गुजरात में ई-शासन पहल स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली सूचना एवं प्रौद्योगिकी एप्लीकेशन के माध्यम से राज्य के नागरिक में सामान्य अस्पतालों के लिए विश्वास और आत्मविश्वास का निर्माण के अंतर्गत कुशल और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रारंभ की गई है। स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली रोगी देखभाल और प्रभावी प्रशासन और नियंत्रण के साथ अभियान को कारगर बनाने में कार्यरत है। एचएमआईएस परियोजना स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुरु की गई और सूचना एवं प्रौद्योगिकी एप्लीकेशन के माध्यम से मानक क्लीनीकल और नैदानिक उपकरणों, अस्पताल प्रबंधन उपकरण और राज्य स्तर पर जानकारियों को एकीकृत किया गया है ताकि ऑनलाइन समीक्षा और निगरानी को सुनिश्चित किया जा सकें। देखें स्वास्थ्य प्रबंधन सूचना प्रणाली के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए । ऑनलाइन आवेदन पत्र उपलब्ध सेवाएं: गुजरात सरकार से सम्बन्धित आवेदन प्रपत्र आवेदन पत्र दो भाषाओं (अंग्रेज़ी एवं गुजराती) में उपलब्ध देखें ऑनलाइन आवेदन पत्रके बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए। गुजरात का ज्ञान भण्डार उपलब्ध सेवाएं: गुजरात सरकार को अपनी सुझाव एवं सलाह दें। महीने के लिए चयनित विषय पर सरकारी अधिकारियों, सरकार के विशेषज्ञों के साथ विचार-विमर्श के लिए मासिक बातचीत फोरम में भाग लें। यदि आपका सुझाव महीने का विषय चुना जाता है तो आपको इस फोरम के हिस्से के रूप में आमंत्रित किया जाएगा। देखें गुजरात सरकार की अन्य सेवाओं के बारे में अधिक जानकारी के लिए। रोज़गार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण उपलब्ध सेवाएं: ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा विज्ञापन से सम्बन्धित जानकारी सूचना प्रशिक्षण कार्यक्रम रोज़गार की स्थिति ऑनलाइन चेक करना रोज़गार समाचार एवं मार्गदर्शन देखें रोज़गार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरणके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए। ई-शहर (AMC) शहर का नागरिक केन्द्र उपलब्ध सेवाएं: निम्न सभी नागरिक सेवाओं से सम्बन्धित जानकारी शहर में स्थित किसी भी नागरिक सुविधा केन्द्र के काउण्टर पर प्राप्त की जा सकती है- जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण भवन योजना, प्राथमिक स्वास्थ्य एवं शिक्षा शहर की स्वच्छता जल प्रदाय मल निकासी, सडक, स्ट्रीट-लाइट्स बाग-बगीचे सेवा-करों का भुगतान आवश्यक दस्तावेज़ों, फॉर्म्स एवं अन्य सहायता के लिए सहायता डेस्क नागरिकों की सुविधा के लिए कार्यालय समय के बाद भी त्वरित सेवाओं की सुविधा देखें ई-शहरके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए। जनसेवा केन्द्र उपलब्ध सेवाएं: 90 विभिन्न प्रकार की नागरिक सेवाएं, 44 प्रकार के शपथ-पत्र, एवं अन्य कई मूल्य भारित सेवाएं। सेवाओं में-ज़मीन सम्बन्धी मामले, आपूर्ति सम्बन्धी मामले, राजस्व संग्रहण, लाइसेंस प्रदान करना, प्रमाणपत्र ज़ारी करना, सूचना का अधिकार मामले एवं शपथपत्र शामिल हैं। निष्पादित कार्यों के कागज़ात की घर तक सुपुर्दगी की सेवा। शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्तिओं, निरक्षर व्यक्तिओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को विशेष सहायता। नागरिकों द्वारा एसएमएस के ज़रिए स्थिति मालूम करना। ऑनलाइन स्थिति मालूम करना तथा फॉर्म डाउनलोड करना। स्वचालित फोन उत्तर, 24 घण्टे प्रतिदिन एवं हफ्ते के सातों दिन। देखें गुजरात सरकार की अन्य ई-शासन सेवाओं के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए। ई-धारा उपलब्ध सेवाएं: ज़मीन के पट्टे के