वित्तमंत्री निर्मला सीतारामन ने लोकसभा में बताया कि सरकार ने 28 जून को छह लाख 28 हजार 993 करोड़ रूपये के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की है। इस पैकेज का उद्देश्य कोविड महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों को बढ़ावा देना है। वित्तमंत्री ने बताया कि सरकार ने तीन बड़ी श्रेणियों के लिए कुल 17 उपायों की घोषणा की। वित्तमंत्री ने बताया इन बड़ी श्रेणियों में महामारी से आर्थिक राहत, जनस्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करना और विकास तथा रोजगार के लिए प्रोत्साहन देना शामिल है। वित्तमंत्री ने यह भी बताया कि सरकार ने लगभग 25 लाख छोटे कर्जदारों को एक करोड़ 25 लाख तक के ऋण पर नई या मौजूदा गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों और सूक्ष्म वित्तीय संस्थानों को ऋण के लिए अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों को गारंटी प्रदान करने का निर्णय लिया है। श्रीमती सीतारामन ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत रोजगार योजना को अगले वर्ष 31 मार्च तक बढ़ाया गया है। स्त्राेत : समाचाार सेवा प्रभाग, आकाशवाणी।