क्या करें? अपने आपके सूदखोरों को चंगुल से मुक्त रखने के लिए किसान बैकों से कृषि ऋण की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं? किसानों की ऋण जरूरतों को पूरा करने के लिए यह सुविधा देश भर में फैले वाणिज्यिक बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक और सहकारी ऋण संस्थाओं के विशाल नेटवर्क के जरिये उपलब्ध है| बैंक ऋण का समय से भुगतान सुनिश्चित करें| किसनों को अपने ऋण का समुचित ब्यौरा रखना चाहिए| बैंक ऋण का उपयोग उसी उद्देश्य के लिए करें, जिसके लिए ऋण लिया गया है| क्या पायें? क्रम. सं ऋण सुविधा सहायता का पैमाना 1 ब्याज सहायता प्रति वर्ष 7% ब्याज दर पर रु० 3 लाख के मूलधन तक फसल ऋण चुकता करने पर 3% ब्याज की छूट प्रतिभूमि की आवश्यकता एक लाख रूपये तक के कृषि ऋण के लिए किसी प्रतिभूमि की आवश्यकता नहीं है| 2 किसान क्रेडिट कार्ड किसानों को फसल ऋण सुविधा किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से उपलब्ध है| ऋण सीमा किसान द्वारा खेती गई जमीन और कोई जाने वाली फसल पर 3 से 5 साल के लिए निर्धारित की जाती है| 3 निवेश ऋण किसानों को उनके निवेश उद्देश्य जैसे, सिंचाई, कृषि मशीनीकरण, भूमि विकास, रोपण, बागबानी एवं कटाई उपरांत प्रबंधन इत्यादि के लिए भी बैंक ऋण सुविधा उपलब्ध है| किससे सम्पर्क करें? जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, परियोजना पदाधिकारी आत्मा| स्रोत: - कृषि एवं गन्ना विकास विभाग, झारखण्ड सरकार