दस्तावेज़ों की कम्प्यूटरीकृत प्रतियां। किसानों को राइट ऑफ रिकॉर्ड (अभिलेख का अधिकार) (ROR) का प्रचालन। परिवर्तन सम्बन्धी अभिलेख। ज़मीन के उपयोग, उगाई गई फसलों, जल-स्रोत, बिजली के उपकरणों के प्रकार, पेडों आदि पर विस्तृत रिपोर्ट देखें ई-धारा सेवा के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए। दस्तावेज़ों का पंजीकरण उपलब्ध सेवाएं: दस्तावेज़ों का पंजीकरण राजस्व संग्रहण सम्पत्ति का मूल्यांकन दस्तावेज़ों की साज-सम्भाल लेन-देन के लिए खोज देखें दस्तावेज़ों के पंजीकरण के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए । स्वागत (SWAGAT) (स्टेट वाइड अटेंशन ऑन पब्लिक ग्रीवेंसेस बाय अप्लिकेशन ऑफ टेक्नोलॉजी) स्वागत एक अनूठी पहल है जो गुजरात के नागरिकों एवं मुख्यमंत्री के बीच सीधे संवाद की सुविधा प्रदान करती है। गान्धीनगर में, प्रत्येक माह का चौथा गुरुवार स्वागत दिन होता है जिसमें प्रशासन का उच्चतम कार्यालय, आम जनता की शिकायतों के बारे में सुनता है और उनपर कार्यवाही करता है। सत्र के दौरान - शिकायतें लॉगइन की जाती है, सम्बद्ध अधिकारियों को ऑनलाइन प्रेषित कर उपलब्ध कराई जाती है, जिन्हें 3 से 4 घंटों में जवाब तैयार करना होता है। इसके बाद सम्बद्ध विभागों को दोपहर के तीन बजे से पहले जवाबों के साथ तैयार रहना पडता है, जब मुख्यमंत्री, सम्बन्धित ज़िलों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंस करते हैं। अर्ज़ियां एक के बाद एक प्रस्तुत की जाती है एवं मुख्यमंत्री प्रत्येक शिकायत का विस्तार से परीक्षण करते हैं। विभाग द्वारा भेजी गई जानकारी का पुनरावलोकन भी शिकायतकर्ता तथा जिलाधीश/ज़िला विकास अधिकारी/पुलिस अधीक्षक एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियों की उपस्थिति में किया जाता है। उचित एवं मान्य हल उसी दिन प्रदान किए जाने का प्रयास किया जाता है तथा आजतक कोई भी शिकायतकर्ता कभी भी उसकी शिकायत के प्रति ठोस जवाब के बिना नही लौटा है। देखें स्वागत सेवा के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए। ई-ग्राम परियोजना विश्व ग्राम परियोजना मोड्यूल ई-ग्राम पंचायत मोनिटरिंग सिस्टम सभी ग्राम्य परिवारों के डाटा रिकॉर्ड सम्भालने एवं नागरिकों को आवश्यक प्रमाणपत्र जारी करने के लिए है। यह ग्राम के प्रत्येक परिवार के सर्वेक्षण फॉर्म पर आधारित है, जिसमें परिवार के प्रत्येक सदस्य के बारे में विस्तृत जानकारी होती है। इसका उपयोग नागरिकों को कई प्रमाणपत्र देने के लिए किया जाता है, जैसे आय, जाति, मूल निवास, जन्म, मृत्यु, चरित्र, गरीबी रेखा के नीचे (BPL) आदि। आवश्यक प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने तथा सम्पत्ति वार पंचायत कर एकत्रित करने के लिए भी प्रत्येक परिवार की सम्पत्ति का डाटाबेस सम्भाल कर रखा जाता है। देखें ई-ग्राम परियोजना के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए। सरकारी प्रस्तावों/संकल्पों की ऑनलाइन पुस्तिका उपलब्ध सेवाएं: गुजरात सरकार के संकल्प को देखने व ढूँढ़ना सरकार के संकल्प (GRs) दो भाषाओं अंग्रेज़ी एवं गुजराती में उपलब्ध अधिकतर उपयोग किए जाने वाले सरकार के संकल्पों (GRs) को अपने पसंदीदा सूची में में डालने की सुविधा देखें गुजरात सरकार की ई-शासन से जुड़ी अन्य सेवाओं के बारे में ज्यादा जानने के लिए। गुजरात सरकार की अन्य ई-शासन सेवाओं के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें http://www.negp.gov.in/service/finalservices.php?st=-2:7&cat=-2:1:2:3 स्त्रोत राष्ट्रीय ई-शासन योजना इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग संबधित स्त्रोत इंफोर्मेटिक्स पत्रिका-राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र