आधार सेवाएँ किफायती और सुलभता पर अधिक ध्यान रखते हुए प्रदान की जा रही है। आधार के लिए नामांकन बच्चों सहित सभी निवासियों के लिए पूरी तरह से निःशुल्क है। आधार की अन्य सेवाएं, जैसे आधार पीवीसी कार्ड का ऑर्डर देना, एएसके से आधार का प्रिंट-आउट लेना, आधार में जनसांख्यिकीय और बायोमेट्रिक अपडेट मामूली शुल्क पर उपलब्ध हैं। निर्धारित मानदंडों के अनुसार, जनसांख्यिकीय अद्यतन के लिए 75 रुपये का शुल्क लिया जाता है और अधिकृत आधार सेवा केंद्र के माध्यम से आधार का प्रिंट आउट प्राप्त करने के लिए 40 रुपये का शुल्क लिया जाता है। बायोमेट्रिक अद्यतन (फिंगरप्रिंट, आईरिस और फोटोग्राफ) 17 वर्ष की आयु तक के बच्चों के लिए निःशुल्क हैं, जबकि 17 वर्ष से अधिक आयु के निवासियों के लिए बायोमेट्रिक अद्यतन के लिए 125 रुपये का शुल्क लागू है। आधार पीवीसी कार्ड, जो एक टिकाऊ और सुरक्षित भौतिक प्रारूप प्रदान करता है, 75 रुपये की लागत पर उपलब्ध है, जिसमें जीएसटी और स्पीड पोस्ट शुल्क शामिल हैं आधार सेवाओं के लिए शुल्क आधार नामांकनः सभी निवासियों के लिए पूरी तरह से निःशुल्क। आधार डाउनलोड और प्रिंटआउटः ₹40 बच्चों के लिए अनिवार्य बायोमेट्रिक अद्यतन (5 से 17 वर्ष की आयु तक): निःशुल्क (30 सितंबर 2026 तक) 15 वर्ष से अधिक उम्र के निवासियों के लिए बायोमेट्रिक अद्यतन (उंगलियों के निशान, आईरिस, फोटोग्राफ): ₹125 जनसांख्यिकीय अद्यतन (नाम, पता, लिंग, जन्म तिथि): ₹75 प्रति अद्यतन अनुरोध। आधार पीवीसी कार्डः 75 रुपये, जिसमें जीएसटी और स्पीड पोस्ट शुल्क शामिल हैं। नोटः इसे केवल ऑनलाइन ही मंगाया जा सकता है। ई-आधार डाउनलोड करनाः यूआईडीएआई के आधिकारिक पोर्टल और ऐप्स से निःशुल्क है। प्रमाणीकरण के लिए आधार का उपयोग करने और आधार से जुड़ी सरकारी सेवाओं का लाभ उठाने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाता है। निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे केवल अधिकृत आधार केंद्रों और आधिकारिक यूआईडीएआई प्लेटफॉर्म के माध्यम से आधार सेवाओ का लाभ उठाये किसी भी अनधिकृत शुल्क से बचने के लिए।