सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा आवासीय विद्यालय योजना 1997-98 से प्रारंभ की गई थी। इस योजना का मूल उददेश्य राज्य में अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभावान छात्र/छात्राओं एवं निष्क्रमणीय पशुपालकों तथा भिक्षावृत्ति एवं अन्य अवांछित गतिविधियों में लिप्त परिवारों के बच्चों को स्वच्छ एवं अच्छे वातावरण में कक्षा 6 से 12 तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाना है। राज्य में 25 आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है।

अधिक जानकारी के लिये क्लिक करें।

योजना का उद्देश्य

के. एफ. डब्ल्यू, जर्मनी द्वारा प्रदत्त वृहद आर्थिक सहयोग व राज्य सरकार द्वारा निर्मित आवासीय विद्यालयों के सुन्दर, स्वच्छ एवं शिक्षानुकूल वातावरण में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करावाना है।

पात्रता

राजस्थान के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग तथा निष्क्रमणीय पशुपालक, भिक्षावृत्ति एवं अवांछित वृत्तियों के लिप्त परिवारों के तथा अर्थिक पिछड़ा वर्ग के गरीब बालक/बालिकाओं के लिए।

योजना हेतु पात्रता

राजस्थान के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक पिछड़ा वर्ग के बी.पी.एल. परिवारों के बालक/बालिकाओं के प्रवेश उपरान्त शेष रिक्त स्थानों पर ऐसे परिवार जिनकी सभी स्त्रोतों से वार्षिक आय 8.00 लाख रू. से कम हो, आवासीय विद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया

आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु प्रतिवर्ष ऑनलाईन आवेदन पत्र पोर्टल पर आमंत्रित किए जाते हैं। विद्यार्थियों को प्रवेश हेतु प्रतिवर्ष ई-मित्र, कियोस्क, साइबर कैफे, निजी इन्टरनेट के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन करना होगा। आवेदन पत्र के साथ संबंधित दस्तावेज स्कैन कर अपलोड किए जाते हैं।

अधिक जानकारी के लिये क्लिक करें