परिचय बिहार के मधुबनी जिला के लखनौर प्रखंड के हरभंगा गाँव के 47 वर्षीय किसान नंद कुमार महतो ने खेती कर अलग पहचान बना चुके हैं। उन्होंने इंटर तक पढ़ाई करने के बाद नौकरी नहीं करके खेती की ओर कदम बढ़ाया। आज वह खेती के बदौलत अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ा। खेती में पत्नी के साथ-साथ सभी लोग सहयोग कर रहे हैं। खेती में काम करनेवाले मजदूरों की देखभाल उनकी माँ करती है। वहीं उनकी पत्नी मवेशियों की देखभाल में लगी रहती है। नंद कुमार खेती के साथ-साथ किसान समूहों व क्लबों में भी अपना योगदान किसान भाईयों को समय-समय पर देते रहते हैं। इतना ही नहीं किसान समूहों में अच्छी किस्म का बीज लाकर किसान भाईयों को देते हैं। समूह के द्वारा वे किसान के उपजाये हुए अनाज को हाट (बाजार) में बेचने की व्यवस्था करते हैं। इसके तहत थोक बिक्रेता के रूप में समान को बेचा जाता है। इस बाजार में जिले के कई बड़े व्यवसायी आते हैं और किसनों को उचित मूल्य का लाभ मिलता है। नंद कुमार दो एकड़ में सब्जी, तीन एकड़ में धान, गेहूँ, एक एकड़ में बागवानी में आम का पौधा भी लगा हुआ है। इसके अलावा गौ पालन व मछली पालन भी करते हैं। जिले में ये किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं वे जैविक खेती भी बड़े पैमाने पर करते हैं। पुरस्कार व सम्मान 2007 में बिहार सरकार की ओर से किसान श्री पुरस्कार। 2008 में मधुबनी जिला की ओर से आत्मा के द्वारा सब्जियों के उत्पादन में कई पुरस्कार मिलें, साथ ही प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। तीन फसलों के उत्पादन में पहला स्थान प्राप्त किया। राज्य स्तरीय पुरस्कार भी मिला। राज्य सरकार की ओर से मिलने वाला अनुदान ड्रीप सिंचाई की सुविधा राज्य सरकार की ओर से प्रदान की गई, इसके साथ ही सोलर पंप लगाने के लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से भी अनुदान मिला। इसके अलावा गोबर गैस व केंचूआ भी राज्य सरकार की ओर से मिला। लेखन : संदीप कुमार, स्वतंत्र पत्रकार