तापमान गोभी की बढ़वार और फूल के बनने एवं विकास के लिए वांछित तापमान पर आधारित फूलगोभी की किस्मों की उपलब्धता से अब लगभग पूरे वर्ष फूलगोभी उगाना संभव हो गया है। सिंचाई, गुड़ाई तथा मिट्टी चढ़ाने का कार्य गोभीवर्गीय सब्जियों की फसल में सिंचाई, गुड़ाई तथा मिट्टी चढ़ाने का कार्य करें। पोषक तत्व फूलगोभी के फूल उस समय काटने चाहिये, जब वे ठोस, सफेद व धब्बेरहित बिलकुल साफ हों और फूल के साथ पत्तियों के कम से कम दो चक्र भी हों। पत्तियों के ऊपरी चक्र में काफी पोषक तत्व होते हैं। अतः उनको भी फल के साथ उपयोग करना चाहिये। फूलों की कटाई व छंटाई फूलगोभी, पत्तागोभी एवं गाठगोभी में तैयार फूलों की कटाई व छंटाई करें एवं बाजार भेजने की व्यवस्था करें। कटाई गोभीवर्गीय फसलों को तब काटें, जब वह बंधी और कोमल हो। यदि कटाई में देर हो गई, तो गांठें फट सकती हैं। अवांछित पौधे कटाई करते समय दो-तीन बाहरी पत्तियां रखें, जिससे बाजार ले जाते समय गांठें खराब न हों। बीज वाली फसल से अवांछित पौधों को निकालें। स्त्राेत : खेती पत्रिका, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद(आईसीएआर), राजीव कुमार सिंह, कपिला शेखावत, प्रवीण कुमार उपाध्याय, एस.एस. राठौर,सस्य विज्ञान, भाकृअनुप-भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसा, नई दिल्ली-110012; और अमन सिंह,आनुवंशिकी विभाग, आचार्य नरेंद्र देव कृषि और प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज, अयोध्या-224229 (यूपी)।