अच्छी गुणवत्ता युक्त खाद का उत्पादन केंचुआ ग्रामीण कचरे को निष्पादित कर अच्छी गुणवत्ता युक्त खाद में बदलने का महत्वपूर्ण तथा लाभदायक साधन है। आर्थिक रुप से सक्षम केंचुआ खाद बनाने की इकाई में अनुमानतः लागत एवं आमदनी का ऑकलन निम्न प्रकार है। वर्मीकम्पोस्टिंग इकाई का क्षेत्र - 100 वर्गमीटर वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन 50 टन प्रतिवर्ष एवं केंचुओं का उत्पादन 45 क्विंटल (4.5 टन) क.अनावर्ती खर्च (Non-recur ing expenditure) क्रम संख्या मद खर्च (रु0) 1 वर्मीबैड बनाने का खर्च वर्मीबैड का शुद्ध क्षेत्र - 90 वर्गमीटर वर्मीबैड का आकार - 3 मी0 x 1 मीटर x 0.75 मीटर वर्मीबैड बनाने का खर्च-550 रु0 प्रति वर्गमीटर के हिसाब से (550 x 90) वर्मीबैडों की कुल संख्या ” 30 49500 2 शेड बनाने का खर्च शेड का कुल क्षेत्र - 100 वर्गमीटर शेड बनाने का खर्च - 250 रु0 प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से (250 x 100) 25000 केंचुए खरीदने का खर्च केंचुओं की खरीदी जाने वाली कुल मात्रा - 90 किग्रा० खरीद दर - 200 रु0 प्रति किग्रा0 के हिसाब से (90x 200) 18000 3 केंचुओं के परिवहन का खर्च 500 4 मशीन एवं यंत्रों को खरीद करने का खर्च तराजू - १ बैग क्लोजर - १ शाबेल - १ चलनी - १ ब्रीडर बौक्स - 50 (500 रु0 प्रति बॉक्स के हिसाब से) कटर मशीन - 1 350 5000 300 1000 25000 6000 कुल अनावर्ती खर्च 130650 ख.आवर्ती खर्च (Recuring expenditure) क्रम संख्या मद खर्च (रु0) व्यर्थ कार्बनिक पदार्थ की कीमत जिसका प्रतिवर्ष खाद बनाना है। कचरे की कुल आवश्यक मात्रा - 720 कुन्तल खरीद दर - 30 रु0 प्रति कुन्तल (720 x 30) 21600 2 वर्मी बेडों में कचरा भरने का खर्च कुल मजदूरों की संख्या - 8 मजदूरी - 100 रु0 प्रति दिन प्रति मजदूर (8 x100) 800 3 बैगों में खाद भरने का खर्च एक वर्ष मेंतैयार खाद की मात्रा - 504 कुन्तल बैगों में भरी जाने वाली खाद की मात्रा - 500 कुन्तल प्रति बैग खाद की मात्रा - 40 किग्रा0 बैगों की संख्या - 1250 बैगों में खाद भरने का खर्च - 2 रु0 प्रति बगै (1250x2) 2500 4 बैगों की सिलाई का खर्च 50 पैसे प्रति बैग के हिसाब से (1250 x 0.50) 625 5 मजदूरों की मजदूरी का खर्च नियमित मजदूरों की संख्या - 1 प्रति माह मजदूरी - 2000 रु0 (2000 x 12) 24000 6 वर्मीबैड ढकने के लिए बोरियों का खर्च आवश्यक बोरियों की संख्या - 180 बोरियों की कीमत-10 रु0 प्रति बोरी (180 x 10) 1800 7 खाद भरने के लिए आवश्यक बैगों का खर्च आवश्यक बोरियों की संख्या - 1250 प्रति बैग खरीद कीमत-10 रु0 (1250 x 10) 12500 कुल आवर्ती खर्च 63825 प्रथम वर्ष का कुल खर्च (क+ख) = 130650 + 63825 = 194475 रु0 आय का विवरण क्रम संख्या मद प्रति वर्ग आमदनी 26 (रु0) वर्मीकम्पोस्ट की बिक्री से आय बेची जाने वाली खाद की कुल मात्रा - 500 कुन्तल बेची जाने वाले बैगों की कुल संख्या - 1250 बिक्री दर - 120 रु0 प्रति बैग (1250 x120) 150000 केंचुओं की बिक्री से आय उत्पादित केंचुओं की कुल मात्रा - 4500 कि.ग्रा. बिक्री के लिए उपलब्ध केंचुओं की कुल मात्रा प्रति वर्ष-2500 किग्रा0 केंचुओं की बिक्री दर - 100 रु0 प्रि त किग्रा0 (2500 x 100) 250000 प्रति वर्ष कुल आय 400000 प्रथम वर्ष में शुद्ध आय- 400000-194475 = 205525 रु. एक वर्ष के बाद अन्य वर्षों में शुद्ध आय- 400000- 63825 = 3,36,175 रु. नोट प्रति वर्गमीटर क्षेत्र में 2 कुन्तल कचरा भरा जाता है। प्रति वर्गमीटर क्षेत्र में एक किग्रा0 केंचुए छोड़े जाते हैं। केंचुओं के1 किग्रा0 वजन में केंचुओं की संख्या औसतन 1000 होती है। प्रति वर्गमीटर क्षेत्र में भरे गये कुल कचरे से 70 प्रतिशत खाद होती है। प्रति वर्ष चार-बार(चार चक्रों में) खाद तैयार होती है यानी खाद बनने में 3 माह का समय लग जाता है। प्रति वर्ग मीटर क्षेत्र से वर्ष के अन्त मेंकुल 50 किग्रा0 जीवित केंचुए प्राप्त होते हैं। वर्मी बैड के प्रति वर्ग मीटर क्षेत्र को ढकने के लिए कुल दो बोरियों की आवश्यकता होती है। अच्छी व शीघ्र कम्पोस्ट तैयार करने के लिए वर्मीबैडों का आकार 3 मीटर x 1 मीटर x 0.75 मीटर रखा जाता है यानी एक बैड का कुल क्षेत्र 3 वर्ग मीटर होना चाहिए। 100 वर्ग मीटर क्षेत्र के शेड के नीचे 3 वर्ग मीटर आकार की कुल 30 क्यारियां बनाई जाती हैं जिनका कुल शुद्ध क्षेत्र फल 90 वर्ग मीटर होता है। स्त्रोत : डॉ. डी कुमार एवं डॉ. धर्म सिंह, जगत सिंह द्वारा लिखित,इंडिया वॉटर पोर्टल,राष्ट्रीय जैविक खेती केंद्र,गाजियाबाद