निंदाई एवं गुड़ाई करने वाले उपकरण मानव चलित यंत्र मानव द्वारा चलाये जाने वाले इन यंत्रों जो कि निंदाई एवं गुड़ाई का कार्य आसानी से किया जा सकता है। इन उपकरणों का उपयोग कतारीय फसलों में किया जाता है। खुरचने वालों निंदाई यंत्र में एक लम्बा हत्था, फेरूल, तीन स्वीप प्रकार की ब्लेड इत्यादि लगे होते हैं, इस यंत्र को मिट्टी की सतह पर खीचने से ऊपरी सतह के साथ खरपतवार भी उखड़ जाते हैं। खूंटीदार शुष्क भूमि निंदाई यंत्र में हत्था, समायोजनीय वी ब्लेड तथा खूंटी युक्त रोलर लगाया गया है। शुष्क भूमि की ऊपरी परत को खूंटीयुक्त रोलर से तोड़ा जाता है। जबकि खरपतवार को उखाड़ना तथा मिट्टी की गुड़ाई ब्लेड को आगे-पीछे धकेलकर तथा खींचकर की जाती है। एकल पहिया निंदाई यंत्र में पहिया, ढांचा, हत्था, समायोजनीय वी ब्लेड आदि लगे हैं, इस इकाई को आगे धकेलकर तथा पीछे खींचकर खरपतवार को काटकर उखाड़ा जाता है। द्विपहिया निंदाई यंत्र में एक द्विपहिया ढांचा, वी ब्लेड, यू क्लेम्प, हत्था आदि लगा होता है। इस इकाई को भी आगे धकेलकर तथा पीछे खींचकर खरपतवार को काटा एवं उखाड़ा जाता है। शंक्कुकार निंदाई यंत्र जलमग्न धान के खेत में दो कतारों के बीज निंदाई-गुड़ाई करने के लिये उपयुक्त है, इसमें दो शंक्वाकार बेलनों पर कतार में लगे ब्लेड, हत्था तथा संग्रहण बाक्स लगे हैं। मानव चलित यंत्र खरपतवार नियंत्रण यंत्रों की विशेषताएं निदाई एवं खरपतवार नियंत्रण यंत्रों के नाम कार्यकारी चौड़ाई, मि.मी. कार्यकारी गहराई, मि.मी. कार्य क्षमता, हे./घंटा आवश्यक श्रम, श्रमिक कार्य- घंटे/हे. अनुमानित मूल्य, रूपये खुरचने वाला यंत्र (त्रिफाली) 140-157 21-34 0.005-0.009 110-188 400 खूंटीदार शुष्क भूमि निंदाई यंत्र 135-205 23-27 0.0008-0.009 111-125 800 एकल पहिया निंदाई यंत्र 135-211 25-28 0.009 111 1100 द्वि पहिया निंदाई यंत्र 210 20-30 0.01 100 800 शंक्वाकार निंदाई यंत्र (कोनो वीडर) 0.012 100 1900 पावर टिलत चलित निंदाई एवं गुड़ाई यंत्र यह उपकरण 8-10 अश्वशक्ति के आकार के पावर टिलर हेतु बनाया गया है, इसके द्वारा चौड़े अंतर वाली फसलें की निंदाई व गुड़ाई एक मानव के द्वारा की जा सकती है। इस यंत्र में स्वीप टाईप के ब्लेड, मुख्य ढांचा हत्था, प्रचालन पहिया एवं खिंचाव प्रणाली इत्यादि लगे हैं। यंत्र की विशेषताएं यंत्र का नाम कार्यकारी चौड़ाई, मि.मी. कार्यकारी गहराई, मि.