भूमिका चतरा जिले की भूमि को एन्तिसोल्स, इन्सप्तिसोल्स एवं अल्फिसोल्स मृदा श्रेणी का पाया गया है। जिले की कुल भौगोलिक क्षेत्र का 52.2 प्रतिशत भूमि अल्फिसोल्स, 13.0 प्रतिशत इन्सप्तिसोल्स तथा 33.9 प्रतिशत एन्तिसोल्स मृदा श्रेणी के अंतर्गत आता है। मृदा पी.एच. जिले में मिट्टी का पी.एच. मान 4.7 से 8.1 तक पाया गया है। इस क्षेत्र की 66.2 प्रतिशत मिट्टी अम्लीय तथा 15.3 प्रतिशत क्षारीय पाई गई है। करीब 19.8 प्रतिशत मिट्टी अम्लीय समस्या (पी.एच. मान 5.5 से कम) से ग्रस्त है और इनका उपचार करना जरूरी है। तालिका 1: जिले के भूमि में विभिन्न मृदा-क्रिया का वर्गीकरण मृदा-क्रिया क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत ज्यादा प्रबल अम्लीय (पी.एच. 4.5-5.0 ) 147 4.0 प्रबल अम्लीय (पी.एच. 5.1-5.5) 584 15.8 मध्य अम्लीय (पी.एच. 5.6-6.0) 1016 27.4 कम अम्लीय (पी.एच. 6.1-6.5) 704 19.0 उदासीन (पी.एच. 6.6-7.3) 654 17.6 कम क्षारीय (पी.एच. 7.4-7.8) 375 10.1 मध्यम क्षारीय (पी.एच.7.9-8.4) 194 5.2 अन्यान्य 32 0.9 कुल 3706 100.00 जैविक कार्बन जिले की मिट्टी में 0.10 से 1.74 प्रतिशत जैविक कार्बन की मात्रा पाई गई है। कुल भौगोलिक क्षेत्र का 62.0 प्रतिशत भूमि में जैविक कार्बन का स्तर निम्न से मध्यम तथा 37.1 प्रतिशत भूमि में अधिक पाया गया है। तालिका 2: जिले के भूमि में जैविक कार्बन का स्तर जैविक कार्बन (प्रतिशत) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (0.50 प्रतिशत से कम) 971 26.2 मध्यम (0.50-0.75 प्रतिशत) 1326 35.8 अधिक (0.75 प्रतिशत से अधिक) 1377 37.1 अन्यान्य 32 0.9 कुल 3706 100.00 उपलब्ध नेत्रजन जिले की मिट्टी में उपलब्ध नेत्रजन की मात्रा 183 से 693 किलो प्रति हेक्टेयर पाया गया है। क्षेत्र की अधिकाधिक भूमि में उपलब्ध नेत्रजन का स्तर मध्यम (63.1 प्रतिशत) तथा 20.7 प्रतिशत में निम्न स्तर की पाई गई है। तालिका 3: जिले के भूमि में उपलब्ध नेत्रजन का स्तर जैविक नेत्रजन (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (280 से कम) 768 20.7 मध्यम (280-560) 2340 63.1 अधिक (560 से अधिक) 566 15.3 अन्यान्य 32 0.9 कुल 3706 100.00 उपलब्ध स्फूर (फ़ॉस्फोरस) जिले की भूमि में उपलब्ध स्फूर की मात्रा 1.0 से 29.3 किलो प्रति हेक्टेयर पाई गई है। इनमें 78.3 प्रतिशत भूमि में निम्न तथा 20.5 प्रतिशत भूमि में उपलब्ध स्फूर मध्यम स्तर में पाया गया है। तालिका 4: जिले के ऊपरी सतह भूमि में उपलब्ध स्फूर का स्तर जैविक स्फूर (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (10 से कम) 2902 78.3 मध्यम (10-15) 760 20.5 अधिक (15 से अधिक) 12 0.3 अन्यान्य 32 0.9 कुल 3706 100.00 उपलब्ध पोटाश इस जिले की मिट्टी में उपलब्ध पोटाश की मात्रा 67 से 862 किलो प्रति हेक्टेयर पाया गया है। बहुतायत मिट्टी में उपलब्ध पोटाश का स्तर मध्यम (49.6 प्रतिशत) तथा 42.2 प्रतिशत भूमि में अधिक स्तर की पाई गई है। तालिका 5: जिले के भूमि में उपलब्ध पोटाश का स्तर जैविक पोटाश (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (108 से कम) 271 7.3 मध्यम (108-280) 1839 49.6 अधिक (280 से अधिक) 1564 42.2 अन्यान्य 32 0.9 कुल 3706 100.00 उपलब्ध सल्फर यहाँ की मिट्टी में 0.36 से 47.38 मि.ग्रा. प्रति किलो उपलब्ध सल्फर विद्यमान पाया गया है, जिनमें क्षेत्र की 28.1 प्रतिशत भूमि निम्न, 38.3 प्रतिशत मध्यम तथा 32.7 प्रतिशत भूमि में उपलब्ध सल्फर का स्तर अधिक पाया गया है। तालिका 6: जिले के भूमि में उपलब्ध सल्फर का स्तर जैविक सल्फर (मि.ग्रा./हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (10 से कम) 1042 28.1 मध्यम (10-20) 1419 38.3 अधिक (20 से अधिक) 1213 32.7 अन्यान्य 32 0.9 कुल 3706 100.00 चतरा जिले की भूमि में सूक्ष्म पोषक तत्वों की स्थिति चतरा जिले के कुल भौगोलिक क्षेत्र की भूमि में सूक्ष्म पोषक तत्वों की क्रिटिकल लिमिट के अनुसार उपलब्ध लोहा (99.1 प्रतिशत), उपलब्ध मैंगनीज (99.1 प्रतिशत), उपलब्ध कॉपर (97.6 प्रतिशत) के उपलब्ध जिंक (91.9 प्रतिशत) की स्थिति पर्याप्त पाई गई है। जिले की बहुतायत जमीन में उपलब्ध बोरॉन अधिक (63.7 प्रतिशत) है जबकि 35.4 प्रतिशत भूमि में उपलब्ध बोरॉन की कमी पाया गया है। तालिका 7: जिले के भूमि में उपलब्ध बोरॉन का स्तर उपलब्ध बोरॉन (मि.ग्रा./हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत मूल्य-निर्धारण 0.25 से कम 420 11.3 अपर्याप्त 0.25-0.50 892 24.1 0.50-0.75 1178 31.8 पर्याप्त 0.75 से अधिक 1184 31.8 अन्यान्य 32 0.9 कुल 3706 100.00 स्त्रोत: कृषि विभाग, झारखण्ड सरकार