क्या करें? गर्मी के मौसम में खेतों की गहरी जुताई करें जिससे हानिकारक कीट व व्याधियों का नियंत्रण होता है। फसलों की उपलब्ध प्रतिरोधी किस्मों आदि का चयन करें एवं फसल चक्र, अन्तः फसल, ट्रेप क्रॉप आदि विधियां अपनाकर कीट नियंत्रण करें। लाइट ट्रेप व चिपकने वाली ट्रैप का प्रयोग करें। जैविक नियंत्रण के लिए परजीवी एवं कीट जीवों (मित्र कीट) का उपयोग करें। कीट नियंत्रण के लिए सेक्स फीरोमोन ट्रैप, न्यूक्लियर पॉलीहाइड्रोसिस विषाणु (एन0पी0वी0), स्यूडोमोनास और ट्राइकोग्राम आदि जैसे परजीवी कीट कार्ड का प्रयोग करें। जैविक व नीम आधारित कीटनाशकों को प्रोत्साहित करें। यदि ऊपर लिखे हुए उपाय जब कीट नियंत्रण ना कर सके तो ही रासायनिक कीटनाशकों का प्रयोग विशेषज्ञों की सिफारिश के अनुसार की ही करें और निम्नलिखित सावधानियां बरतें :- रासायनिक कीटनाशकों का प्रयोग करते समय सुरक्षा के उपाय अपनायें। कीटनाशकों का छिड़काव करते समय सुरक्षा के साधन जैसे मास्क, दस्ताने आदि का प्रयोग करें। हमेशा छिड़काव हवा की दिशा में करें और अपने आप को छिड़काव से सुरक्षित रखें। कीटनाशकों पादप छिड़काव यंत्रों आदि को बच्चों और पालतु पशुओं की पहुंच से दूर ताले में रखें। कीटनाशक क्रय करते समय इनकी पैकिंग व वैधता की तारीख अवश्य देख लें। कीटनाशक विष से प्रभावित होने पर तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क करें तथा कीटनाशक के डिब्बे पर दिये निर्देश पढ़ें। कीटनाशक दवा लेते समय बिल अवश्य लें व दवाई का बिल नंबर, बैच नंबर जांच लें। क्या पाएं हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का विवरण नीचे दिया गया है। क्र.सं. सहायता का प्रकार सहायता का पैमाना योजना/पद 1 धातु टंकी 50 प्रतिशत अनुदान (सामान्य श्रेणी) सैफ एण्ड साईंटेफिक स्टोरेज राज्य योजना 2 धातु टंकी 75 प्रतिशत अनुदान (अनुसूचित जाति श्रेणी) -सम- 3 मधु मक्खी पालन 75 प्रतिशत (अनुसूचित जाति व भूमिहीन मजदूर) स्टेट प्लान स्कीम फार बी-कीपिंग 4 जैव नियंत्रण 100 प्रतिशत स्टेट बायो कंट्रोल लेब 5 (क) किसानों, गैर सरकारी संस्थानों,कीटनाशक विक्रेताओं के लिए CPMC के निरीक्षक के अधीन गांवों, कस्बों व शहरों में 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम(ख) प्रगतिशील किसानों एवं विस्तार अधिकारियों के लिए CPMC के निरीक्षण अधीन राज्य मे चल रहे संस्थानों में पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम (ग)विभिन्न केन्द्रीय समेकित कीट प्रबन्धन के दो के माध्यम से किसान खेत विद्यालय (घ) कृषि विज्ञान के दो के माध्यम से किसान खेत विद्यालय 38600 रूपये प्रति प्रशिक्षण कार्यक्रम 152100 रूपये प्रति प्रशिक्षण कार्यालय 26700 रूपये प्रति खेत विद्यालय 29200 रूपये प्रति खेत स्कूल राष्ट्रीय कृषि प्रसार और तकनीकी मिशन (NMAET) उप पौधा संरक्षण व पौधा क्वारटाईन मिशन (SMPP) एकीकृत कीट प्रबन्धन, कीटनाशकों, एकीकृत पौष्टिकता प्रबन्धन, फर्टीजेशन तथा वृक्ष गार्ड आदि को सहायता लागत का 50% 5000 रूपये प्रति हैक्टेयर की सीमा के साथ 6 पौधा संरक्षण रसायनों, जैविक कीटनाशकों/IPM का वितरण लागत का 50%, 500 रूपये प्रति है। जो भी कम हो। MIDH के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन 7 खरपतवार नाशकों का वितरण लागत का 50%,500 रूपये प्रति है। जो भी कम हो। MIDH के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन 8 बागबानी फसलों में एकीकृत कीटप्रबन्धन पौधा संरक्षण उपकरणों की खरीद पर वित्तीय सहायता कृषि मशीनीकरण के सबमिशन पर अध्याय-5 के अन्तर्गत दी जाती है। 4 हैक्टेयर प्रति लाभार्थी की सीमा के साथ 1000 रूपये प्रति हैक्टेयर है। रा0बा0मि0/ उप योजनाएं स्त्रोत : किसान पोर्टल,भारत सरकार