आवश्यक सामग्री 5% NSKE का 100 लीटर घोल तैयार करने के लिए नीम के बीज का गूदा (अच्छी तरह से सुखाया हुआ) - 5 किलो पानी (ठीकठाक गुणवत्ता का) - 100 लीटर डिटर्जेंट (200 ग्राम) छानने के लिए मलमल का कपड़ा विधि नीम के बीज के गूदे की आवश्यक मात्रा लें (5 किलो) पाउडर बनाने के लिए गुठली को हल्के हाथ से पीसें इसे 10 लीटर पानी में रात भर भिगो कर रखें सुबह घोल को लकड़ी के डंडे से हिलाएं ताकि घोल दूधिया सफेद हो जाए मलमल के कपड़े की दोहरी परत के माध्यम से घोल को छानें और मात्रा को 100 लीटर बना दें 1%(1 लीटर पानी मे एक किलो) डिटर्जेंट मिलाएं (डिटर्जेंट का पेस्ट बनाएं और फिर इसे छिडकाव के घोल में मिला दें) छिडकाव का घोल अच्छी तरह से मिला कर उसका उपयोग करें ध्यान दें पैदावार के मौसम में नीम के फल इकट्ठे करें और उन्हें छायादार जगह खुली हवा में सुखाएं। आठ महीने से अधिक उम्र के बीज का उपयोग न करें. इस उम्र से अधिक के संग्रहित बीज की गतिविधि कम हो जाती है और वे NSKE तैयार करने के लिए उपयुक्त नहीं होते हैं। हमेशा ताज़े तैयार किये गये नीम के बीज के गूदे (NSKE) का उपयोग करें. प्रभावी परिणाम प्राप्त करने के लिए अर्क का छिडकाव दोपहर में 3:30 बजे के बाद करें। स्त्रोत पोर्टल विषय सामग्री टीम