भूमिका हजारीबाग जिले में भूमि को एन्तिसोल्स, इन्सप्तिसोल्स एवं अल्फिसोल्स मृदा श्रेणी का पाया गया है। जिले की कुल भौगोलिक क्षेत्र का 71.9 प्रतिशत भूमि अल्फिसोल्स, 7.8 प्रतिशत इन्सप्तिसोल्स तथा 18.1 प्रतिशत एन्तिसोल्स मृदा श्रेणी के अंतर्गत पाई गई है। मृदा पी.एच. जिले में मिट्टी का पी.एच. मान 4.5 से 7.8 तक पाया गया है। इस क्षेत्र की 88.2 प्रतिशत मिट्टी अम्लीय तथा 0.9 प्रतिशत क्षारीय पाई गई है। करीब 52.7 प्रतिशत मिट्टी अम्लीय समस्या (पी.एच. मान 5.5 से कम) से ग्रस्त है। इन अम्लीय समस्या ग्रस्त भूमि के सुधार के लिए उचित उपचार किया जाना जरूरी है। तालिका 1: जिले के भूमि में विभिन्न मृदा-क्रिया का वर्गीकरण मृदा-क्रिया क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत ज्यादा प्रबल अम्लीय (पी.एच. 4.5-5.0) 911 18.0 प्रबल अम्लीय (पी.एच.5.1-5.5) 1753 34.7 मध्य अम्लीय (पी. एच. 5.6-6.0) 1134 22.5 कम अम्लीय (पी.एच. 6.1-6.5) 654 13.0 उदासीन (पी.एच. 6.6-7.3) 439 8.7 कम क्षारीय (पी.एच. 7.4-7.8) 46 0.9 अन्यान्य 112 2.2 कुल 5049 100.00 जैविक कार्बन जिले की मिट्टी में 0.08 से 5.54 प्रतिशत जैविक कार्बन की मात्रा पाई गई है। कुल भौगोलिक क्षेत्र का 33.3 प्रतिशत भूमि में जैविक कार्बन का स्तर निम्न से मध्यम तथा 64.5 प्रतिशत भूमि में अधिक पाया गया है। तालिका 2: जिले के भूमि में जैविक कार्बन का स्तर जैविक कार्बन (प्रतिशत) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (0.50 प्रतिशत से कम) 803 15.9 मध्यम (0.50-0.75 प्रतिशत) 878 17.4 अधिक (0.75 प्रतिशत से अधिक) 3256 64.5 अन्यान्य 112 2.2 कुल 5049 100.00 उपलब्ध नेत्रजन जिले की मिट्टी में उपलब्ध नेत्रजन की मात्रा 68 से 710 किलो प्रति हेक्टेयर पाया गया है। क्षेत्र की अधिकाधिक भूमि में उपलब्ध नेत्रजन का स्तर मध्यम (69.4 प्रतिशत) तथा 17.9 प्रतिशत भूमि मात्रा में निम्न पाई गई है। तालिका 3: जिले के भूमि में उपलब्ध नेत्रजन का स्तर उपलब्ध नेत्रजन (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (280 से कम) 904 17.9 मध्यम (280-560) 3502 69.4 अधिक (560 से अधिक) 531 10.5 अन्यान्य 112 2.2 कुल 5049 100.00 उपलब्ध स्फूर (फ़ॉस्फोरस) क्षेत्र की भूमि में उपलब्ध स्फूर की मात्रा 0.05 से 27.2 किलो प्रति हेक्टेयर तक पाई गई है। इनमें 57.8 प्रतिशत भूमि में निम्न तथा 38.5 प्रतिशत भूमि में उपलब्ध स्फूर की स्थिति मध्यम पाया गया है। तालिका 4: जिले के भूमि में उपलब्ध स्फूर का स्तर उपलब्ध स्फूर (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (10 से कम) 2919 57.8 मध्यम (10-15) 1942 38.5 अधिक (15 से अधिक) 76 1.5 अन्यान्य 112 2.2 कुल 5049 100.00 उपलब्ध पोटाश इस जिले की मिट्टी में उपलब्ध पोटाश की मात्रा 65 से 952 किलो प्रति हेक्टेयर पाया गया है। बहुतायत मिट्टी में उपलब्ध पोटाश का स्तर मध्यम (48.2 प्रतिशत) तथा 38.0 प्रतिशत भूमि में अधिक पाई गई है। तालिका 5: जिले के भूमि में उपलब्ध पोटाश का स्तर उपलब्ध पोटाश (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (108 से कम) 587 11.6 मध्यम (108-280) 2431 48.2 अधिक (280 से अधिक) 1919 38.0 अन्यान्य 112 2.2 कुल 5049 100.00 उपलब्ध सल्फर यहाँ की मिटटी में 0.54 से 106.50 मि.ग्रा. प्रति किलो उपलब्ध सल्फर विद्यमान पाया गया है, जिनमें क्षेत्र की 33.8 प्रतिशत भूमि निम्न, 30.4 प्रतिशत मध्यम तथा 33.9 प्रतिशत भूमि सल्फर अधिक पाया गया है। तालिका 6: जिले के भूमि में उपलब्ध सल्फर का स्तर उपलब्ध सल्फर (मि.ग्रा./किलो) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (10 से कम) 1709 33.8 मध्यम (10-20) 1533 30.4 अधिक (20 से अधिक) 1695 33.6 अन्यान्य 112 2.2 कुल 3757 100.00 हजारीबाग जिले की भूमि में सूक्ष्म पोषक तत्वों की स्थिति हजारीबाग जिले के कुल भौगोलिक क्षेत्र की भूमि में सूक्ष्म पोषक तत्वों की क्रिटिकल लिमिट के अनुसार उपलब्ध लोहा (97.8 प्रतिशत), उपलब्ध मैंगनीज (97.8 प्रतिशत), उपलब्ध कॉपर (92.3 प्रतिशत) एवं उपलब्ध जिंक (93.6 प्रतिशत) की स्थिति पर्याप्त पाई गई है। क्षेत्र की भूमि में उपलब्ध बोरॉन की कमी (38.9 प्रतिशत) है, जबकि 58.9 प्रतिशत बहुतायत भूमि में उपलब्ध बोरॉन पर्याप्त स्थिति में पाई गई है। तालिका 7: जिले के भूमि में उपलब्ध बोरॉन का स्तर उपलब्ध पोटाश (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत मूल्य-निर्धारण 0.25 से कम 1055 20.9 अपर्याप्त 0.25-0.50 909 18.0 0.5-0.75 901 17.9 पर्याप्त 0.75 से अधिक 2072 41.0 अन्यान्य 112 2.2 कुल 5049 100.00 स्त्रोत: कृषि विभाग, झारखण्ड सरकार