सरसों: पूसा सरसों 30 (उन्नत किस्म) कम ईरुसिक अम्ल (<2.0%) जो कि प्रचलित किस्मों में 40% से अधिक होता है तेल की मात्रा: 37.7 प्रतिशत बीज उपज: 18.2 क्विं./हें. फसल पकने की अवधि: 137 दिन सिंचित तथा समय से बुआई के लिए उपयुक्त उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश और राजस्थान राज्यों के लिए अनुमोदित भा.कृ.अनु.प.-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली द्वारा विकसित। सरसों: पूसा डबल जीरो सरसों 31 (उन्नत किस्म) देश की पहली कैनोला गुणवत्तायुक्त भारतीय सरसों की किस्म तेल में 2.0% से कम ईरुसिक अम्ल तथा तेल रहित खली में 30.0 पीपीएम से कम ग्लूकोसिनोलेट हैं जो कि प्रचलित किस्मों {ईरुसिक अम्ल (<40%) तथा ग्लूकोसिनोलेट (<120 पीपीएम)} से कम हैं तेल की मात्रा: 41.0 प्रतिशत बीज उपज: 23.0 क्विं./हें. फसल पकने की अवधि: 142 दिन सिंचित तथा समय से बुआई के लिए उपयुक्त राजस्थान (उत्तर तथा पश्चिमी क्षेत्र), पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर के मैदानी क्षेत्र तथा हिमाचल प्रदेश राज्यों के लिए अनुमोदित भा.कृ.अनु.प.-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली द्वारा विकसित। स्त्रोत: भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद्