অসমীয়া   বাংলা   बोड़ो   डोगरी   ગુજરાતી   ಕನ್ನಡ   كأشُر   कोंकणी   संथाली   মনিপুরি   नेपाली   ଓରିୟା   ਪੰਜਾਬੀ   संस्कृत   தமிழ்  తెలుగు   ردو

पशुपालन पर प्रश्नोत्तरी

पशुपालन पर प्रश्नोत्तरी

  1. भूमिका
  2. सिलेज क्या है?
  3. चारे के प्रतिरक्षण (फोटीफिकेशन) के लिए क्या प्रयोग किया जाता है।
  4. अजोला है
  5. जब पशु बीमार होता है
  6. टीकाकरण प्रदान किया जाना चाहिए
  7. किस जानवर को खुर और मुँह के रोग (एफएमडी) के लिए टीका लगाया जाता है
  8. जूनोटिक रोग क्या हैं?
  9. जैव खाद
  10. नाड़ेप
  11. गाय की दैनिक पोषण आवश्यकता है
  12. एक पशु बाड़ा
  13. खरीद के लिए एक डेयरी पशु का चयन करते समय
  14. प्रजनन के लिए उपयोग होने वाला बकरा (ब्रीडिंग बक)
  15. बकरी के बच्चों के बीच मृत्यु दर को रोकने के लिए गड़ेरिये को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है
  16. ब्रॉयलर (पोल्ट्री) टीकाकरण में शामिल हैं
  17. सुअरों को बी.सी.जी. टीका प्रदान किया जाता है
  18. गर्भवती पशु
  19. सफल प्रजनन में शामिल है
  20. कृत्रिम गर्भाधान
  21. मवेशियों के प्रजनन नीति का उद्देश्य है
  22. उत्तर

भूमिका

पशुपालन से जुड़ी प्रमुख गतिविधियों को इस पृष्ठ पर दिया गया है। पशुपालन से जुड़ी कुछ प्रश्नों को नीचे सूचीबद्ध किया गया है। उत्तर प्रश्नोत्तरी के अंत में दिया गया है।

सिलेज क्या है?

  • क.सिलेज हरे चारे को संरक्षित करने का एक वैज्ञानिक उपाय है
  • ख.बाजार में उपलब्ध पूरक आहार के ब्रांड
  • ग.एक टीका
  • घ.उपरोक्त में से कोई नहीं।

चारे के प्रतिरक्षण (फोटीफिकेशन) के लिए क्या प्रयोग किया जाता है।

  • क.फसल अवशेष
  • ख.नमक और पानी
  • ग.यूरिया
  • घ.उपरोक्त सभी

अजोला है

  • क.पानी पर (मिट्टी के बिना) उगले वाला एक फर्न होता है जो शैवाल से जैसा दिखता है
  • ख.एक घास प्रजाति
  • ग.घर का बना आहार
  • घ.आमतौर पर बकरियों में पाया जाने वाला रोग

जब पशु बीमार होता है

  • क.वह खुद को झुंड से अगल कर लेता है
  • ख.परेशानी का संकेत देता है
  • ग.खड़े होने और चलने से बचते है
  • घ.जुगाली कम कर देता है
  • ड.उपरोक्त सभी

टीकाकरण प्रदान किया जाना चाहिए

  • क.सभी जानवरों को
  • ख.कार्यक्रम के अनुसार (महामारी के बाद नहीं)
  • ग.पशु चिकित्सा सलाह के अनुसार
  • घ.उपरोक्त सभी

किस जानवर को खुर और मुँह के रोग (एफएमडी) के लिए टीका लगाया जाता है

  • क.मवेशी और भैंस
  • ख.भेड़
  • ग.बकरी
  • घ.सुअर
  • ड.उपरोक्त सभी

जूनोटिक रोग क्या हैं?

  • क.ऐसे रोग जो पशुओं से मनुष्यों में संक्रमित होते है
  • ख.ऐसे रोग जो मनुष्यों से पशुओं में संक्रमित होते है
  • ग.ऐसा रोग जिसका इलाज नहीं किया जा सकता है
  • घ.उपरोक्त में से कोई नहीं

जैव खाद

  • क.में कीड़े, जीवाणु और कवक के उपयोग के माध्यम से जैविक सामग्री को तोड़ा जाता है
  • ख.इसमें मूल्यवान पोषक तत्व होते है
  • ग.पौधों के तेजी से विकास को बढ़ावा देता है और फसल की पैदावार बढ़ जाती है
  • घ.उपरोक्त सभी

नाड़ेप

  • क.खाद बनाने का एक सरल तरीका है
  • ख.कम प्रयास और लागत की आवश्यकता
  • ग.सूखी मिट्टी, फसल अवशेषों, कचरा और गोबर का उपयोग करता है
  • घ.उपरोक्त सभी

