भूमिका पाकुड़ जिले के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 80.9 प्रतिशत भूमि अल्फिसोल्स, 17.0 प्रतिशत इनसेप्टिसोल्स तथा 0.60 प्रतिशत इनटीसोल्स मृदा श्रेणी के अंतर्गत पहले ही चिन्हित किया गया है। मृदा पी.एच. जिले में मिट्टी का पी.एच. मान 4.9 से 7.7 तक पाया गया है। इस क्षेत्र की 88.9 प्रतिशत मिट्टी अम्लीय तथा 2.6 प्रतिशत क्षारीय पाई गई है। करीब 40.5 प्रतिशत मिट्टी अम्लीय समस्या (पी.एच. मान 5.5 से कम) से ग्रस्त है। सफल खेती के लिए इस प्रकार की अम्लीय समस्या से ग्रस्त भूमि का उचित उपचार किया जाना जरूरी है। तालिका 1: जिले के भूमि में विभिन्न मृदा-क्रिया का वर्गीकरण मृदा-क्रिया क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत ज्यादा प्रबल अम्लीय (पी.एच. 4.5-5.0) 150 8.3 प्रबल अम्लीय (पी.एच.5.1-5.5) 581 32.2 मध्य अम्लीय (पी. एच. 5.6-6.0) 586 32.5 कम अम्लीय (पी.एच. 6.1-6.5) 287 15.9 उदासीन (पी.एच. 6.6-7.3) 118 6.5 कम क्षारीय (पी.एच. 7.4-7.8) 46 2.6 अन्यान्य 37 2.0 कुल 1805 100.00 जैविक कार्बन जिले की मिट्टी में 0.28 से 2.17 प्रतिशत जैविक कार्बन की मात्रा पाई गई है। कुल भौगोलिक क्षेत्र का 29.5 प्रतिशत भूमि में जैविक कार्बन का स्तर निम्न से मध्यम तथा बहुतायत 68.5 प्रतिशत भूमि में अधिक पाया गया है। तालिका 2: जिले के भूमि में जैविक कार्बन का स्तर जैविक कार्बन (प्रतिशत) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (0.50 प्रतिशत से कम) 154 8.6 मध्यम (0.50-0.75 प्रतिशत) 377 20.9 अधिक (0.75 प्रतिशत से अधिक) 1237 68.5 अन्यान्य 37 2.0 कुल 1805 100.00 उपलब्ध नेत्रजन जिले की मिट्टी में उपलब्ध नेत्रजन की मात्रा 257 से 624 किलो प्रति हेक्टेयर तक पाया गया है। क्षेत्र की अधिकाधिक भूमि में उपलब्ध नेत्रजन की स्थिति मध्यम (87.9 प्रतिशत) तथा 7.0 प्रतिशत भूमि में अधिक पाई गई है। तालिका 3: जिले के भूमि में उपलब्ध नेत्रजन का स्तर उपलब्ध नेत्रजन (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (280 से कम) 56 3.1 मध्यम (280-560) 1586 87.9 अधिक (560 से अधिक) 126 7.0 अन्यान्य 37 2.0 कुल 1805 100.00 उपलब्ध स्फूर (फ़ॉस्फोरस) क्षेत्र की भूमि में उपलब्ध स्फूर की मात्रा 1.0 से 25.1 किलो प्रति हेक्टेयर पाई गई है। इनमें अधिकाधिक 75.3 प्रतिशत भूमि में इसकी कमी तथा 22.5 प्रतिशत भूमि में मध्यम पाया गया है। तालिका 4: जिले के ऊपरी सतह भूमि में उपलब्ध स्फूर का स्तर उपलब्ध स्फूर (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (10 से कम) 1359 75.3 मध्यम (10-15) 406 22.5 अधिक (15 से अधिक) 3 0.2 अन्यान्य 37 2.0 कुल 1805 100.00 उपलब्ध पोटाश इस जिले की मिट्टी में उपलब्ध पोटाश की मात्रा 54 से 700 किलो प्रति हेक्टेयर तक पाया गया है। बहुतायत मिट्टी में उपलब्ध पोटाश का स्तर मध्यम (46.3 प्रतिशत) तथा 25.1 प्रतिशत में कमी तथा 26.6 प्रतिशत भूमि में अधिक पाई गई है। तालिका 5: जिले के भूमि में उपलब्ध पोटाश का स्तर उपलब्ध पोटाश (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (108 से कम) 453 25.1 मध्यम (108-280) 835 46.3 अधिक (280 से अधिक) 480 26.6 अन्यान्य 37 2.0 कुल 1805 100.00 उपलब्ध सल्फर यहाँ की मिटटी में 2.50 से 35.35 मि.ग्रा. प्रति किलो उपलब्ध सल्फर विद्यमान पाया गया है, जिनमें क्षेत्र की बहुतायत 42.2 प्रतिशत भूमि निम्न, 41.4 प्रतिशत मध्यम तथा 14.4 प्रतिशत भूमि में उपलब्ध सल्फर अधिक पाया गया है। तालिका 6: जिले के भूमि में उपलब्ध सल्फर का स्तर उपलब्ध सल्फर (मि.ग्रा./किलो) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत निम्न (10 से कम) 761 42.2 मध्यम (10-20) 747 41.4 अधिक (20 से अधिक) 260 14.4 अन्यान्य 37 2.0 कुल 1805 100.00 पाकुड़ जिले की भूमि में सूक्ष्म पोषक तत्वों की स्थिति पाकुड़ जिले के कुल भौगोलिक क्षेत्र की भूमि में सूक्ष्म पोषक तत्वों की क्रिटिकल लिमिट के अनुसार उपलब्ध लोहा (98 प्रतिशत), उपलब्ध मैंगनीज ( 98 प्रतिशत), उपलब्ध कॉपर (97.3 प्रतिशत) एवं उपलब्ध जिंक (84.5 प्रतिशत) की स्थिति पर्याप्त पाई गई है। क्षेत्र की भूमि में 27.2 प्रतिशत उपलब्ध बोरॉन की की कमी है, जबकि बहुतायत 70.8 प्रतिशत भूमि में उपलब्ध बोरॉन पर्याप्त पाया गया है। तालिका 7: जिले के भूमि में उपलब्ध बोरॉन का स्तर उपलब्ध पोटाश (किलो/हें.) क्षेत्र (’00 हें.) कुल भौगोलिक क्षेत्र का प्रतिशत मूल्य-निर्धारण 0.25 से कम 310 17.2 अपर्याप्त 0.25-0.50 180 10.0 0.5-0.75 219 12.1 पर्याप्त 0.75 से अधिक 1059 58.7 अन्यान्य 37 2.0 कुल 1805 100.00 स्त्रोत: कृषि विभाग, झारखण्ड सरकार