भूमिका पूर्वी सिंहभूम जिले में भूमि को एन्तिसोल्स, इन्सप्तिसोल्स एवं अल्फिसोल्स मृदा श्रेणी का पाया गया है। जिले की कुल भौगोलिक क्षेत्र का 71.4 प्रतिशत भूमि अल्फिसोल्स, 12.8 प्रतिशत इन्सप्तिसोल्स तथा 13.4 प्रतिशत एन्तिसोल्स मृदा श्रेणी के अंतर्गत चिन्हित किया गया है। मृदा पी.एच. जिले में मिट्टी का पी.एच. मान 4.1 से 7.6 तक पाया गया है। इस क्षेत्र की बहुतायत 93.0 प्रतिशत मिट्टी अम्लीय पाई गई है। इनमें से करीब 71.2 प्रतिशत मिट्टी अम्लीय समस्या (पी.एच. मान 5.5 से कम) से ग्रस्त है और इनके सुधार के लिए उचित उपचार किया जाना जरूरी है। तालिका 1: जिले के भूमि में विभिन्न मृदा-क्रिया का वर्गीकरण मृदा-क्रिया क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत अत्यधिक अम्लीय (पी.एच. 4.0-4.5) 305 8.6 ज्यादा प्रबल अम्लीय (पी.एच. 4.5-5.0) 1551 43.9 प्रबल अम्लीय (पी.एच.5.1-5.5) 696 19.7 मध्य अम्लीय (पी. एच. 5.6-6.0) 476 13.5 कम अम्लीय (पी.एच. 6.1-6.5) 256 7.3 उदासीन (पी.एच. 6.6-7.3) 140 3.9 कम क्षारीय (पी.एच. 7.4-7.8) 24 0.7 अन्यान्य 85 2.4 कुल 3533 100.00 जैविक कार्बन जिले की मिट्टी में 0.28 से 1.78 प्रतिशत तक जैविक कार्बन की मात्रा पाई गई है। कुल भौगोलिक क्षेत्र का 36.0 प्रतिशत भूमि में जैविक कार्बन का स्तर निम्न से मध्यम तथा बहुतायत 61.6 प्रतिशत भूमि में अधिक पाया गया है। तालिका 2: जिले के भूमि में जैविक कार्बन का स्तर जैविक कार्बन (प्रतिशत) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (0.50 प्रतिशत से कम) 349 9.9 मध्यम (0.50-0.75 प्रतिशत) 922 26.1 अधिक (0.75 प्रतिशत से अधिक) 2177 61.6 अन्यान्य 85 2.4 कुल 3533 100.00 उपलब्ध नेत्रजन पूर्वी सिंहभूम जिले की मिट्टी में उपलब्ध नेत्रजन की मात्रा 178 से 582 किलो प्रति हेक्टेयर तक पाया गया है। क्षेत्र की अधिकाधिक भूमि में उपलब्ध नेत्रजन का स्तर मध्यम (83.9 प्रतिशत) तथा 8.6 प्रतिशत भूमि में निम्न पाई गई है। तालिका 3: जिले के ऊपरी सतह भूमि में उपलब्ध नेत्रजन का स्तर उपलब्ध नेत्रजन (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (280 से कम) 305 8.6 मध्यम (280-560) 2964 83.9 अधिक (560 से अधिक) 179 5.1 अन्यान्य 85 2.4 कुल 3533 100.00 उपलब्ध स्फूर (फ़ॉस्फोरस) जिले की भूमि में उपलब्ध स्फूर की मात्रा 1.0 से 21.6 किलो प्रति हेक्टेयर पाई गई। इनमें से करीब 88.7 प्रतिशत भूमि में निम्न तथा 8.9 प्रतिशत भूमि में उपलब्ध स्फूर की स्थिति मध्यम स्तर में पाया गया है। तालिका 4: जिले के भूमि में उपलब्ध स्फूर का स्तर उपलब्ध स्फूर (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (10 से कम) 314 88.7 मध्यम (10-15) 314 8.9 अन्यान्य 85 2.4 कुल 3533 100.00 उपलब्ध पोटाश इस जिले की मिट्टी में उपलब्ध पोटाश को मात्रा 42.0 से 436.0 किलो प्रति हेक्टेयर तक पाया गया है। बहुतायत मिट्टी में उपलब्ध पोटाश का स्तर मध्यम (53.0 प्रतिशत) तथा 35.0 प्रतिशत भूमि में निम्न पाई गई है। तालिका 5: जिले के भूमि में उपलब्ध पोटाश का स्तर उपलब्ध पोटाश (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (108 से कम) 1236 25.0 मध्यम (108-280) 1871 53.0 अधिक (280 से अधिक) 341 9.6 अन्यान्य 85 2.4 कुल 3533 100.00 उपलब्ध सल्फर यहाँ की मिट्टी में 0.72 से 51.94 मि.ग्रा. प्रति किलो उपलब्ध सल्फर विद्यमान पाया गया है, जिनमें क्षेत्र की बहुतायत 46.6 प्रतिशत भूमि निम्न, 31.3 प्रतिशत मध्यम तथा 19.7 प्रतिशत भूमि में उपलब्ध सल्फर का स्तर अधिक पाया गया है। तालिका 6: जिले के ऊपरी सतह भूमि में उपलब्ध सल्फर का स्तर उपलब्ध सल्फर (मि.ग्रा./किलो) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (10 से कम) 1646 46.6 मध्यम (10-20) 1105 31.3 अधिक (20 से अधिक) 697 19.7 अन्यान्य 85 2.4 कुल 3533 100.00 पूर्वी सिंहभूम जिले की भूमि में सूक्ष्म पोषक तत्वों की स्थिति पूर्वी सिंहभूम जिले के कुल भौगोलिक क्षेत्र की भूमि में सूक्ष्म पोषक तत्वों की क्रिटिकल लिमिट के अनुसार उपलब्ध लोहा (87.6 प्रतिशत), उपलब्ध मैंगनीज (87.6 प्रतिशत), उपलब्ध कॉपर (76.5 प्रतिशत) एवं उपलब्ध जिंक (96.5 प्रतिशत) की स्थिति पर्याप्त पाई गई है। क्षेत्र की बहुतायत 77.3 प्रतिशत भूमि में उपलब्ध बोरॉन की कमी पाई गई है। तालिका 7: जिले के भूमि में उपलब्ध बोरॉन का स्तर उपलब्ध पोटाश (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत मूल्य-निर्धारण 0.25 से कम 1538 43.5 अपर्याप्त 0.25-0.50 1193 33.8 0.5-0.75 587 16.6 पर्याप्त 0.75 से अधिक 130 3.7 अन्यान्य 85 3.4 कुल 3533 100.00 स्त्रोत: कृषि विभाग, झारखण्ड सरकार