गाय की दैनिक पोषण आवश्यकता है

  • क.सूखा चारा 7 किग्रा
  • ख.हरा चारा (एकबीजपत्री) 15-18 किलोग्राम
  • ग.मोटा आहार 1500 ग्राम
  • घ.प्रति लीटर दूध पर 300-350 ग्राम
  • ड.उपरोक्त सभी

एक पशु बाड़ा

  • क.एक ऊँचे स्थान पर बनाया जाना चाहिए और जमीन में पर्याप्त ढलान होनी चाहिए
  • ख.पशुओं के खड़े होने और चारों ओर घूमने के लिए पर्याप्त जगह होनी चाहिए
  • ग.छत की ऊँचाई 12-14 फुट होनी चाहिए
  • घ.बाड़े के फर्श को दरारों, गडढ़ों से रहित होना चाहिए और फिसलन नहीं होनी चाहिए
  • ड.उपरोक्त सभी

खरीद के लिए एक डेयरी पशु का चयन करते समय

  • क.खरीदने से पहले गाय/भैंस का दूध दूहें
  • ख.जानवर के इतिहास के बारे में पूछताछ करें
  • ग.पशु युवा होना चाहिए
  • घ.उपरोक्त सभी

प्रजनन के लिए उपयोग होने वाला बकरा (ब्रीडिंग बक)

  • क.बकरी को पूरे दिन और रात उनके साथ नहीं रखा जाना चाहिए
  • ख.दो से तीन साल में बदल दिया जाना चाहिए
  • ग.को अतिरिक्त पूरक (सपलीमेंट) दिया जाना चाहिए
  • घ.प्रजनन के लिए एक अस्वस्थ बकरे का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए
  • ड.उपरोक्त सभी

बकरी के बच्चों के बीच मृत्यु दर को रोकने के लिए गड़ेरिये को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है

  • क.गर्भवती बकरी का अच्छा पोषण
  • ख.शेड में स्वच्छता बनाए रखना और नवजात को साफ़ करना
  • ग.बच्चे को जन्म के बाद 10-15 मिनट के भीतर कोलोस्ट्रम चूसना आरंभ कराया जाना चाहिए
  • घ.टीकाकरण और डीवर्मिग/ कृमिनाशक सुनिश्चित करना
  • ड.उपरोक्त सभी

ब्रॉयलर (पोल्ट्री) टीकाकरण में शामिल हैं

  • क.पहले ही दिन
  • ख.5वें दिन
  • ग.12वें से 14वें दिन तक
  • घ.21वें दिन से 28वें दिन तक
  • ड.उपरोक्त सभी

सुअरों को बी.सी.जी. टीका प्रदान किया जाता है

  • क.छयरोग को रोकने के लिए
  • ख.लगभग छह महीने की उम्र में
  • ग.हर 2 से 3 साल में दोहराया जाता है
  • घ.उपरोक्त सभी

गर्भवती पशु

  • क.डीवर्मिग/कृमिनाशक जारी रखना
  • ख.अतिरिक्त पूरक आहार दिया जाना चाहिए
  • ग.कैल्शियम और फ़ॉस्फोरस प्रदान किया जाना चाहिए
  • घ.उपरोक्त सभी

सफल प्रजनन में शामिल है

  • क.सामान्य और आसान प्रजनन
  • ख.जन्म के समय अधिक वजन
  • ग.शून्य प्रसवोत्तर जटिलताएं और उपापचयी समस्याएं
  • घ.केवल (क) और (ख)
  • ड.(क), (ख) और (ग)

कृत्रिम गर्भाधान

  • क.आनुवंशिक सुधार की दर को त्वरित करता है
  • ख.संक्रामक रोगों के फैलने से रोकने में मदद करता है
  • ग.लागत प्रभावी
  • घ.उपरोक्त सभी

मवेशियों के प्रजनन नीति का उद्देश्य है

  • क.आनुवंशिक सुधार के माध्यम से उत्पादकता बढ़ाना
  • ख.आनुवंशिक उन्नयन के लिए क्रॉस प्रजनन
  • ग.देशी नस्लों का संरक्षण
  • घ.चयनित देशी नस्लों के सच्चे प्रकार के बैलों द्वारा प्राकृतिक सेवा करने के लिए
  • ड.उपरोक्त सभी

उत्तर

1.(क) 5. (घ)  9. (घ)  13. (ड.) 17. (घ)

2.(घ) 6. (ड.) 10. (ड.) 14. (ड.) 18. (ड.)

3.(क) 7. (क) 11. (ड.) 15. (ड.) 19. (घ)

4.(ड.) 8. (घ) 12. (ड.) 16. (घ) 20. (ड.)

स्रोत: पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार

अंतिम बार संशोधित : 2/22/2020



© C–DAC.All content appearing on the vikaspedia portal is through collaborative effort of vikaspedia and its partners.We encourage you to use and share the content in a respectful and fair manner. Please leave all source links intact and adhere to applicable copyright and intellectual property guidelines and laws.
English to Hindi Transliterate