भूमिका साहेबगंज जिले के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 41.3 प्रतिशत भूमि अल्फिसोल्स, 36.7 प्रतिशत इनसेप्टिसोल्स तथा 10.5 प्रतिशत इनटीसोल्स मृदा श्रेणी के अंतर्गत चिन्हित किया गया है। मृदा पी.एच. जिले में मिट्टी का पी.एच. मान 4.9 से 8.1 तक पाया गया है। इस क्षेत्र की 62.9 प्रतिशत मिट्टी अम्लीय तथा 22.5 प्रतिशत क्षारीय पाई गई है। करीब 21.9 प्रतिशत मिट्टी अम्लीय समस्या (पी.एच. मान 5.5 से कम) से ग्रस्त है। इस प्रकार के अम्लीय समस्या ग्रस्त भूमि के सुधार के लिए उचित उपचार किया जाना जरूरी है। तालिका 1: जिले के भूमि में विभिन्न मृदा-क्रिया का वर्गीकरण मृदा-क्रिया क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत ज्यादा प्रबल अम्लीय (पी.एच. 4.5-5.0) 116 7.3 प्रबल अम्लीय (पी.एच.5.1-5.5) 234 14.6 मध्य अम्लीय (पी. एच. 5.6-6.0) 379 23.7 कम अम्लीय (पी.एच. 6.1-6.5) 277 17.3 उदासीन (पी.एच. 6.6-7.3) 234 14.6 कम क्षारीय (पी.एच. 7.4-7.8) 158 9.9 मध्यम क्षारीय (पी.एच. 7.9-8.4) 75 4.7 अन्यान्य 127 7.9 कुल 1600 100.00 जैविक कार्बन जिले की मिट्टी में 0.12 से 2.84 प्रतिशत जैविक कार्बन की मात्रा पाई गई है। कुल भौगोलिक क्षेत्र का 27.4 प्रतिशत भूमि में जैविक कार्बन का स्तर निम्न से मध्यम तथा बहुतायत 64.7 प्रतिशत भूमि में अधिक पाया गया है। तालिका 2: जिले के भूमि में जैविक कार्बन का स्तर जैविक कार्बन (प्रतिशत) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (0.50 प्रतिशत से कम) 185 11.6 मध्यम (0.50-0.75 प्रतिशत) 253 15.8 अधिक (0.75 प्रतिशत से अधिक) 1035 64.7 अन्यान्य 127 7.9 कुल 1600 100.00 उपलब्ध नेत्रजन जिले की मिट्टी में उपलब्ध नेत्रजन की मात्रा 96 से 829 किलो प्रति हेक्टेयर तक पाया गया है। क्षेत्र की अधिकाधिक भूमि में उपलब्ध नेत्रजन की स्थिति मध्यम (66.1 प्रतिशत) तथा 17.5 प्रतिशत भूमि में अधिक पाई गई है। तालिका 3: जिले के भूमि में उपलब्ध नेत्रजन का स्तर उपलब्ध नेत्रजन (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (280 से कम) 136 8.5 मध्यम (280-560) 1057 66.1 अधिक (560 से अधिक) 280 17.5 अन्यान्य 127 7.9 कुल 1600 100.00 उपलब्ध स्फूर (फ़ॉस्फोरस) क्षेत्र की भूमि में उपलब्ध स्फूर की मात्रा 1.2 से 19.8 किलो प्रति हेक्टेयर पाई गई है। इनमें अधिकाधिक 70.9 प्रतिशत भूमि में इसकी कमी तथा 21.2 प्रतिशत भूमि में मध्यम पाया गया है। ऐसी भूमि में स्फूर की कमी के आधार पर स्फूरधारी उर्वरक का प्रयोग किया जाना जरूरी है। तालिका 4: जिले के ऊपरी सतह भूमि में उपलब्ध स्फूर का स्तर उपलब्ध स्फूर (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (10 से कम) 1134 70.9 मध्यम (10-15) 339 21.2 अन्यान्य 127 7.9 कुल 1600 100.00 उपलब्ध पोटाश इस जिले की मिट्टी में उपलब्ध पोटाश की मात्रा 59 से 1008 किलो प्रति हेक्टेयर तक पाया गया है। बहुतायत मिट्टी में उपलब्ध पोटाश का स्तर मध्यम (41.2 प्रतिशत) तथा 26.6 प्रतिशत में कमी तथा 24.3 प्रतिशत भूमि में अधिक पाई गई है। तालिका 5: जिले के भूमि में उपलब्ध पोटाश का स्तर उपलब्ध पोटाश (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (108 से कम) 426 26.6 मध्यम (108-280) 659 41.2 अधिक (280 से अधिक) 388 24.3 अन्यान्य 127 7.9 कुल 1600 100.00 उपलब्ध सल्फर यहाँ की मिटटी में 1.77 से 39.59 मि.ग्रा. प्रति किलो उपलब्ध सल्फर विद्यमान पाया गया है, जिनमें क्षेत्र की बहुतायत 56.3 प्रतिशत भूमि निम्न, 19.5 प्रतिशत मध्यम तथा 16.3 प्रतिशत भूमि में अधिक उपलब्ध सल्फर का स्तर अधिक पाया गया है। तालिका 6: जिले के ऊपरी सतह भूमि में उपलब्ध सल्फर का स्तर उपलब्ध सल्फर (मि.ग्रा./किलो) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (10 से कम) 901 56.3 मध्यम (10-20) 312 19.5 अधिक (20 से अधिक) 260 16.3 अन्यान्य 127 7.9 कुल 2497 100.00 साहेबगंज जिले की भूमि में सूक्ष्म पोषक तत्वों की स्थिति साहेबगंज जिले के कुल भौगोलिक क्षेत्र की भूमि में सूक्ष्म पोषक तत्वों की क्रिटिकल लिमिट के अनुसार उपलब्ध लोहा (92.1 प्रतिशत), उपलब्ध मैंगनीज (92.1 प्रतिशत), उपलब्ध कॉपर (90.3 प्रतिशत) एवं उपलब्ध जिंक (92.1 प्रतिशत) की स्थिति पर्याप्त पाई गई है। क्षेत्र की बहुतायत भूमि करीब 38.8 प्रतिशत उपलब्ध बोरॉन की की कमी है, जबकि 53.6 प्रतिशत बहुतायत भूमि में उपलब्ध बोरॉन पर्याप्त पाई गई है। तालिका 7: जिले के भूमि में उपलब्ध बोरॉन का स्तर उपलब्ध पोटाश (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत मूल्य-निर्धारण 0.25 से कम 267 16.7 अपर्याप्त 0.25-0.50 348 21.8 0.5-0.75 314 19.6 पर्याप्त 0.75 से अधिक 544 34.0 अन्यान्य 127 7.9 कुल 1600 100.00 स्त्रोत: कृषि विभाग, झारखण्ड सरकार