অসমীয়া   বাংলা   बोड़ो   डोगरी   ગુજરાતી   ಕನ್ನಡ   كأشُر   कोंकणी   संथाली   মনিপুরি   नेपाली   ଓରିୟା   ਪੰਜਾਬੀ   संस्कृत   தமிழ்  తెలుగు   ردو

सामान्य घटनाएँ

पहली घटना

पिछले दो दिनो से पप्पु बहुत चिंतित था। उसकी पत्नी का नाम सावित्री है। पिछले दो महीने से सावित्री की माहवारी बंद है। पप्पु की चिंता का कारण भी यही है। उन्हें डेढ़ साल की एक बेटी है। दोनों ने यह विचार किया था कि जब बेटी तीन साल की हो जांएगी तब ही दूसरे बच्चे की बारे में सोचेंगे।

पप्पु अपने दोस्त संतोष के पास गया। संतोष आजमपुर का एक स्थानीय हकीम है। वह दवाईयों से ईलाज का काम करता है। उसने मैट्रिक तक पढ़ाई की है। इसके बाद वह नजदीक की दवा दुकान पर काम करने लगा। काम के दौरान उसे दवाईयों की अच्छी पहचान हो गयी। वह दुकानदार को इंजेक्शन लगाते और सामान्य बीमारियों का उपचार करते देखा करता था।

पप्पु ने संतोष से अपने पत्नी की माहवारी नियमित होने की सलाह माँगी। संतोष के पास माहवारी की बहुत सी दवाईयां थी। परन्तु वह जानता था कि जरुरी नहीं कि ये दवाएं काम कर ही जाएँ। उसने पप्पु को एक स्थानीय नर्स के बारे में बताया। उससे कहा कि वहाँ जाकर अपने पत्नी गर्भ की सफाई करवा ले।

दूसरी घटना एक अविवाहित लड़की की है।

प्रीति एक नवयुवती है। अभी उसकी शादी नहीं हुई है। एक शाम वह अपनी माँ के साथ संतोष के यहाँ गई। उसे पेट में ऐठन के साथ दर्द हो रहा था। संतोष ने उसे खाने में कुछ गोलियां तो दी।साथ ही बरालगन का एक इंजेक्शन भी दिया। परन्तु इससे प्रीति को आराम नही मिला। वह दो सप्ताह तक संतोष के पास लगातार जाती रही।

एक दिन संतोष ने उससे पूछा कि क्या उसकी माहवारी नियमित है? संतोष के पास ऐसी लड़कियां आती रहती है, जो अनियमित महावारी के कारण अलग-अलग परेशानियों से घिरी रहती है।

संतोष के पूछने पर प्रीति ने बतलाया कि उसे 6 सप्ताह से माहवारी नहीं आई है।इस कारण से उसे डर भी लग रहा है।उसने बतलाया कि उसकी दादी ने कोई जड़ पीसकर खाने को दिया था पर उससे भी कोई फायदा नही हुआ।

संतोष समझ गया कि प्रीति गर्भवती हो सकती है। वह जानत्ता था कि ऐसे गर्भ का न होना कितना जरुरी है। उसने प्रीति को पांच दिनों की दवाईयां दी। परन्तु इन दवाओं का कोई फायदा न हुआ।

संतोष ने कुछ महंगी दवाओं के बारे में सुना था जिससे फायदा होने की गांरटी थी। परन्तु उसने खुद से सलाह देना उचित नहीं समझा इसलिए उसने इन दवाओं के लिए प्रीति को लेडी डॉक्टर के पास जाने की सलाह दी।

स्रोत:- जननी/ जेवियर समाज सेवा संस्थान, राँची।

अंतिम बार संशोधित : 2/21/2020



© C–DAC.All content appearing on the vikaspedia portal is through collaborative effort of vikaspedia and its partners.We encourage you to use and share the content in a respectful and fair manner. Please leave all source links intact and adhere to applicable copyright and intellectual property guidelines and laws.
English to Hindi Transliterate