অসমীয়া   বাংলা   बोड़ो   डोगरी   ગુજરાતી   ಕನ್ನಡ   كأشُر   कोंकणी   संथाली   মনিপুরি   नेपाली   ଓରିୟା   ਪੰਜਾਬੀ   संस्कृत   தமிழ்  తెలుగు   ردو

विंडोज के साथ कार्य करना

डेस्कटॉप व डेस्कटॉप पर विभिन्न प्रकार के आइकॉन

जब आप अपना कंप्यूटर खोलते हैं तो जो चीज आपको सबसे पहले दिखती है उसे डेस्कटॉप कहते हैं। स्क्रीन के ऊपरी बाईं ओर से नीचे बाईं ओर तक कुछ छोटी तस्वीरें आपको दिखाई देंगी उसे आयकॉन कहा जाता है। हरेक एक का इस्तेमाल कंप्यूटर को कुछ निर्देश देने में किया जाता है। कुछ अति सामान्य आयकॉन है :

आप नेटवर्क नेबरहुड का इस्तेमाल दूसरे कंप्यूटरों से बातचीत या डाटा शेयर (आदान-प्रदान) करने में करते हैं, अगर आप किसी नेटवर्क का हिस्सा हैं तो।

माई कंप्यूटर का इस्तेमाल आपके कंप्यूटर में उपलब्ध सामग्रियों के जानने या इस्तेमाल करने और दूसरी सामान्य चीजों को करने में करते हैं।

आप जब अपने कंप्यूटर से कुछ चीजें हटा (डिलीट) देते हैं जैसे (फोल्डर या फाइल) तो वह एक ऐसे क्षेत्र में चला जाता है जिसे रिसायकल बिन कहते हैं, जहाँ से आप कोई फाइल/फोल्डर दोबारा प्राप्त कर सकते हैं।

फोल्डर वह संग्राहक है जिसका इस्तेमाल आप अपने काम को संग्रहित करने या खोजने में करते हैं।

यह आपको इंटरनेट से जोड़कर उसपर उपलब्ध सूचनाओं की जानकारी देता है।

टास्क बार

स्क्रीन के नीचे वाले हिस्से में एक लम्बी पट्टी होती है जिसे टास्क बार कहा जाता है। टास्क बार की बाईं तरफ एक क्षेत्र होता है, जहां स्टार्ट या स्टार्ट लिखा होता है। इसका दिखना इस पर निर्भर करता है कि आप विंडोज के किस स्वरूप (वर्जन) का इस्तेमाल कर रहे हैं।

कंप्यूटर शट डाउन 

कंप्यूटर का इस्तेमाल करने के बाद आप इससे बाहर भी निकल सकते हैं, जिसे शट डाउन करना कहते हैं। सुरक्षित रूप से बंद करने के लिए टास्क बार के स्टार्ट बटन

पर माउस की सहायता से क्लिक करें जहाँ पर आपको शट-डाउन बटन दिखेंगे। उस पर क्लिक कर आप कुछ आगामी प्रक्रिया का पालन कर अपने कंप्यूटर को सुरक्षित तरीके से बंद कर सकते हैं। ये प्रक्रियाएँ आपके ऑपरेटिंग सिस्टम पर निर्भर करता है।

स्त्रोत: पोर्टल विषय सामग्री टीम

अंतिम बार संशोधित : 1/23/2020



© C–DAC.All content appearing on the vikaspedia portal is through collaborative effort of vikaspedia and its partners.We encourage you to use and share the content in a respectful and fair manner. Please leave all source links intact and adhere to applicable copyright and intellectual property guidelines and laws.
English to Hindi Transliterate