केंचुआ खाद बनाने में कच्चे माल के रुप में जैविक रुप से अपघटित हो सकने वाले तथा अपघटनशील कार्बनिक कचरे का ही प्रयोग किया जाता है। केंचुआ खाद बनाने में सामान्यतः निम्न पदार्थों का प्रयोग कच्चे माल के रुप में किया जाता है। जानवरों का गोबर (Cow Dung) गाय का गोबर भैंस का गोबर भेड़ की मेंगनी बकरी़ की मेंगनी घोड़े की लीद कृषि अवशिष्ट (Agricultural Waste) फसलों के तने, पत्तियों तथा भूसे के अवशेष खरपतवारों की पत्तियॉ तथा तने सड़ी गली सब्जियाँ एवं अन्य अवशिष्ट पदार्थ बगीचे की पत्तियों का कूडा़ करकट गन्ने की पत्तियॉ एवं खोयी पादप उत्पाद (Plant Residues) लकड़ी की छाल एवं छिलके लकड़ी का बुरादा एवं गूदा विभिन्न प्रकार की पत्तियोंका कचरा घास सड़क तथा रिहायशी इलाकों के आसपास के पौधों की पत्तियों का कूडा़ बाहिरी अवशिष्ट एवं कचरा (Urban Waste) सूती कपड़ों का अवशिष्ट कागज इत्यादि का अवशिष्ट मण्डियों में सडे़ गले फल तथा सब्जियों का कचरा फलों, सब्जियों इत्यादि की पैकिंग का अवशिष्ट जैसे केले की पत्तियां इत्यादि रसोईघर का कूड़ा जैसे फल एवं सब्जियों के छिलके इत्यादि। बायोगैस की स्लरी (Biogas Slurry) बायोगैस संयत्र से निकलने वाली स्लरी को सुखाकर प्रयोग किया जाता है। औद्योगिक अवशिष्ट (Industrial Waste) खाद्य प्रसंस्करण इकाईओं का अवशिष्ट आसवन ईकाई का अवशिष्ट प्राकृतिक खाद्य पदार्थों का अवशिष्ट गन्ने का बगास तथा परिष्करण अवशिष्ट मशीनरी(Machinary) कार्बनिक अवशिष्ट को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटने हेतु यांत्रिक मशीन/कटर। कार्बनिक अवशिष्ट का मिश्रण बनाने हेतु मिश्रण मशीन। खुर्पी, फावडा़, काँटा इत्यादि। याँत्रिक छलनी। तौलने की मशीन। पैकिंग सीलिंग मशीन। पानी छिड़काव हेतु हजारा। केंचुआ खाद बनाने हेतु आवश्यकतायें औद्योगिक स्तर पर केंचुआ खाद बनाने की इकाई स्थापित करने के लिए निम्नलिखित की आवश्यकता होती है। इकाई हेतु स्थान (Site for unit) औसतन 150 टन प्रति वर्ष क्षमता की केंचुआ खाद इकाई की स्थापना हेतु लगभग 5000 वर्ग फीट जगह की आवश्यकता होती है। कार्बनिक अवशिष्ट (Organic Waste) आर्थिक रुप से सक्षम एक केंचुआ खाद इकाई हेतु लगभग 4 टन/दिन या 30 टन प्रति सप्ताह की दर से कार्बनिक अवशिष्ट की आवश्यकता होती है। संरचना (Infrastructure) 12 फीट*10 फीट*40 फीट (4800 sq. ft.) आकार के छप्पर लगभग 150-175 टन प्रति वर्ष केंचुआ खाद बनाने हेतु पर्याप्त होते हैं। केंचुआ खाद बनाने की बडे में पानी के छिड़काव हेतु फव्वारे (Sprinkler) का प्रबन्ध। छप्पर के अन्दर हवा के उचित प्रवाह का प्रबन्ध होना चाहिए। केंचुआ खाद को सुखाने हेतु 12 फीट*6 फीट*1 फीट आकार का सीमेंट का पक्का फर्श। प्रसंस्कृत केंचुआ खाद हेतु भण्डारण की व्यवस्था। पानी की व्यवस्था। स्त्रोत : डॉ. डी कुमार एवं डॉ. धर्म सिंह, जगत सिंह द्वारा लिखित,इंडिया वॉटर पोर्टल,राष्ट्रीय जैविक खेती केंद्र,गाजियाबाद