सही प्रजाति का चुनाव उच्चतम गुणवत्ता वाले गन्ने के रस के लिए आप सही प्रजाति का चुनाव करें। इसके रस में शर्करा मात्रा की उच्च हो, हल्के रंग की हो और रस में रेशे कम हों। गन्ने को परिपक्वता होने पर काटें। इस कार्य के लिए को.सी. 671, को. 62175, को. 7717, को. 86032, को. 86249 और को. 94012 कुछ उपयुक्त प्रजातियां हैं। विधि तीन कि.ग्रा. गन्ने के रस लिए एक नीबू और 2-3 ग्राम अदरक का रस मिलायें गन्ने के रस को 60 0-700 सी. पर 15 मिनट के लिए गर्म करें गन्दगी को मसलिन वाले कपड़े से छानकर निकाल दें गन्ने के रस को साफ व सुरक्षित करने के लिए 1 ग्राम सोडियम मेटाबाइसल्फाइट प्रति 8 लीटर रस में डालें इस रस को गर्म पानी से जीवाणुरहित की गई बोतलों में भरकर कार्क लगाने वाली मशीन की सहायता से कार्क लगायें 6-8 सप्ताह का भंडारण बोतल बंद रस को 6 से 8 सप्ताह के लिए भंडारित किया जा सकता है। इस कार्य के लिए जिसमें 500 बोतलें प्रतिदिन संरक्षित किए जाने का लक्ष्य हो, उसके लिए करीब 10,000 रुपये की लागत आती है, जिसमें बोतलों की कीमत, स्टेनलैस स्टील के बर्तन, बिजली के हीटर, गर्म पानी का जीवाणुरहित करने वाला टैंक और कार्क लगाने वाली मशीन शामिल हैं। गन्ना पेराई का यंत्र इसमें शामिल नहीं है। स्त्रोत: खेती पत्रिका, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली ।