परिचय श्री बहादुर सिंह गाँव भैनी खुर्द जिला करनाल के किसान है जिसकी पास 5 एकड़ जमीन है। वह परम्परागत तरीके से खेती करता है। उसको खेती से बहुत कम आय होती थी। उसने अपनी आय बढ़ाने की ठानी तथा कृषि विज्ञानं केंद्र के सम्पर्क में 2003 में आया और उसने इस केंद्र में कृषि से संबंधित परीक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण वैज्ञानिक खेती की जानकारी दी गई थी। जैसे फसलों की उन्नत किस्म की काश्त, बीज उपचारण, बोने का उपयुक्त समय आदि। खरपतवार हटाये, पैदावार बढाएं सिंह ने गेहूँ तथा धान की उन्नत किस्में अपने खेतों में बीज उपचारण के बाद गेहूँ की फसल में इस बार लूज समट ( कंगयारी) तथा धन में फसल समट की बीमारी आई तथा पिछले सालों की अपेक्षा इस बार लगभग 25% अधिक उपज दी। इसके साथ-साथ गेहूँ के बाद इन्होंने एक और फसल सादी मूंग की भी ली। केंद्र के सम्पर्क में से पहले प्रति एकड़ कुल आय रु. 22.000 थी जो कि सम्पर्क में आने के बाद रु. 35,000 हो गई। साथ में भूमि की उपजाऊ शक्ति भी मूंग की फसल लेने के कारण बढ़ गई। स्त्रोत: कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग, भारत सरकार