मी. ईंधन खपत, ली./घंटे कार्य क्षमता, घंटे/हे. आवश्यक श्रम, श्रमिक कार्य-घंटे/हे. अनुमानित मूल्य, रूपये पावर टिलर चलित निंदाई-गुड़ाई यंत्र 1350 50 0.7-1.0 0.18-0.25 4-6 8,000 ट्रैक्टर चलित छः कतारी अंकुरण पूर्व खरपतवार नाशी छिड़काव यंत्र इस यंत्र से सोयाबीन, अरहर इत्यादि फसलों की बुआई के समय खरपतवारनाशी रसायानों के छिड़काव हेतु उपयोग किया जाता है। यंत्र के मुख्य भाग छः नोजल, पिस्टन पम्प, दाब नियंत्रक बाल्व, दाब मापी, पाइप, बीज सह खाद उन्नत यंत्र इत्यादि हैं। फसल की कतार से कतार के दूरी के अनुसार नोजल को समायोजित किया जाता है, इस यंत्र के उपयोग से 40-50 प्रतिशत खरपतवारनाशी की बचत होती है। यंत्र की विशेषताएं यंत्र का नाम कार्यकारी चौड़ाई, मि.मी. कार्यक्षमता, हे./घंटा आवश्यक श्रम श्रमिक कार्य-घंटे/हे. अनुमानित मूल्य, रूपये ट्रैक्टर चलित 6 कतारी खरपतवार पट्टी छिड़काव यंत्र 1800 0.4 1-2 40,000 पशु एवं ट्रैक्टर चालित खुदाई यंत्र मिट्टी से मूंगफली, आलू इत्यादि की खुदाई, एक श्रम साध्य तथा कठोर परिश्रम वाला कार्य है। पशु चलित खुदाई यंत्र में बीज, ढांचा, हत्था, प्रचालन पहिया, गहराई समयोजन प्रणाली तथा वी ब्लेड लगाये गये हैं। इसमें झुंड अथवा छितरायी प्रकार की मूंगफली फसलों के लिए क्रमश: 300 तथा 450 मि.मी. चौड़ाई के ब्लेडों का प्रयोग किया जाता है। ट्रैक्टर चलित मूँगफली खुदाई यंत्र से मूँफली के पौधे मिट्टी के सतह पर लाये जाते हैं, मिट्टी की सतह पर लायी गयी फलियाँ को हाथ से एकत्रित कर लिया जाता है। यह यंत्र 25-35 अश्वशक्ति के ट्रैक्टर द्वारा चलाया जाता है। यंत्रों की विशेषताएं खुदाई यंत्र का नाम कार्यकारी चौड़ाई, मि.मी. कार्यकारी गहराई, मि.मी. कार्य क्षमता,हे./घंटा आवश्यक श्रम,श्रमिक कार्य- घंटे/हे. अनुमानित मूल्य,रूपये पशुचालित खुदाई यंत्र 300-450 150 0.05-0.12 8-20 7,200 ट्रैक्टर चलित खुदाई यंत्र 1350 214 0.40 3-4 20,000 फसल गहाई उपकरण अक्षोय प्रवाह गहाई यंत्र अक्षीय प्रवाह बहुफसलीय गहाई यंत्र में फसल का प्रवाह सिलेन्डर के ऊपर अक्षीय दिशा में होने के कारण फसल से अनाज अलग करने के लिए अधिक घर्षण शक्ति प्राप्त होती है। यह गेहूँ, सोयाबीन, ज्वार, मक्का, अरहर, धान, सूर्यमुखी तथा कुसुम की गहाई के लिए उपयुक्त है। यह 7.5 अश्वशक्ति की थ्री फेज विद्युत मोटर द्वारा प्रचलित किया जाता है और इसमें फसल भरण सूप (रेस्पबार) पत्तीयुक्त सिलेण्डर, अवतल, अर्द्धवृत्ताकार प्लेट, ब्लोअर, छलनी तथा रबड़ के परिवहन पहिये लगाये गये हैं। उच्च क्षमता वाली बहुफसलीय गहाई यंत्र से गेहूँ मक्का, ज्वार, चना, सोयाबीन, अरहर तथा सूर्यमुखी इत्यादि फसलों की गहाई के लिये प्रयुक्त है, यह 20 अश्व शक्ति की थ्री फेज मोटर अथवा 35 अश्वशक्ति के ट्रैक्टर पी.