অসমীয়া   বাংলা   बोड़ो   डोगरी   ગુજરાતી   ಕನ್ನಡ   كأشُر   कोंकणी   संथाली   মনিপুরি   नेपाली   ଓରିୟା   ਪੰਜਾਬੀ   संस्कृत   தமிழ்  తెలుగు   ردو

महिला तथा अनचाहा गर्भ

परिचय

 

यह सामान्य सी बात है कि पुरुष के साथ यौन सम्बन्ध बनाने से महिला गर्भवती होती है| हम यह भी जानते है कि पति या पत्नी के द्वारा गर्भनिरोधक के प्रयोग करना चाहिए|

यौन सम्बन्ध स्थापित करने पर उन्हें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि गर्भ ठहर सकता है| यदि वे गर्भ नहीं चाहते हैं तो उन्हें गर्भनिरोधक का प्रयोग करना चाहिए|

पति-पत्नी गर्भ की योजना क्यों नही बना पाते

 

  1. उन्हें गर्भनिरोधक की जानकारी नहीं रहती है| आज रेडियो, टी. वी. हर जगह कंडोम, खाने की गोली जैसी गर्भनिरोधक का प्रचार होता है| परन्तु अभी भी बहुत से दम्पतियों को इसकी जानकारी नहीं है|
  2. गर्भनिरोधक के बारे में पूछने पर संकोच करना

अधिकतर दम्पतियों को गर्भनिरोधक के बारे में पता होता है| वे जानते हैं कि इसके प्रयोग से गर्भ ठहरने से रोका जा सकता है| परन्तु इसके बाते में बातचीत या पूछने पर उन्हें संकोच होता है| इस पर चर्चा नहीं करना एक सामान्य सी बात है| विशेषकर नौजवान और नए शादीशुदा वालों पर यह विशेष रूप से लागू होता है|

  1. ग्रामीण क्षेत्रों में कॉपर-टी और नसबंदी जैसी सेवाओं का न होना एवं कुछ अंधविश्वास भी इसका एक महत्वपूर्ण` कारण है|
  2. बहुत से पति-पत्नी ऐसा सोचते है कि किसी नियत समय में गर्भ नहीं ठहरेगा| ऐसा समय देखकर वे एक मौका लेना चाहते हैं|

अनचाहे गर्भ की सबसे ज्यादा घटनाएँ शादीशुदा लोगों के बीच होती है| लेकिन अविवाहित युवतियों के साथ भी ऐसा होता है| ऐसा होने पर वे परेशान हो जाती हैं| वे इस  बात की चर्चा किसी से नहीं कर पाती है| कभी ऐसा भी होता है की गर्भ-निरोधक से इस्तेमाल के बावजूद भी गर्भ ठहर जाता है| परन्तु इसकी संभावना कम होती है|

एक उदाहरण

मोहन और उषा  के तीन बच्चे हैं| दो लड़का और एक लड़की| एक बार नजदीक के शहर में नसबंदी का एक एक शिविर लगा| मोहन और उषा ने आपस में तय किया कि इसका लाभ उठाया जाये| उषा ने अपना ऑपरेशन कराने का निश्चय किया उसकी दूसरी सहेलियों ने भी शिविर में ऑपरेशन कराया था|

उषा ने अपना ऑपरेशन करवा लिया| ऑपरेशन के तीन वर्षों बाद तक उषा को कोई परेशानी नहीं थी| उसकी माहवारी भी नियमित होती थी|

अचानक एक दिन उषा ने पाया कि पिछले सात सप्ताह से उसकी माहवारी बंद है| उसने यह बात अपने पति मोहन को बताई| मोहन चिंतित हो गया| उसने उषा के गर्भ की जाँच कराने का निश्चय किया| जाँच में उषा गर्भवती पाई गई|

तब मोहन डॉक्टर से मिला| उसे पूरी बात बताई| डॉक्टर ने उसे बताया कि बंध्याकरण के ऑपरेशन के बावजूद महिला गर्भवती हो सकती है| परन्तु दस हजार मामलों में से एक ऐसा होता है|

स्रोत:- जननी/ जेवियर समाज सेवा संस्थान, राँची|

अंतिम बार संशोधित : 3/2/2020



© C–DAC.All content appearing on the vikaspedia portal is through collaborative effort of vikaspedia and its partners.We encourage you to use and share the content in a respectful and fair manner. Please leave all source links intact and adhere to applicable copyright and intellectual property guidelines and laws.
English to Hindi Transliterate