परिचय एक्यूट या अल्पावधि पीठ दर्द कुछ दिनों से कुछ हफ्तों तक रहता है। आमतौर पर, यह पीठ में दर्द, तनाव या अकड़न की तरह लगता है। क्रोनिक पीठ दर्द तीन सप्ताह से अधिक तक बना रहता है।आमतौर पर, इस दर्द की शुरुआत अनुचित मुद्रा में बैठते, खड़े और भद्देपन से झुकने या गलत तरीके से सामान उठाने के कारण होती है। पीठ दर्द सामान्यत: गंभीर स्थिति के कारण नहीं होता हैं। अधिकांश स्थितियों में यह दर्द एक से दो सप्ताहों में स्वयं उपचारित हो जाता है। यह दर्द, दर्द निवारक दवाओं द्वारा भी उपचारित किया जा सकता है। लक्षण ऊपरी पीठ दर्द या पीठ के मध्य दर्द। ऊपरी पीठ दर्द या पीठ के मध्य होने वाला दर्द गर्दन के नीचे से पसली पंजर के नीचे तक हो सकता है। ऊपरी पीठ दर्द या पीठ के मध्य होने वाला दर्द, कमर के निचले हिस्से में होने वाले दर्द की तुलना में सामान्यत: कम पाया जाता है। पीठ के हिस्से में होने वाली हड्डियाँ लचीली नहीं होती है, जितनी कि गर्दन और पीठ की होती है। ऊपरी पीठ दर्द या पीठ के मध्य होने वाला दर्द प्राय: धीमा, जलन या तीव्र दर्द के रूप में होता है। लक्षण जैसे कि हाथ या पैरों में कमजोरी। हाथ, पैर, छाती या पेट (पेट के क्षेत्र) में सुन्न या झुनझुनी। कमर के निचले हिस्से में दर्द।यह दर्द प्राय: पीठ के निचले हिस्से को प्रभावित कर सकता है। यह दर्द निम्नलिखित स्थितियों में दर्द हो सकता है: कुछ भारी उठाने या भद्देपन से पीठ मोढ़ने के बाद अचानक दर्द में बढ़ोत्तरी होना। यह गलत मुद्रा के फलस्वरूप धीरे-धीरे विकसित हो सकता हैं। कभी-कभी, इस दर्द का कोई स्पष्ट कारण नहीं होता है। यह दर्द रात में, गतिविधियों के दौरान लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठने जैसे कि लंबी अवधि तक कार की यात्रा करने के बाद, ओर भी बदतर होता है। दर्द को समाप्त करने में कभी-कभी ज़मीन पर सीधे सपाट लेटना सहायता कर सकता है। पीठ दर्द के अन्य प्रकार निम्नलिखित होते है: कंधे के दर्द की जकड़न, पोशाक पहनने, ड्राइव या सोने को कठिन बना देता है। यह फ्रोजेन शोल्डर का संकेत भी हो सकता है। घूमते समय जोड़ों में दर्द और सुबह के समय जोड़ों में जकड़न (पीठ सहित), गठिया के लक्षण हो सकते हैं। पीठ के निचले हिस्से में दर्द, कूल्हे में दर्द, गर्दन में दर्द और जकड़न और सैक्रोइलियक जोड़ में दर्द (जोड़ जो कि रीढ़ की हड्डी को पेडू से जोड़ता है) सभी एन्कललोसिंग स्पॉन्डिलाइटिस के संभावित लक्षण हो सकते हैं। गर्दन का दर्द, जकड़न, सिर में दर्द और दुर्घटना के बाद पीठ के निचले हिस्से में दर्द मोच के सामान्य लक्षण होते हैं। पीठ के निचले हिस्से में दर्द, जो कि नितंबों से नीचे एक पैर या दोनों पैरों की ओर जाता है। यह साइटिका का लक्षण हो सकता है। पीठ के निचले हिस्से में दर्द, स्लिप डिस्क के कारण मांसपेशियों में कमजोरी और मांसपेशियों की जकड़न हो सकती है। यदि किसी की स्लिप डिस्क है, तो आमतौर पर दर्द पैरों के नीचे तक पहुँच जाता है। कारण लंबी अवधि तक झुकना। अनुचित ढंग से सामान उठाना, लेकर जाना, धकेलना या खींचना। घुमाना। अधिक-खींचना। बिना ब्रेक लिए लंबी अवधि तक या घुमावदार स्थिति में गाड़ी चलाना (ड्राइविंग) या ड्राइव। आमतौर पर खेल या दोहरी गतिविधियों के कारण मांसपेशियों का अत्यधिक उपयोग करना। ज़ोखिम के कारकों में निम्नलिखित शामिल हैं: गर्भावस्था। अधिक वज़न या मोटापा। हड्डियों की कमजोरी । तनाव। डिप्रेशन/अवसाद। निदान पीठ दर्द के अधिकांश मामलों में चिकित्सीय सहायता की आवश्यकता नहीं होती है। इस दर्द को दर्दनाशक और स्वयं देखभाल द्वारा उपचारित किया जा सकता हैं। आमतौर पर, शारीरिक परीक्षण में आपके बैठने, खड़े होने, चलने और पैरों को उठाने के साथ-साथ आपकी पीठ की गतिविधियों की सीमा का परीक्षण किया जाता है। प्रबंधन दर्द निवारक: पैरासिटामोल और एनएसएआईडी (नॉन-स्टेरायडल एंटी इन्फ्लैमटोरी ड्रग्स) जैसे कि पीठ दर्द के दौरान इबुप्रोफेन आदि प्रभावी दर्द निवारक दवाएं हो सकती है। गर्म और ठंडा उपचार: यदि प्रभावित हिस्से पर गर्म सिकाई या गर्म पानी की बोतल से सिकाई की जाएँ, तो दर्द को समाप्त करने में सहायता मिलती है। ठंडे उपचार जैसे कि आइस पैक या फ्रोजन सब्जियों के बैग का उपयोग दर्द वाले हिस्से पर करना लाभकारी होता है।आराम दर्द वाले महत्वपूर्ण हिस्से को सहज करने के लिए आराम करने का प्रयास करें, क्योंकि मांसपेशियों की चिंता के कारण आपकी स्थिति दयनीय हो सकती है। व्यायाम: व्यायाम की सामान्य व्यवस्था में बारह सप्ताह तक की अवधि में आठ सत्रों को शामिल किया जाता है। इसे योग्य प्रशिक्षक की देखरेख में समूह में किया जाना चाहिए। इन कक्षाओं में मांसपेशियों को मज़बूत बनाने और मुद्रा में सुधार करने वाले व्यायाम को शामिल किया जा सकता है। रोकथाम आमतौर पर, नियमित व्यायाम द्वारा पीठ दर्द को रोका जा सकता है। खड़े होने के दौरान सही मुद्रा: सामने की ओर सिर सीधा रखते हुए, सीधे खड़े होकर अपनी कमर को सीधा रखें। बैठने के दौरान सही मुद्रा: पीठ के थोड़े से समर्थन के साथ सीधे बैठे। फ्लैट जूते पहनें। तनाव और चिंता को कम करने का प्रयास करें। अचानक होने वाली गतिविधियों से बचें, क्योंकि इससे मांसपेशियों में तनाव पैदा हो सकता है। स्त्रोत: राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रवेशद्वार,भारत सरकार।