी सलाह और प्रवेश की व्यवस्था शुरू की गई है। इस व्यवस्था से सीटों के निर्धारण और श्रेणीकरण में सहायता मिलती है। सुविधाएँ - उत्तर-पत्रकों की कंप्यूटरीकृत जाँच मैट्रिक्स डिस्प्ले बोर्ड पर मेरिट लिस्ट की घोषणा और जगह का बँटवारा बैक-एंड लेन-देन के लिए स्वचालित लेखा परीक्षा पहुँच के लिए बायो-मेट्रिक्स (एफआईटी) निर्धारण प्रवेश परीक्षा के लिए वेब आधारित पंजीकरण समुचित जवाबों और मुख्य मानक के आधार पर तुलनात्मक निर्धारण प्रवेश परीक्षा और कैस्केट के बीच कार्य निष्पादन की तुलना देखें कैस्केट के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए। ई-अभिलेखागार अभिलेखागार विभाग ई-आर्काइव एक वेब आधारित सूचीकृत सॉफ्टवेयर है। यह लगभग 5 लाख से अधिक कागजातों के लिए एक ताकतवर सर्च इंजन है, जिसमें फोनेटिक सर्च भी शामिल है। यह सॉफ्टवेयर अभिलेखों के विभाग द्वारा कार्यान्वित किया गया है ताकि 17 वीं शताब्दी तक पुराने मूल्यवान कागजातों तक पहुंचा जा सके।यह वेबसाइट कन्नड़ और संस्कृति, राज्य अभिलेखागार, कर्नाटक गजट, पुरातत्व और संग्रहालय, विरासत, सूचना के अधिकार का कानून वगैरह की जानकारी अँगरेजी औऱ कन्नड़ दोनों ही भाषाओं में उपलब्ध कराता है। देखें ई-अभिलेखागार के बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए। स्त्रोत- इंफोर्मेटिक्स पत्रिका-राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र