पशुधन, कृषि क्षेत्र का एक अभिन्न अंग है और यह राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर काफी प्रभाव डालता है। पशु के उत्पादन, रोग रोकथाम और उपचार को बढ़ाने के लिए पर्यावरण के अनुकूल विकल्प पशु पोषण विशेषज्ञों के लिए एक बड़ी चुनौती है। गुणवत्तापूर्ण पशु उत्पादों को प्राप्त करने के लिए पशुओं को स्वस्थ रखना आवश्यक है। जड़ी-बूटियों, हर्बल तैयारियों और अन्य वनस्पति जैसे-प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले यौगिकों का उपयोग समग्र पशु स्वास्थ्य को बढ़ाने में काफी कारगर है। भारत में दुनिया की सबसे अधिक पशुधन संख्या है, जो प्रतिवर्ष 4.8 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है। इसके बाद इतनी बड़ी पशुधन आबादी को खिलाने के लिए देश की आहार आवश्यकता भी बढ़ रही है। पशुधन क्षेत्रा के विकास के लिए पर्याप्त हर्बल पशु आहार एडिटिव्स का बढ़ता महत्व और पौष्टिक आहार तथा चारे की नियमित आपूर्ति आवश्यक है। पशुओं के लिए चारे का मुख्य और सस्ता स्रोत चारा फसलें हैं। एक फूल वाला पौधा, जिसका जमीन के ऊपर का तना बिना लकड़ीयुक्त और लगातार बनता रहता है और यह अपने चिकित्सा गुणों, स्वाद, गंध के लिए मूल्यवान है तो यह हर्बल या जड़ी-बूटी कहलाता है। पशु आहार का स्वाद हर्बल आहार एडिटिव्स पशु आहार का स्वाद बढ़ाते हैं। पशुओं के लिए हर्बल आहारसप्लीमेंट, दुग्ध उत्पादन और दूध की गुणवत्ता बढ़ाने और प्राकृतिक रूप से पशुके स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करता है। इनका इस्तेमाल दवा, हर्बल अर्क या हर्बल आइसोलेट में किया जा सकता है। हर्बल दवाकिसी पौधे, शैवाल, कवक या लाइकेन का एक पूर्ण या कटा हुआ सूखा हिस्सा होता है। इसका उपयोग औषधीय गुणों के कारण पशुओं में किया जाता है। प्राकृतिक हर्बल उत्पादों का उपयोग अक्सर एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-मायकोटिक्स, एंटी-पैरासिटिक्स,कीटाणुनाशक और प्रतिरक्षा-उत्तेजक के रूप में किया जाता है। लाभ पशुओं के पाचन में सुधार पशुओं द्वारा चारे और आहार के प्रभावी उपापचय को सुनिश्चित करना पशुओं के स्वास्थ्य और ऊर्जा स्तर में उल्लेखनीय सुधार पशु प्रतिरक्षा स्तर को बढ़ाने मे मददगार पशु आंत से वयस्क गोल कीटों के निष्कासन में सहायक विभिन्न हर्बल आहार एडिटिव्स, इनके सक्रिय घटक और उपयोग सारणीः विभिन्न हर्बल आहार एडिटिव्स, इनके सक्रिय घटक और उपयोग क्र.सं. पौधा पौधे का भाग उपयोगिता 1 जायफल बीज पाचन उत्तेजक और दस्त को रोकने वाला 2 दालचीनी छाल भूख और पाचन उत्तेजक, संक्रमण रोकने वाला 3 लौंग लौंग भूख और पाचन उत्तेजक, संक्रमण रोकने वाला 4 इलायची बीज भूख और पाचन उत्तेजक 5 धनिया पत्तियां और बीज पाचन उत्तेजक 6 जीरा बीज पाचन से बनने वाली गैस को रोकना और दूध के स्राव को बढ़ाने वाला 7 मोटी सौंफ फल पाचन उत्तेजक और दूध के स्राव को बढ़ाने वाला 8 अजवायन फल और पत्तियां भूख और पाचन उत्तेजक 9 अजमोद पत्तियां भूख और पाचन उत्तेजक, संक्रमण रोकने वाला 10 मेंथी बीज भूख उत्तेजक 11 मिर्च फल पाचन उत्तेजक 12 हाॅर्सरैडिश जड़ भूख उत्तेजक 13 सरसों बीज पाचन उत्तेजक 14 अदरक कंद गैस्ट्रिक उत्तेजक 15 लहसुन कंद पाचन उत्तेजक और संक्रमण रोकने वाला 16 दौनी पत्तियां पाचन उत्तेजक और संक्रमण रोकने वाला 17 अजवायन पूरा का पूरा पौधा पाचन उत्तेजक, ऑक्सीकरणरोधी और संक्रमण रोकने वाला 18 पुदीना पत्तियां भूख और पाचन उत्तेजक, संक्रमण रोकने वाला 19 शतावरी जड़ गैस्ट्रिक अल्सर की राेकथाम और इलाज और दूध स्त्राव को बढ़ाने वाला 20 जीवन्ति पत्तियां और टहनियां दूध के स्राव को बढ़ाने वाली, रोगाणुरोधी और सूजन को रोकने वाली स्त्राेत : खेती पत्रिका(आईसीएआर), राजेश कुमार-स्नातकोतर पशु चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान, पी.जी.आई.वी.ई.आर., जयपुर (राजस्थान)