टी. ओ. द्वारा चलाया जा सकता है। इसमें स्वचलित फसल भराई के लिये साथ भरण सूप, स्पाइक टूथ सिलेण्डर, तीन एस्पीरेटर ब्लोअर, हिच प्रणाली तथा रबड़ के परिवहन पहिये लगे हैं। उच्च क्षमता वाले अरहर गहाई यंत्र से अरहर की गहाई की जाती है, इसके मुख्य अंग स्वचलित फसल भराई यूनिट, स्पाईक प्रकार थ्रेसिंग सिलेन्डर, दो नग एसपीरेटर ब्लोअर, शेकिग यूनिट तथा परिवहन पहिए हैं। यह यंत्र भाड़े पर तथा वृहद स्तर पर अरहर उगाने वाले कृषकों के लिये अत्यंत उपयोगी उन्नत यंत्र हैं। कदन्न फसलों हेतु गहाई यंत्र इस यंत्र से कोदो व कुटकी की जैसी कदन्न फसलों की गहाई का कार्य किया जाता है। इस मशीन के प्रचालन के लिए 2 किलो वॉट सिंगल फेज विद्युत मोटर की आवश्यकता होती है। इस मशीन के मुख्य भाग गहाई व मड़ाई यूनिट, ब्लोवर, छन्नी, कानकेव एवं मुख्य ढांचा हैं। यंत्रों की विशेषताएं गहाई यंत्र का नाम कार्य क्षमता, किग्रा/घंटा गहाई दक्षता, (%) सफाई दक्षता, (%) टूटे दाने, (%) कुल अनाज हानि, (%) अनुमानित मूल्य, रूपये अक्षीय प्रवाह बहुफसलीय 350-1350 99.5-99.8 99.3-99.9 0.2-0.5 0.5-1.5 1,00,000 उच्च क्षमता वाला बहुफसलीय 533-2890 99.3-100 93.4-99.9 0.37-3.1 0.50-3.64 80,000 उच्च क्षमता वाला अरहर गहाई यंत्र 250 96.59 93.12-94.22 0.98.1.5 0.50.3.64 1,00,000 कोदो व कुटकी गहाई यंत्र 20-50 96 98 2-3 0.5.3.5 80,000 ट्रैक्टर चलित स्ट्रारीपर कम्बाईन हारवेस्टर यह यंत्र 35 अश्वशक्ति ट्रैक्टर के पीटीओ से चलाया जाता है। इस मशीन में भूसा इकठ्ठा करने मानक वाली यूनिट, काटने वाली स्टैंडर्ड कटरबार, आगर प्रकार की फीडिंग यूनिट, थ्रेसिग ड्रम ब्लोअर तथा दाना एकत्रित करने वाली ट्रे इत्यादि लगी हुई हैं। भूसा, गहाई के उपरांत, बिन में एकत्रित हो जाता है। बिन स्ट्रारीपर के फ्रेम पर स्थित है, जब भूसा का बिन भर जाता है, तब भूसे को उचित स्थान पर, हाइड्रोलिक की सहायता से खाली कर देते हैं। यह यंत्र चलाने में ज्यादा सुविधाजनक तथा इससे सम्पूर्ण कटाई कार्य आसानी से किया जाता है। मशीन को खेत में मोड़ने के लिए कम प्रयास और जगह की जरूरत होती है। ट्राली में भूसी छोड़ने तथा उसे उड़ने से बचाने के लिए ट्राली में हुड लगाया गया है। मशीन की विशेषताएं मशीन का नाम कार्यकारी चौड़ाई, मि.मी. ईंधन खपत, ली./घंटे कार्य क्षमता, घंटे/हे. आवश्यक श्रम, श्रमिक कार्य- घंटे/हे. अनुमानित मूल्य, रूपये ट्रैक्टर चलित स्ट्रारीपर कम्बाईन 2400 16.74 0.37 2.7 3,25,000 ट्रैक्टर की देखभाल से जुड़ी 6 बातें स्त्रोत: मध्यप्रदेश कृषि,किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग,मध्यप्रदेश