भूमिका दुमका जिले के भूमि को इनटिसोल्स, इनसेप्टिसोल्स एवं अलफिसोल्स मृदा श्रेणी का पाया गया है। जिले की कुल भौगोलिक क्षेत्र का 43.9 प्रतिशत भूमि अलफिसोल्स, 43.8 प्रतिशत इनसेप्टिसोल्स तथा 10.0 प्रतिशत इनटिसोल्स मृदा श्रेणी के अंतर्गत चिन्हित किया गया है। मृदा पी.एच. जिले में मिट्टी का पी.एच. मान 4.5 से 8.9 तक पाया गया है। इस क्षेत्र की बहुतायत 90.9 प्रतिशत मिट्टी अम्लीय पाई गई है। करीब 48.5 प्रतिशत मिट्टी अम्लीय समस्या (पी.एच. मान 5.5 से कम) से ग्रस्त है। इस प्रकार के अम्लीय समस्या ग्रस्त भूमि का उचित उपचार जरूरी है। जबकि जिले की मात्र 4.2 प्रतिशत भूमि क्षारीय पाई गई है। तालिका 1: जिले के ऊपरी सतह भूमि में विभिन्न मृदा-क्रिया का वर्गीकरण मृदा-क्रिया क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत ज्यादा प्रबल अम्लीय (पी.एच. 4.5-5.0) 675 15.3 प्रबल अम्लीय (पी.एच.5.1-5.5) 1464 33.2 मध्य अम्लीय (पी. एच. 5.6-6.0) 1312 29.7 कम अम्लीय (पी.एच. 6.1-6.5) 560 12.7 उदासीन (पी.एच. 6.6-7.3) 215 4.9 कम क्षारीय (पी.एच. 7.4-7.8) 45 1.0 मध्यम क्षारीय (पी.एच. 7.9-8.4) 29 0.7 प्रबल क्षारीय (पी.एच. 8.5-8.9) 7 0.2 अन्यान्य 103 2.3 कुल 4410 100.00 जैविक कार्बन जिले की मिट्टी में 0.17 से 3.07 प्रतिशत जैविक कार्बन की मात्रा पाई गई है। कुल भौगोलिक क्षेत्र का 49.9 प्रतिशत भूमि में जैविक कार्बन का स्तर निम्न से मध्यम तथा बहुतायत 47.8 प्रतिशत भूमि में अधिक पाया गया है। तालिका 2: जिले के भूमि में जैविक कार्बन का स्तर जैविक कार्बन (प्रतिशत) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (0.50 प्रतिशत से कम) 1085 24.6 मध्यम (0.50-0.75 प्रतिशत) 1115 25.3 अधिक (0.75 प्रतिशत से अधिक) 2107 47.8 अन्यान्य 103 2.3 कुल 4410 100.00 उपलब्ध नेत्रजन जिले की मिट्टी में उपलब्ध नेत्रजन की मात्रा 82 से 685 किलो प्रति हेक्टेयर तक पाया गया है। क्षेत्र की अधिकाधिक भूमि में उपलब्ध नेत्रजन का स्तर मध्यम ( 74.7 प्रतिशत) तथा 15.7 प्रतिशत में कमी पाई गई है। तालिका 3: जिले के भूमि में उपलब्ध नेत्रजन का स्तर उपलब्ध नेत्रजन (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (280 से कम) 692 15.7 मध्यम (280-560) 3294 74.7 अधिक (560 से अधिक) 321 7.3 अन्यान्य 103 2.3 कुल 4410 100.00 उपलब्ध स्फूर (फ़ॉस्फोरस) जिले की भूमि में उपलब्ध स्फूर की मात्रा 0.5 से 64.1 किलो प्रति हेक्टेयर पाई गई है। इनमें बहुतायत 53.4 प्रतिशत भूमि निम्न तथा 30.7 प्रतिशत भूमि में उपलब्ध स्फूर मध्यम पाया गया है। तालिका 4: जिले के ऊपरी सतह भूमि में उपलब्ध स्फूर का स्तर उपलब्ध स्फूर (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (10 से कम) 2353 53.4 मध्यम (10-15) 1353 30.7 अधिक (15 से अधिक) 601 13.6 अन्यान्य 103 2.3 कुल 4410 100.00 उपलब्ध पोटाश इस क्षेत्र की मिट्टी में उपलब्ध पोटाश की मात्रा 58 से 1400 किलो प्रति हेक्टेयर तक पाया गया है। बहुतायत मिट्टी में उपलब्ध पोटाश का स्तर अधिक (43.8 प्रतिशत) तथा 42.1 प्रतिशत मध्यम तथा 11.8 प्रतिशत की कमी पाई गई है। तालिका 5: जिले के भूमि में उपलब्ध पोटाश का स्तर उपलब्ध पोटाश (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (108 से कम) 522 11.8 मध्यम (108-280) 1855 42.1 अधिक (280 से अधिक) 1930 43.8 अन्यान्य 103 2.3 कुल 4410 100.00 उपलब्ध सल्फर यहाँ की मिटटी में 0.97 से 44.31 मि.ग्रा. प्रति किलो उपलब्ध सल्फर विद्यमान पाया गया है, जिनमें क्षेत्र की 42.2 प्रतिशत भूमि निम्न, बहुतायत 44.3 प्रतिशत मध्यम तथा 11.2 प्रतिशत भूमि में उपलब्ध सल्फर अधिक पाया गया है। तालिका 6: जिले के भूमि में उपलब्ध सल्फर का स्तर उपलब्ध सल्फर (मि.ग्रा./किलो) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (10 से कम) 1859 42.2 मध्यम (10-20) 1954 44.3 अधिक (20 से अधिक) 494 11.2 अन्यान्य 103 2.3 कुल 4410 100.00 दुमका जिले की भूमि में सूक्ष्म पोषक तत्वों की स्थिति दुमका जिले के कुल भौगोलिक क्षेत्र की भूमि में सूक्ष्म पोषक तत्वों की क्रिटिकल लिमिट के अनुसार उपलब्ध लोहा (97.7 प्रतिशत), उपलब्ध मैंगनीज (97.7 प्रतिशत), उपलब्ध कॉपर (92.2 प्रतिशत) एवं उपलब्ध जिंक (91.1 प्रतिशत) की स्थिति पर्याप्त पाई गई है। जिले की बहुतायत जमीन में उपलब्ध बोरॉन पर्याप्त (70.4 प्रतिशत) तथा 27.3 प्रतिशत भूमि में उपलब्ध बोरॉन की की कमी पाई गई है। तालिका 7: जिले के भूमि में उपलब्ध बोरॉन का स्तर उपलब्ध पोटाश (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत मूल्य-निर्धारण 0.25 से कम 507 11.5 अपर्याप्त 0.25-0.50 697 15.8 0.5-0.75 1052 23.9 पर्याप्त 0.75 से अधिक 2051 46.5 अन्यान्य 103 2.3 कुल 4410 100.00 स्त्रोत: कृषि विभाग, झारखण्ड सरकार