भूमिका गिरिडीह जिले में भूमि को एन्तिसोल्स, इन्सप्तिसोल्स एवं अल्फिसोल्स मृदा श्रेणी का पाया गया है। जिले की कुल भौगोलिक क्षेत्र का 63.6 प्रतिशत भूमि, 18.4 प्रतिशत तथा 16.9 प्रतिशत एन्तिसोल्स मृदा श्रेणी के अंतर्गत आता है। मृदा पी.एच. मृदा सर्वे जाँच में गिरिडीह जिले में मिट्टी का पी.एच. मान 4.5 से 7.2 तक पाया गया है। इस क्षेत्र की 92.7 प्रतिशत बहुतायत मिट्टी अम्लीय पाई गई है। इसमें से करीब 56.1 प्रतिशत मिट्टी अम्लीय समस्या (पी.एच. मान 5.5 से कम) से ग्रस्त हैं और इस प्रकार की अम्लीय भूमि के प्रबंधन के लिए खेत की मिट्टी का उपचार किया जाना जरूरी है। तालिका 1:जिले की भूमि में विभिन्न मृदा-क्रिया का वर्गीकरण मृदा-क्रिया क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत ज्यादा प्रबल अम्लीय (पी.एच. 4.5-5.0) 1414 28.6 प्रबल अम्लीय (पी.एच. 5.1-5.5) 1357 27.5 मध्यम अम्लीय (पी.एच. 5.6-6.0 ) 1105 22.4 कम अम्लीय (पी.एच. 6.1-6.5) 703 14.2 उदासीन (पी.एच. 6.6-7.5) 306 6.2 अन्यान्य 56 1.1 कुल 4941 100.00 जैविक कार्बन जिले की मिट्टी में 0.07 से 3.75 प्रतिशत जैविक कार्बन की मात्रा पाई गई है। कुल भौगोलिक क्षेत्र का 58.9 प्रतिशत भूमि में जैविक कार्बन का स्तर निम्न से मध्यम तथा 40.0 प्रतिशत भूमि में अधिक पाया गया है। तालिका 2: जिले की भूमि में जैविक कार्बन का स्तर जैविक कार्बन (प्रतिशत) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (0.50% से कम) 1748 35.4 मध्यम (0.50-0.75%) 1162 23.5 अधिक (0.75% से अधिक) 1975 40.0 अन्यान्य 556 1.1 कुल 4941 100.00 उपलब्ध नेत्रजन जिले की मिट्टी में उपलब्ध नेत्रजन की मात्रा 95 से 825 किलो प्रति हेक्टेयर तक पाया गया है। क्षेत्र की अधिकाधिक भूमि में उपलब्ध नेत्रजन का स्तर मध्यम (82.4 प्रतिशत) तथा 8.3 प्रतिशत भूमि में निम्न स्तर की पाई गई है। तालिका 3: जिले के ऊपरी सतह भूमि में उपलब्ध नेत्रजन का स्तर उपलब्ध नेत्रजन (प्रतिशत) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (280 से कम) 410 8.3 मध्यम (280-560) 4071 82.4 अधिक (560 से अधिक) 404 8.2 अन्यान्य 56 1.1 कुल 4941 100.00 उपलब्ध स्फूर (फ़ॉस्फोरस) जिले की भूमि में उपलब्ध स्फूर की मात्रा 1.0 से 25.5 किलो प्रति हेक्टेयर तक पाई गई। इनमें 79.0 प्रतिशत भूमि में निम्न तथा 19.8 प्रतिशत भूमि में उपलब्ध स्फूर मध्यम स्तर में पाया गया है। तालिका 4: जिले की ऊपरी सतह भूमि में उपलब्ध स्फूर का स्तर उपलब्ध स्फूर (प्रतिशत) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (10 से कम) 3904 79.0 मध्यम (10-15) 977 19.8 अधिक (15 से अधिक) 4 0.1 अन्यान्य 56 1.1 कुल 4941 100.00 उपलब्ध पोटाश इस जिले की मिट्टी में उपलब्ध पोटाश की मात्रा 49 से 1344 किलो प्रति हेक्टेयर तक पाया गया है। 43.7 प्रतिशत बहुतायत मिट्टी में उपलब्ध पोटाश का स्तर मध्यम तथा 36.0 प्रतिशत में अधिक एवं शेष 19.2 प्रतिशत में कमी पाई गई है। तालिका 5: जिले के ऊपरी सतह भूमि में उपलब्ध पोटाश का स्तर उपलब्ध पोटाश (प्रतिशत) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (108 से कम) 948 19.2 मध्यम (108-280) 2161 43.7 अधिक (280 से अधिक) 1776 36.0 अन्यान्य 56 1.1 कुल 4941 100.00 उपलब्ध सल्फर यहाँ की मिट्टी में 0.36 से 85.38 मि.ग्रा. प्रति किलो तक उपलब्ध सल्फर पाया गया है, जिनमें क्षेत्र की 25.2 प्रतिशत भूमि निम्न, 23.7 प्रतिशत मध्यम तथा बहुतयात 50.0 प्रतिशत भूमि में उपलब्ध सल्फर अधिक पाया गया है। तालिका 6: जिले के भूमि में उपलब्ध सल्फर का स्तर उपलब्ध सल्फर (प्रतिशत) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (10 से कम) 1244 25.2 मध्यम (10-20) 1169 23.7 अधिक (20 से अधिक) 2472 50.0 अन्यान्य 56 1.1 कुल 4941 100.00 गिरिडीह जिले की भूमि में सूक्ष्म पोषक तत्वों की स्थिति गिरिडीह जिले के कुल भौगोलिक क्षेत्र की भूमि में सूक्ष्म पोषक तत्वों की क्रिटिकल लिमिट अवस्था के अनुसार उपलब्ध लोहा (98.8 प्रतिशत), उपलब्ध मैंगनीज (98.9 प्रतिशत), उपलब्ध कॉपर (89.0 प्रतिशत), उपलब्ध जिंक (84.2 प्रतिशत) की स्थिति पर्याप्त पाई गई है। क्षेत्र की बहुतायत जमीन में उपलब्ध बोरॉन पर्याप्त (52.3 प्रतिशत) पाई गई है, जबकि शेष 46.6 प्रतिशत भूमि में उपलब्ध बोरॉन की कमी पाई गई है। तालिका 7: जिले के ऊपरी सतह भूमि में उपलब्ध बोरॉन का स्तर उपलब्ध बोरॉन (प्रतिशत) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत मूल्य निर्धारण 0.25 से कम 1082 21.9 अपर्याप्त 0.25 -0.50 1221 24.7 0.5-0.75 696 14.1 पर्याप्त 0.76 से अधिक 1886 38.2 अन्यान्य 56 1.1 कुल 4941 100.00 स्त्रोत: कृषि विभाग, झारखण्ड सरकार