गुजरात
भारत के पश्चिमी तट पर स्थित गुजरात महात्मा गांधी की जन्मभूमि स्थल पोरबंदर तथा पुरातत्व और वास्तुकला के स्थल पाटन व लोथल के लिए प्रसिद्ध है। गिरि वन का शेर अभयारण्य और कच्छ का रण आकर्षण के स्थल विश्व प्रसिद्ध स्थल है। प्रदेश कपास, तंबाकू और मूंगफली का उत्पादन करने में प्रमुख भूमिका के साथ कपड़ा, तेल और साबुन जैसे महत्वपूर्ण उद्योगों के लिए कच्चा माल उपलब्ध कराता है। 41 बंदरगाहों के साथ कांडला प्रदेश का प्रमुख बंदरगाह है।