चलो प्रसार का लाभ उठायें, भरपूर फसल, खुशहाली पायें क्या करें? राज्य सरकारों द्वारा संचालित प्रसार योजना या आत्मा के माध्यम से संचालित विस्तार सुधार योजना के अंतर्गत ब्लाक व निचले स्तर पर तैनात विस्तार कर्मियों द्वारा किया जा रही है। किसान अपने लिए या अपने क्षेत्र के लिए उचित तकनीकी, सरकार के किसी भी कार्यक्रम के योजना के बारे में अथवा कृषि संबंधित अन्य जानकारी के लिए इन विस्तार कर्मियो या राज्य सरकार के कृषि व संबंधित विभागों के कर्मियों से सम्पर्क करें। कृषि संबंधितन नवीनतम ज्ञान व सूचना प्राप्त करने के लिए दूरदर्शन, एफ.एम रेडियों स्टेशनों अथवा निजी चैनलों पर प्रसारित कृषि कार्यक्रमों का लाभ उठा सकते है। किसान काल सेन्टर/विशेषज्ञों के माध्यम से अपने प्रश्नों के उत्तर पाने के लिए नजदीकी किसान काल सेन्टर टोल निःशुल्क नं. (1800-180-1551) से साल के 365 दिन प्रातः 6 बजे से रात 10 बजे तक सम्पर्क करें। कृषि में निर्धारित योग्यताधारी राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंध संस्थान (मैनेज) द्वारा मान्य किसी भी राज्य स्थित नोडल प्रशिक्षण संस्थान से 2 माह का निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करके अपना स्वरोजगार स्थापित कर सकते है। एग्रीक्लिनिक हेतु स्वीकृति ऋण पर 36 प्रतिशत अनुदान (अनुसूचित जाति) उपलब्ध है। किसान कृषि संबंधित सेवाओं अथवा सलाह के लिए इन केन्द्रो से सम्पर्क कर सकते है। प्रगतिशील किसानों के लिए आयोजित भ्रमण यात्रा प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लें। स्थानीय सूचना/जानकारी कृषि विस्तार तंत्र से प्राप्त की जा सकती है। सहायता से जुड़ी जानकारियां क्र.सं. सहायता का प्रकार कार्य के लिए सहायता का पैमाना स्कीम/घटक 1. पौध सुरक्षा पर प्रशिक्षण हेतु 40 प्रशिणार्थियों के लिये एक सप्ताह के पाठ्यक्रम हेतु रू. 1,52,100/- प्रति समूह पौध संरक्षण 2. सब्जी उत्पादन व संबंधित विषयों पर किसानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण। रू. 1500/- प्रति किसान प्रति प्रशिक्षण (परिवहन व्यय अतिरिक्त) शहरी क्षेत्रों में सब्जियों की खेती 3. किसानों के लिए अन्तर्राज्य प्रशिक्षण(50 मानव दिवस प्रति ब्लॉक) रू. 1000/- प्रति किसान प्रति दिन जिसमें परिवहन, खाने व रहने का खर्च शामिल है। आत्मा 4. किसानों के लिए राज्य के किसी क्षेत्र में प्रशिक्षण (100 मानव दिवस प्रति ब्लॉक) रू. 750/- प्रति किसान प्रति दिन जिसमें परिवहन, खाने व रहने का खर्च शामिल है। आत्मा 5. किसानों के लिए जिले के किसी क्षेत्र में प्रशिक्षण (1000 मानव दिवस प्रति ब्लॉक) रू. 400/- प्रति किसान प्रति दिन जिसमें परिवहन, खाने व रहने का खर्च शामिल है। आत्मा 6. कृषि प्रदर्शन(125 प्रदर्शन प्रति ब्लॉक) रू. 4000/- तक प्रति प्रदर्शन प्लाट (4 हेक्टेयर) आत्मा 7. प्रदर्शन प्लाट के माध्यम से एक किसान द्वारा अन्य किसानों को तकनीकी विस्तार हेतु (प्रदर्शन प्लाट पर 50 किसानों का 6 बार भ्रमण) (125 प्रदर्शन प्रति ब्लॉक) रू. 1500/- प्रति प्रदर्शन प्लाट आत्मा 8. 10 दिनों के लिए अन्तर्राज्यीय भ्रमण(5 किसान प्रति ब्लॉक) रू. 600/- प्रतिदिन/किसान जिसमें परिवहन, खाने व रहने का खर्च शामिल है। आत्मा 9. 10 दिनों का प्रदर्शन राज्य के क्षेत्र में (25 किसान प्रति ब्लॉक) रू. 300/- प्रतिदिन/किसान जिसमें परिवहन, खाने व रहने का खर्च शामिल है। आत्मा 10. एक दिवसीय जिला स्तर के भ्रमण (100 किसान प्रति ब्लॉक) रू. 250/- प्रतिदिन/किसान जिसमें परिवहन, खाने व रहने का खर्च शामिल है। आत्मा 11. किसान समूहों के क्षमता निर्माण, कौशल विकास व अन्य सहयोगी सेवाओं के लिए (20 समूहों को प्रति ब्लॉक) इन समूहों को आमदनीजनक कार्यो के लिए एकमुश्त बीज राशि रू. 5000/- प्रति समूह रू. 10,000/- प्रति समूह आत्मा आत्मा किससे सम्पर्क करें ? निकटतम खण्ड विकास अधिकारी या कृषि विभाग कार्यालय, दिल्ली सरकार दिल्ली। स्त्रोत : किसान पोर्टल,भारत सरकार